Publisher Theme
I’m a gamer, always have been.
Rajni

18 अप्रॅल की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

26

18 अप्रॅल की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

1612 – मुगल बादशाह शाहजहां ने मुमताज से निकाह किया।
1738 – मैड्रिड में रियल अकादमी डे ला हिस्टोरिया की स्थापना की गयी (“रॉयल अकादमी ऑफ़ हिस्ट्री”) ।
1809 – पहली बार 2000 गिनीज डेक के घोड़े की दौड़ इंग्लैंड में हुई। “हरियाणा एजुकेशनल अपडेट ” फेसबुक पेज ज्वाइन कर इस पंचांग को डारेक्ट हमसे प्राप्त करें।
1835 – लॉर्ड मेलबर्न सर रॉबर्ट पील के स्थान पर यूनाइटेड किंगडम के प्रधानमंत्री बने।
1846 – आर.ई.हाउस ने द्वारा टेलीग्राफ टिकर का पेटेंट कराया गया।
1848 – पंजाब में दूसरा आंग्ल-सिख युद्ध समाप्त किया गया।
1859 – वर्ष 1857 विद्रोह के नेता तात्यां तोपे को फांसी दी गयी।

1902 – डेनमार्क पहला देश बना जिसने अपराधियों की पहचान के लिए फिंगरप्रिंट तकनीक को अपनाया।
1906 – सेन फ्रांसिस्को में भूकंप और आग से लगभग 4000 लोगों की मौत हुई।
1917 – महात्मा गांधी ने सत्याग्रह के लिए बिहार के चंपारण का चयन किया और वही से सत्याग्रह की शुरुआत की।
1924 – सिमन एंड शूस्टर की पहली क्रॉसवर्ड पजल बुक प्रकाशित हुई।
1930 – क्रांतिकारी मास्टर दा व इंडियन रिपब्लिकन आर्मी ने चिटगांव शास्त्रागार पर धावा बोला।
1948 – नीदरलैंड के हेग में अंतरराष्ट्रीय न्यायालय का गठन हुआ।
1950 – विनोबा भावे ने आंध्र प्रदेश (अब तेलंगाना) के पचमपल्ली गाँव से भूदान आंदोलन की शुरुआत की।
1955 – बांडुंग में अफ़्रीकी-एशियाई सम्मेलन का आयोजन किया गया।
1971 – सम्राट अशोक नामक देश का पहला जंबो जेट विमान 747 मुंबई में उतरा।
1980 – जिंबाब्वे ने ब्रिटेन से स्वतंत्रता मिलने की घोषणा की।
1991 – केरल भारत का पहला पूर्ण साक्षर राज्य घोषित हुआ।
1994 – वेस्टइंडीज के बल्लेबाज़ ब्रायन लारा ने 375 रन बनाकर टेस्ट मैच की एक पारी में सर्वाधिक रन बनाने का विश्व रिकार्ड बनाया।
1996 – काहिरा में अज्ञात हमलावरों ने ग्रीस के 17 टूरिस्टों और उनके स्थानीय गाइड को गोलियों से भून दिया।
1996 – ज़ायोनी शासन की वायु सेना ने दक्षिणी लेबनान के क़ाना गांव में संयुक्त राष्ट्र संघ की शांति सेना के ठिकाने पर बमबारी की।
2001 – भारतीय सीमा में घुस आई बांग्लादेश की सेना की गोलीबारी से भारत के 16 जवान शहीद।
2002 – 1973 से इटली में निवास कर रहे अफ़ग़ानिस्तान के पूर्व शासक मोहम्मद जहीर शाह काबुल लौटे।
2005 – भारत मुम्बई स्थित जिन्ना हाउस पाकिस्तान को देने पर सहमत।
2006 – राबिन हुड का शहर नाटिंघम लूटग्रस्त शहर घोषित।
2008 – इंफोसिस टैक्नोलाजी ने विकास एवं मरम्मत सेवाएँ उपलब्ध कराने के लिए अमेरिका की कॉनसेको के साथ पाँच वर्ष के लिए क़रार किया।
2008 – अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने जानलेवा इंजेक्शन के ज़रिये सज़ा-ए-मौत को वैध ठहराया।
2008 – आईपीएल के पहले सीजन का पहला मैच बेंगलुरु में खेला गया था।
2008 – पाकिस्तान ने भारतीय क़ैदी सबरजीत सिंह की फ़ांसी की सज़ा को एक महीने के लिए टाला।
2008 – भारत और मैक्सिको ने नागरिक उड्डयन व ऊर्जा के क्षेत्र में नये समझौते किए।
2013 – इराक की राजधानी बगदाद में बम धमाकों से 27 की मौत हुई और 65 घायल हुए।
2014 – माउंट एवरेस्ट में आए हिमस्खलन से नेपाल के 12 पर्वतारोहियों की मौत हुई।
2019 – भारत सरकार ने जम्‍मू-कश्‍मीर में नियंत्रण रेखा से होने वाला व्‍यापार स्‍थगित किया।
2019 – बजरंग पूनिया ने कुश्‍ती के 65 किलोग्राम की फ्री स्‍टाइल रैंकिंग में फिर पहला स्‍थान हासिल किया।
2020 – अखिल भारतीय टेनिस संघ (एआइटीए) खेल मंत्रलय के निर्देश पर आजीवन अध्यक्ष, आजीवन उपाध्यक्ष और आजीवन सलाहकार जैसे मानद पदों को खत्म करने पर सहमत हो गया।
2020 – कोविड-19 के संदर्भ में ग्रामीण डाक सेवक सहित सभी डाक कर्मचारियों को 10 लाख रुपये का मुआवजा देने का फैसला किया गया।
2021 – पाकिस्तानी सुरक्षा बलों द्वारा प्रतिबंधित इस्लामी पार्टी तहरीक-ए-लबैक पाकिस्तान पर की गई कार्रवाई में संगठन के तीन कार्यकर्ता मारे गए और कई अन्य जख्मी हुए।
2021 – मिस्र में यात्रियों से भरी ट्रेन पटरी से उतरी , 11 लोगों की मौत व 90 से ज्यादा घायल हुए।

