Publisher Theme
I’m a gamer, always have been.
Rajni

गोइंदवाल साहिब में महिला ने पूर्व चेयरमैन को दौड़ा दौड़ा कर गोलियां मारी

21

गोइंदवाल साहिब में महिला ने पूर्व चेयरमैन को दौड़ा दौड़ा कर गोलियां मारी

🟠 पंजाब का तरनतारन जिला इन दिनों सुर्खियों में है। रविवार को गोइंदवाल साहिब जेल में दो गैंगस्टरों की हत्या के बाद एक और बड़ी वारदात को अंजाम दिया गया। यहां कांग्रेस सरकार में मार्केट कमेटी पट्टी के पूर्व चेयरमैन एवं कांग्रेस नेता मेजर सिंह धालीवाल को एक महिला ने दौड़ा-दौड़ाकर गोली मारी। घटना का CCTV फुटेज सामने आया है। इसमें मेजर सिंह आगे भाग रहा है और महिला उसका पीछा कर दौड़ाकर गोली मार रही है। गोली लगने से मेजर सिंह की मौत हो गई । महिला ने मेजर सिंह की हत्या उन्हीं के पैलेस में की।तरनतारन के SSP गुरमीत सिंह चौहान ने बताया कि महिला मेजर सिंह के पैलेस में पिछ्ले चार वर्षों से सजावट का काम करती थी। घटना के बाद से महिला फरार है। वह पैलेस में ही रहती थी। महिला मूलरूप से अमृतसर जिले के गांव मकबूलपूरा की रहने वाली है

Comments are closed.

Discover more from Theliveindia.co.in

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading