9 दिसंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ
9 दिसंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ
1625 – हालैंड और इंग्लैंड के बीच सैन्य संधि पर हस्ताक्षर।
1712 – गाडेबस्क की लड़ाई: स्वीडन ने डेनमार्क और सक्सनी को हराया।
1714 – तुर्क-विनीशियन युद्ध (1714-1718): तुर्क साम्राज्य ने वेनिस गणराज्य पर युद्ध की घोषणा की।
1738 – यहूदियों को ब्रेसलौ सिलेसिया से निष्कासित किया गया।
1747 – ग्रेट ब्रिटेन और नीदरलैंड ने सैन्य संधि पर हस्ताक्षर किया।
1758 – भारत में मद्रास का तेरह महीनों तक चलने वाला युद्ध आरंभ हुआ। भारत में ब्रिटेन व फ़्रांस के बीच होने वाला ये सबसे खतरनाक युद्ध था।
1762 – ब्रिटिश संसद ने पेरिस संधि को स्वीकार किया।
1873 – हिज एक्सेलेंसी जार्ज बैरिंग वायसराय तथा भारत के गवर्नर जनरल ने ‘म्योर कॉलेज’ की आधारशिला रखी।
1898 – बेलूर मठ की स्थापना हुई।
1910 – फ्रांसीसी सेनाओं ने मोरक्को के बंदरगाह शहर अगादीर पर कब्जा किया।
1917 – जनरल अलेनबाय के नेतृत्व में ब्रिटिश सेना ने यरुशलम पर कब्जा किया।
1924 – हालैंड और हंगरी के बीच व्यापार संधि पर हस्ताक्षर।
1931 – जापानी सेना ने चीन के जेहोल प्रांत पर हमला किया।
1941 – चीन ने जापान, जर्मनी और इटली के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
1946 – संविधान सभा की पहली बैठक नयी दिल्ली के कांस्टीट्यूनल हॉल में हुई।
1992 – प्रिंस चार्ल्स और प्रिंसेस डायना ने अलग होने की औपचारिक रूप से घोषणा की।
1998 – रूस द्वारा आर्कटिक सागर में अपक्रांतिक परमाणु परीक्षण किया गया।
1998 – आस्ट्रेलियाई क्रिकेट खिलाड़ियों शेन वार्न और मार्क वॉ ने एक भारतीय सट्टेबाज़ से 1994 में पाकिस्तान सौदे पर रिश्वत लेने की बात स्वीकारी।
2000 – दक्षिण कोरिया का दर्जा विकासशील देश से बढ़कर विकसित देश किया गया।
2001 – यूनाइटेड नेशनल पार्टी के नेता रानिल विक्रमसिंघे ने श्रीलंका के प्रधानमंत्री पद की शपथ ली।
2001 – तालिबान में नार्दन एलांयस का विमान दुर्घटनाग्रस्त, 21 मरे।
2002 – जॉन स्नो अमेरिका के नये वित्तमंत्री बने।
2003 – रूस में मास्को के मध्य भाग में विस्फोट से छह लोगों की मौत और कई घायल।
2006 – पाकिस्तान ने परमाणु क्षमता युक्त मध्यम दूरी के प्रक्षेपास्त्र ‘हत्फ़-3 ग़ज़नवी’ का परीक्षण किया।
2007 – पूर्व प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो ने पाकिस्तानी सरकार के साथ अपने सभी सम्बन्ध समाप्त करने की घोषणा की।
2008- इसरो ने यूरोप के प्रसिद्ध उपग्रह प्रणाली विशेषज्ञ ईएडीएम एस्ट्रीयस के लिए सेटेलाइट का निर्माण किया।
2011- आग की लपटों और ज़हरीले धुएं से घिरे कोलकाता के एएमआरआई (आमरी) अस्पताल में ‘रम्या राजन’ और ‘पी.के. विनीथा’ ने मानवता और बहादुरी की अतुलनीय मिसाल पेश की। अपनी जान की परवाह न करते हुए दोनों ने आठ मरीज़ों को सुरक्षित निकाल लिया, पर एक अन्य मरीज़ को बचाने के प्रयास में उनकी मौत हो गई।
2012 – मेक्सिको में विमान दुर्घटनाग्रस्त होने से सात लोगों की मौत।
2013 – इंडोनेशिया में बिनटारो के समीप ट्रेन हादसे में सात की मौत और 63 घायल।
2018 – अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने राज्य में नए जिले शी योमी का उद्घाटन किया।
2019 – विश्व डोपिंग रोधी एजेंसी (वाडा) ने रूस को सभी बड़े खेल आयोजनों में हिस्सा लेने से चार साल के लिए प्रतिबंधित कर दिया।
2019 – न्यूजीलैंड के व्हाइट आइलैंड पर अचानक ज्वालामुखी फट गया जिसमें पांच लोगों की मौत हो गई तथा 18 अन्य जख्मी हो गए ।