18 अप्रॅल को जन्मे व्यक्ति👉

1621 – गुरु तेग बहादुर, सिखों के नवें गुरु थे(21 अप्रैल 1621 का भी वर्णन इसलिए कन्फर्म कर लें)।
1858 – धोंडो केशव कर्वे – आधुनिक भारत का सबसे बड़ा समाज सुधारक और उद्धारक माना जाता है।
1901 – चन्देश्वर प्रसाद नारायण सिंह, भारत के राजनीतिज्ञ थे।
1916 -ललिता पवार, हिन्दी फ़िल्मों की प्रसिद्ध अभिनेत्री।
1928 – दुलारी – भारतीय सिनेमा की जानीमानी अभिनेत्री थीं।
1961 – पूनम ढिल्लों – बालीवुड अभिनेत्री ।

18 अप्रॅल को हुए निधन👉

1859 – तात्या टोपे – वीर पुरुष और ‘प्रथम स्वतन्त्रता संग्राम’ में भाग लेने वाले प्रमुख व्यक्ति।
1898 – दामोदर हरी चापेकर – भारत के क्रांतिकारी अमर शहीदों में से एक थे।
1916 – जी. सुब्रह्मण्यम अय्यर – भारत के जानेमाने पत्रकार तथा प्रमुख बुद्धिजीवी थे।
1955 – बांडुंग में अफ़्रीकी – एशियाई सम्मेलन; प्रसिद्ध वैज्ञानिक अलबर्ट आइंस्टाइन का देहावसान।
1959 – बारीन्द्र कुमार घोष – भारत के प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी तथा पत्रकार थे।
1972 – पांडुरंग वामन काणे – महान् भारतीय संस्कृतज्ञ और विद्वान् पंडित।
1978 – प्रख्यात लेखक खुशवंत सिंह के पिता शोभा सिंह का निधन हुआ।
1999 – ब्रिटेन की प्रमुख उपन्यासकार, जीवनीकार और सम्पादक मैरी बुलिंस का 90 वर्ष की आयु में निधन।
2003 – सुधाकर पाण्डेय – हिन्दी साहित्य की प्रमुख विधाओं के उत्कृष्ठ लेखक और सुधारक।
2014 – गुरु धनपाल – एक भारतीय फ़िल्म निर्देशक थे जो तमिल सिनेमा के लिए काम करते थे।
2021 – कई अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट्स में अंपायरिंग कर चुकीं पूर्व महिला अंपायर अनुपमा पंचीमांडा का निधन हुआ।
2021 – असम के पूर्व मुख्यमंत्री भूमिधर बर्मन का लगभग 91 वर्ष की उम्र में निधन हुआ।
2021 – कर्नाटक में जाने-माने कन्नड़ लेखक एवं समालोचक प्रोफेसर गंजम वेंकटसुबैया का 107 वर्ष की आयु में निधन हुआ।
2021 – पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री बच्ची सिंह रावत का ऋषिकेश एम्स में उपचार के दौरान निधन हो गया।

18 अप्रॅल के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉

🔅 भगवान पार्श्वनाथ जी गर्भकल्याणक ( जैन , बैशाख कृष्ण द्वितीया )।
🔅 श्री तात्या टोपे शहीदी दिवस ।
🔅 “हरियाणा एजुकेशनल अपडेट ” फेसबुक पेज ज्वाइन करें।
🔅 विश्व पुरातत्व ( विरासत /धरोहर ) दिवस।

कृपया ध्यान दें जी👉
यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है ।

Comments are closed.

Discover more from Theliveindia.co.in

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading