Publisher Theme
I’m a gamer, always have been.
Rajni

मोहाली मे भरोसा जीतकर खींची युवती की अश्लील फोटो, संबंध बनाने की कोशिश भी की, लड़की ने जान दे दी

13

मोहाली मे भरोसा जीतकर खींची युवती की अश्लील फोटो, संबंध बनाने की कोशिश भी की, लड़की ने जान दे दी

सोहाना पुलिस ने बलजिंदर पर मामला दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी ने कहा कि परिवार हत्या का आरोप लगा रहा है। जांच की जा रही है। अगर मामला हत्या का हुआ तो आरोपी के खिलाफ हत्या की धारा जोड़ी जाएगी।
पंजाब के मोहाली में एक युवक ने पहले युवती का भरोसा जीता और इसके बाद उसकी अश्लील फोटो खींची। बाद में शारीरिक संबंध बनाने का दवाब डाला। इससे परेशान होकर युवती ने आत्महत्या कर ली। अब सोहाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। हालांकि परिवार ने आरोपी पर हत्या का आरोप लगाया है। आरोपी की पहचान बलजिंदर सिंह के रूप में हुई है। वह फाजिल्का का रहने वाला है।
मृतका के पिता ने बताया कि वह राज मिस्त्री है। उसके दो बच्चे हैं। सबसे बड़ी लड़की स्नातक की पढ़ाई करने मोहाली आई थी। यहां वह प्राइवेट नौकरी भी कर रही थी। बेटी ने किराये पर कमरा लिया था। एक सोशल प्लेटफार्म से वह बलजिंदर सिंह के संपर्क में आई। उसे बलजिंदर सिंह काफी परेशान कर रहा था। आरोपी ने भरोसा जीतकर उसकी अश्लील फोटो खींची और ब्लैकमेल करने लगा। वह उससे मारपीट करता था। जबरन संबंध बनाने का प्रयास भी करता था। 
इस बारे में बेटी ने कई बार बताया था। 22 जनवरी को करीब 12 बजे उन्हें थाने से फोन आया कि उनकी बेटी ने खुदकुशी कर ली है। जब वह मोहाली पहुंचे और पूछा तो उन्हें पता चला कि बेटी की हत्या की गई है।

Comments are closed.

Discover more from Theliveindia.co.in

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading