हिसार / श्मशान में आधी रात तंत्र-मंत्र:चिता के पास शराब-मांस के टुकड़े मिले; 2 दिन पहले किया था महिला का संस्कार
हरियाणा के हिसार शहर में सेक्टर 16 व 17 के श्मशान घाट में तांत्रिक विद्या का मामला सामने आया है। इस बात की जानकारी लोगों को उस समय मिली, जब रविवार को मृतक महिला के परिजन उसके अस्थियां चुगने श्मशान घाट पहुंचे।
मृतक महिला की दो दिन पहले मौत हुई थी। उसकी अंतिम संस्कार वाली जगह पर एक शराब की बोतल, मांस के टुकड़े और पुतला पड़ा मिला। लोगों ने इसकी सूचना वार्ड पार्षद अमित ग्रोवर को दी।
Comments are closed.