Publisher Theme
I’m a gamer, always have been.
Rajni

हर दौर में युवा पीढ़ी को संस्कृति व संस्कारों से जोड़ती रही है भारत विकास परिषद: डा. मार्कण्डेय आहुजा

34

हर दौर में युवा पीढ़ी को संस्कृति व संस्कारों से जोड़ती रही है भारत विकास परिषद: डा. मार्कण्डेय आहुजा
-गुरुग्राम विवि में हुई परिषद की दक्षिण हरियाणा प्रांत महिला संगोष्ठी
-शहीद भगत सिंह नाम से नई शाखा का भी किया गया गठन

प्रधान संपादक योगेश

। रविवार को विश्वविद्यालय परिसर में भारत विकास परिषद युवा भारत शाखा गुरुग्राम की ओर से हरियाणा दक्षिण प्रांत महिला संगोष्ठी जागृति का आयोजन किया गया। इस संगोष्ठी में मुख्य अतिथि गुरुग्राम विश्वविद्यालय के कुलपति डा. मार्कण्डेय आहुजा, मुख्य वक्ता डा. सुशीला कटारिया, वरिष्ठ शिक्षाविद् डा. इंदू राव, वरिष्ठ शिक्षाविद् डा. निर्मल पोपली, वरिष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञ डा. अंजू आहुजा, वरिष्ठ कैंसर चिकित्सक डा. प्रिया तिवारी ने शिरकत की।  
इस संगोष्ठी में शहीद भगत सिंह के नाम से भारत विकास परिषद की नई शाखा का भी गठन किया गया। डा. मंदीप किशोर गोयल को अध्यक्ष, डा. अश्वनी वरिष्ठ को सचिव, जगदीश अग्रवाल को कोषाध्यक्ष और रूबी वैश्य को महिला संयोजिका चुना गया। सभी को अपने दायित्व की शपथ दिलाई गई। अपने संबोधन में कुलपति डा. मार्कण्डेय आहुजा ने कहा कि जनसेवा, समाजसेवा, देश सेवा, संस्कृति और संस्कार सेवा के लिए भारत विकास परिषद जमीनी से जुड़कर काम करती है। परिषद ने अपने गठन के बाद से हर दौर में युवा पीढ़ी को संस्कृति और संस्कारों से जोड़कर सही राह पर चलाया है। डा. आहुजा ने कहा कि अक्टूबर 1962 में जब चीन ने भारत पर आक्रमण किया तो भारत की सेनाओं के पास उचित रूप से मुकाबला करने के लिये न तो हथियार और न हिमालय की भयंकर शीत में शरीर ढकने के लिये पर्याप्त वस्त्र थे। संयुक्त राष्ट्र संघ ने चीन के इस आक्रमण से भारतीय सीमा की रक्षा हेतु एक टास्कफोर्स का गठन किया। डॉ. सूरज प्रकाश ने दिल्ली में एक सिटिजन कौंसिल की स्थापना की। इसके बाद 12 जनवरी 1963 को स्वामी विवेकानन्द की जन्म शताब्दी समारोह ने भारतीयों में पुन: नवजीवन का संचार किया, क्योंकि उस संन्यासी ने अकेले ही भारतीय संस्कृति, भारतीय धर्म और भारतीय गौरव की ध्वजा को पूरे विश्व में लहराया था। इस समारोह के अवसर पर सिटिजन कौंसिल का नया नामकरण भारत विकास परिषद् किया गया।
कार्यक्रम में परिषद के जिला अध्यक्ष ऋषि अग्रवाल व जिला सचिव डीपी गोयल ने बताया कि वर्ष 1998 में भारत विकास परिषद् के मूल मंत्रों में पांचवां मन्त्र समर्पण जोड़ा गया। वर्ष 2001 में कनाडा के जिन्दल फाउण्डेशन के सहयोग से समग्र ग्राम विकास योजना का श्रीगणेश हुआ। उन्होंने बताया कि रविवार को हुए कार्यक्रम में दक्षिण हरियाणा प्रांत के 6 जिले फरीदाबाद, पलवल, मेवात, गुडग़ांव, रेवाड़ी एवं महेंद्रगढ़ से शाखा की महिला सदस्यों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। संचालन क्षेत्रीय महिला मंत्री निधि जैन ने किया, वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता रेनू गर्ग ने की।
इस अवसर पर अंजू आहुजा, पर्यावरण संरक्षण विभाग भाजपा हरियाणा प्रमुख नवीन गोयल, भाविप के प्रांतीय अध्यक्ष महेंद्र शर्मा, प्रांतीय महासचिव डॉक्टर आरबी यादव, प्रांतीय कोषाध्यक्ष अनिल बंसल, जिला अध्यक्ष ऋषि अग्रवाल, जिला सचिव डीपी गोयल के सानिध्य में युवा भारत शाखा की टीम शीतल गुप्ता, विधि मंगला, दुर्गेश सिंगल, तनु गुप्ता, नीतू गुप्ता, सिमरन गर्ग, शीनम सिंगला, ममता अग्रवाल, ललिता तायल, सविता गोयल के अलावा अध्यक्ष सचिन गुप्ता, सचिव सुमित सिंगला, कोषाध्यक्ष संजीव सिंगला एवं विशिष्ट सदस्य मनीष जैन, सतीश तायल, प्रिंस मंगला, राजेश बंसल, सुनील गर्ग, विवेक गुप्ता, अनन्या जैन, निशांत गर्ग आदि ने महिलाओं द्वारा समाज में दिए गए योगदान एवं उनके द्वारा किए गए यह तो उपलब्धियों को समाज में आगे ले जाने के लिए संकल्प लिया गया।

Comments are closed.

Discover more from Theliveindia.co.in

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading