Publisher Theme
I’m a gamer, always have been.
Rajni

3 अक्टूबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

19

3 अक्टूबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

1657 – फ्रांसीसी सैनिकों ने मैड्रिड पर कब्जा किया।
1735 – फ्रांस और छठे कैरल सम्राट ने शांति समझौते पर हस्ताक्षर किए।
1831- मैसूर (अब मैसुरु) पर ब्रिटेन ने कब्जा किया । इस पंचांग को सीधे हमसे प्राप्त करने एवं विविध तथा शैक्षणिक खबरों के लिए “हरियाणा एजुकेशनल अपडेट” फेसबुक पेज ज्वाइन करें।
1863 – अमेरिका के तत्कालीन राष्ट्रपति अब्राहम लिंकन ने अमेरिका में ‘थैंक्स गिविंग डे’ मनाए जाने की घोषणा की।
1866 – इटली और ऑस्ट्रिया साम्राज्य के प्रतिनिधियों के बीच वियना समझौते पर हस्ताक्षर हुए। जिसके आधार पर ऑस्ट्रिया ने वेंनसी राज्य को इटली के हवाले कर दिया।
1880 – पहले मराठी संगीत नाटक ‘संगीत शाकुन्ताल’ का पुणे में मंचन किया गया।
1915 – नेवादा के प्लेजेंट वैली में 7.8 रिक्टर पैमाने का भूकंप आया।
1932 – इराक यूनाइटेड किंगडम से स्वतंत्र हुआ।
1977 – पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तार किया गया।
1978 – कलकत्ता (अब कोलकाता) में पहला और दुनिया के दूसरे टेस्ट ट्यूब बेबी का जन्म हुआ।
1984 – भारत की सबसे लंबी दूरी की ट्रेन हिमसागर एक्सप्रेस कन्याकुमारी से जम्मू तवी के लिए रवाना की गयी।
1990 – 45 वर्षों के बाद पूर्वी और पश्चिमी जर्मनी के एक होने की औपचारिक रुप से घोषणा की गई।
1992 – गीत सेठी ने विश्व पेशेवर बिलियर्ड्स चैम्पियनशिप जीता।
1994 – भारत ने सुरक्षा परिषद की स्थायी सदस्यता के लिए औपचारिक रूप से अपना दावा पेश किया।
1995 – चीन एवं इंग्लैंड के बीच हांगकांग के सुगम हस्तांतरण पर सहमति।
1999 – आण्विक पदार्थों के आवागमन और आण्विक दुर्घटनाओं को रोकने हेतु सं.रा. अमेरिका तथा रूस ने संयुक्त संकट केन्द्र की स्थापना की।
2002 – नोबेल शान्ति पुरस्कार को प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी, अमेरिका के राष्ट्रपति जार्ज डब्ल्यू बुश और ब्रिटेन के प्रधानमंत्री टोनी ब्लेयर को संयुक्त रूप से देने की सिफ़ारिश की गई।
2003 – पाकिस्तान ने हल्फ-III मिसाइल का परीक्षण किया।
2004 – लश्कर-ए-तैयबा का राजनीतिक संगठन दो हिस्सों में बंटा।
2006 – संयुक्त राष्ट्र संघ के नये महासचिव दक्षिण कोरिया के बान की मून होंगे।
2008 – टाटा मोटर्स के चेयरमैन रतन टाटा ने सिंगूर से नैनो कार परियोजना हटाने की (अन्यत्र ले जाने की )घोषणा की।
2013 – इतालवी द्वीप लात्पेदुसा के पास एक नाव के डूब जाने से करीब 134 लोगों की मौत हो गई।
2019 – भारत और कज़ाखस्‍तान के बीच चौथा वार्षिक सैन्‍य अभ्‍यास कजि़न्‍द-2019 उत्‍तराखंड के पिथौरागढ़ में शुरू हुआ।
2019 – संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के पहले अंतरिक्ष यात्री हाजा अलमंसूरी इंटर नेशनल स्पेस स्टेशन (आइएसएस) से पृथ्वी पर सकुशल लौट आए।
2019 – ऑस्ट्रेलिया के क्वींसलैंड स्थित दुनिया की सबसे बड़ी मूंगा चट्टानें ‘ग्रेट बैरियर रीफ’ के एक छोटे से द्वीप पर वैज्ञानिकों ने सबसे जहरीले फफूंद का पता लगाया।
2020 – भारत और बांग्लादेश की नौसेनाओं ने बंगाल की खाड़ी में दो दिवसीय संयुक्त सैन्य अभ्यास शुरू किया।
2020 – प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्रमोदी ने रोहतांग में दुनिया की सबसे लंबी ( 9.02 किलोमीटर लम्बी राजमार्गटनल ) अटल टनल का लोकार्पण किया।
2021 – अफगानिस्तान की राजधानी काबुल की ईदगाह मस्जिद में विस्फोट होने से कम से कम 12 लोग मारे गए और 32 घायल हुए।
2021 – अफगानिस्तान के पूर्वी प्रांत नंगरहार में हुई गोलीबारी में एक पत्रकार समेत कम से कम तीन लोगों की मौत हुई।

3 अक्टूबर को जन्मे व्यक्ति👉

1890 – लक्ष्मी नारायण साहू- उड़ीसा के समाजसेवी और सार्वजनिक कार्यकर्ता रहे।
1927 – प. परमेश्वरन्, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रचारक एवं जन संघ के पूर्व उपाध्यक्ष थे।
1928 – अमृतलाल बेगड़ – प्रसिद्ध साहित्यकार, चित्रकार और नर्मदा प्रेमी थे।
1949 – जे. पी. दत्ता- भारतीय फ़िल्म निर्देशक ।
1953 – दीपक मिश्रा – भारत के 45वें मुख्य न्यायाधीश रह चुके हैं ।
1959 – श्री सुबीर गोकर्ण भारत के एक विख्यात अर्थशास्त्री।
1967 – गजेन्द्र सिंह शेखावत एक भारतीय राजनीतिज्ञ तथा केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री (2014)।
1999 – निषाद कुमार – ऊँची कूद के भारतीय पैरा एथलीट।

3 अक्टूबर को हुए निधन👉

1923 – कादम्बिनी गांगुली – भारत की पहली महिला स्नातक और पहली महिला फ़िजीशियन ।
1953 – अल्लादि कृष्णास्वामी अय्यर – प्रसिद्ध न्यायविद, अधिवक्ता और शिक्षाशास्त्री थे।
2007 – एम.एन. विजयन- भारतीय लेखक ।
2019 – अमेरिकी – ऑस्ट्रियन फिल्म निर्माता हॉलीवुड टाइकून एरिक प्लेसको का निधन हो गया।
2020 – जानी-मानी सामाजिक कार्यकर्ता पुष्‍पा भावे का मुंबई में निधन।
2021 – घनश्याम नायक एक भारतीय फिल्म और टेलीविजन अभिनेता थे।

3 अक्टूबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉

🔅 मतस्योत्सव प्रारम्भ।
🔅 मेला दशहरा प्रारंभ (कोटा )।
🔅भगवान श्री शीतलनाथ जी मोक्षकल्याणक (जैन , आश्विन शुक्ल अष्टमी )।
🔅 श्रीमती कादम्बिनी गांगुली स्मृति दिवस।
🔅 विश्व प्रकृति दिवस ।
🔅 जर्मन एकीकरण दिवस।
🔅 विश्व पर्यावास दिवस (अक्टूबर का पहला सोमवार )।

कृपया ध्यान दें जी👉
यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है ।

Comments are closed.

Discover more from Theliveindia.co.in

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading