खैर क्षेत्र में महिला के साथ नंदोई और उसके दो दोस्तों ने तमंचे की नोक पर किया दुष्कर्म का प्रयास पीड़िता ने लगाई न्याय की गुहार
खैर क्षेत्र में महिला के साथ नंदोई और उसके दो दोस्तों ने तमंचे की नोक पर किया दुष्कर्म का प्रयास पीड़िता ने लगाई न्याय की गुहार
थाना खैर क्षेत्र की एक महिला ने नंदोई व अन्य 2 पर लगाया तमंचे की नोक पर दुष्कर्म के प्रयास का आरोप, पीड़िता ने एसपी ग्रामीण से की शिकायत। एसएसपी कार्यालय पर शिकायत लेकर पहुंची थाना खैर क्षेत्र अंतर्गत एक गांव की निवासी पीड़ित महिला का आरोप है कि उसके साथ उसके नंदोई व अन्य दो व्यक्तियों ने तमंचे की नोक पर दुष्कर्म करने का प्रयास किया है। जब आरोपी युवक दुष्कर्म करने में असफल रहे तो महिला का गला दबाकर जान से मारने की कोशिश की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना खैर क्षेत्र के एक गांव की महिला का कहना है उसके नंदोई व नंदोई के अन्य 2 साथियों ने महिला का साथ पहले तो दुष्कर्म करने का प्रयास किया उसके बाद आरोपी युवक जब दुष्कर्म में असफल रहे तो उक्त महिला का गला दबाकर जान से मारने का प्रयास किया। जैसे तैसे पीड़ित महिला ने अपनी जान बचाई और पीड़ित महिला एसएसपी कार्यालय पहुंची और एसपी ग्रामीण शुभम पटेल को शिकायती पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है। जानकारी देते हुए एसपी ग्रामीण शुभम पटेल ने बताया की महिला द्वारा शिकायती पत्र प्राप्त हुआ है क्षेत्रीय थाने को आदेशित कर दिया गया है पुलिस जांच में जुटी हुई है।
Comments are closed.