2020 – फ्रांस ने इस्लामिक कट्टरवाद का मुकाबला करने के लिए नया बिल पेश किया।
2020 – जापान एयर सेल्फ डिफेंस फोर्स के चीफ ऑफ स्टाफ सद्भावना दौरे पर भारत आए।
2021 – DRDO ने स्वदेशी रॉकेट लॉन्चर सिस्टम Pinaka-ER के एक्सटेंडेड वर्जन का राजस्थान के पोखरन में सफल परीक्षण किया।
9 दिसंबर को जन्मे व्यक्ति👉
1484 – संत सूरदास – महान् कवि ( कन्फर्म नहीं)।
1742 – स्वीडन के प्रसिद्ध रसायनशास्त्री व आधुनिक रसायनशास्त्र के संस्थापकों में से एक कार्ल विलहेल्म शील का स्टॉकहोम में जन्म हुआ।
1825 – राव तुला राम – सिपाही विद्रोह के एक प्रमुख नायक हरियाणा के रेवाड़ी जिले से थे।
1870 – डाॅ. आई एस श्रुधर का वेल्लोर के अस्पताल में जन्म हुआ।
1889 – चन्द्रनाथ शर्मा – असम राज्य के प्रथम असहयोगी और असम में कांग्रेस के संस्थापकों में से एक।
1902 – राब बटलर – पूर्व चांसलर ऑफ द एक्सचेकर।
1913 – होमाई व्यारावाला – भारत की प्रथम महिला फ़ोटो पत्रकार।
1918 – कुशवाहा कान्त – भारत के जाने-माने उपन्यासकार और नाटककार।
1918 – ई. के. नायनार – केरल के पूर्व मुख्यमंत्री ।
1929 – रघुवीर सहाय, हिन्दी के साहित्यकार व पत्रकार।
1929 – देवीदास ठाकुर – असम के पूर्व राज्यपाल।
1945 – शत्रुघ्न सिन्हा – हिन्दी फ़िल्मों की प्रसिद्ध अभिनेता।
1946 – सोनिया गाँधी – प्रसिद्ध भारतीय राजनीतिज्ञा एवं पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गाँधी की पत्नी।
1961 – आदित्य चौधरी ‘भारतकोश’ और ‘ब्रजडिस्कवरी’ के संस्थापक एवं प्रधान सम्पादक।
1981 – दीया मिर्ज़ा – भारतीय सिनेमा की एक प्रमुख अभिनेत्री।
9 दिसंबर को हुए निधन👉
1761 – ताराबाई – शिवाजी की पुत्री।
1942 – गोविन्द सिंह राठौड़ भारतीय सैनिक थे जिन्हें द्वितीय विश्वयुद्ध में विक्टोरिया क्रास प्रदान किया गया था।
1971 – महेन्द्रनाथ मुल्ला – भारतीय नौसेना के जांबाज अफसरों में एक।
1942 – डॉ द्वारकानाथ शान्ताराम कोटणीस एक भारतीय चिकित्सक थे।
1983 – शाह नवाज़ ख़ान – ‘आज़ाद हिन्द फ़ौज’ के अधिकारी थे।
1997 – के शिवराम कारंत कन्नड़ भाषा के विख्यात साहित्यकार।
2000 – सचिन्द्र लाल सिंह – त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री।
2007 – त्रिलोचन शास्त्री – प्रगतिशील काव्य धारा के प्रसिद्ध कवि।
2009 – उस्ताद हनीफ मोहम्मद खाँ, भारतीय तबला वादक।
2019 – दिल्ली से लापता पत्रकार अनुज गुप्ता का शव संदिग्ध हालातों में हरिद्वार से बरामद , मौत।
2019 – बिल गेट्स, टॉम क्रूज और जॉर्ज बुश को आइस बकेट चैलेंज के लिए प्रभावित करने वाले पीट फ्रेट्स का निधन।
2020 – मंगलेश डबराल – हिन्दी के प्रख्यात कवि, पत्रकार व साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित साहित्यकार।
2020 – फुटबॉल विश्व कप 1982 में इटली को चैंपियन बनाने वाले कप्तान पाओलो रोसी का 64 साल की उम्र में निधन हुआ।
9 दिसंबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉
🔅 श्री रसिक माधुरी जयन्ती (पौष कृष्ण प्रतिपदा )।
🔅 श्री ई. के. नायनार (एरम्पाला कृष्णन नायनार) जयन्ती।
🔅 श्रीमती सोनिया गांधी जन्म दिवस।
🔅 श्री राव तुलाराम जयन्ती।
🔅 श्री सचिन्द्र लाल सिंह स्मृति दिवस।
🔅 अंतर्राष्ट्रीय भ्रष्टाचार निरोधक दिवस।
🔅 नरसंहार की रोकथाम और पीड़ितों के स्मरणोत्सव का अंतर्राष्ट्रीय दिवस।
कृपया ध्यान दें जी👉
यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है ।
Comments are closed.