रोहतक / PG में महम के छात्र ने लगाया फंदा, MDU से कर रहा था B.TECH, पिता ने की जांच की मांग
रोहतक के PG में रह रहे एक छात्र ने देर शाम कमरे में फांसी लगा कर सुसाइड कर लिया। वह महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय में B.TECH दूसरे वर्ष के थर्ड सेमेस्टर का स्टूडेंट था। वह पिछले करीब 1 माह से रोहतक के विनय नगर के एक PG में रह कर पढ़ाई कर रहा था। मृतक की पहचान महम के किशनगढ़ निवासी 20 वर्षीय नितेश सैनी के रूप में हुई है। सूचना स्टूडेंट्स में तेजी से फैली तो वे यूनिवर्सिटी से दौड़ पड़े।
Comments are closed.