Publisher Theme
I’m a gamer, always have been.
Rajni

8 दिसंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

28

8 दिसंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

1863 – चीली की राजधानी सेंटियागो स्थित जेसूइट गिरजाघर में आग लगने से ढाई हजार लोगों की मौत।
1881 – यूरोपीय देश आॅस्ट्रिया की राजधानी विएना में थियेटर में आग लगने से 800 से ज्यादा लोगों की मौत।
1914 – फॉकलैंड का जल युद्ध एटलांटिक महासागर में इसी नाम के द्वीपों के आस पास ब्रिटेन और जर्मनी के बीच लड़ा गया।
1923 – जर्मनी और अमेरिका के बीच मित्रता संधि पर हस्ताक्षर किए गये।
1931 – दूरसंचार में उपयोग होने वाले कोएक्सिएल केबल का अमेरिका में पेटेंट कराया।
1934 – इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच साप्ताहिक एयर मेल सेवा शुरू हुई।
1941 – अमेरिका अौर ब्रिटेन ने जापान के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
1943 – वेरा का युद्ध मित्र देशों की जीत में समाप्त हुआ।
1956 – आस्ट्रेलिया के मेलबर्न शहर में सोलहवें ओलंपिक खेल का समापन।
1967 – पहले पनडुब्बी आईएनएस कालवरी को सेना में शामिल किया गया।
1976 – अमेरिका ने नेवादा में परमाणु परीक्षण किया।
1995 – चीन द्वारा विवादास्पद रूप से 6 वर्षीय बालक झेनकेन नोरबू की पंचेन लामा के अवतार के रूप में ताजपोशी एवं मान्यता।
1998 – पूर्व लेफ़्टिनेंट कर्नल ह्यूगो शावेज वेनेजुएला के नये राष्ट्रपति बने।
1998 – ओलंपिक के इतिहास में पहली बार महिला आइस हॉकी शामिल किया गया था। फिनलैंड ने पहले मुकाबले में स्वीडन को 6-0 से हराया।
2000 – ब्रिटेन और रूस के बीच रक्षा समझौता सम्पन्न ।
2000 – फ़्रांस के वैज्ञानिकों ने अल्जाईमर का नया उपचार ‘गोलनेटमाइन’ खोजा।
2000 – युगांडा में खतरनाक इबोला वायरस के पीड़ितों की संख्या 400 के पार पहुंची जिसमें 160 लोगों की मौत हो गयी।
2002 – भारत की पारम्परिक जैव सम्पदा नीम, हल्दी और जामुन के बाद गौमूत्र को संयुक्त राज्य अमेरिका ने पेटेंट किया।
2002 – पूर्वी नेपाल नक्सलियों ने बम से हमला कर एक बस को उड़ा दिया जिसमें पांच व्यक्ति मारे गए और 30 से ज्यादा घायल हो गए।
2003 – निलम्बन की अवधि बढ़ाये जाने के बाद जिम्बाव्वे ने राष्ट्रकुल से अपने को अलग करने की घोषणा की।
2003 – वसुन्धरा राजे सिंधिया राजस्थान के मुख्यमंत्री पद पर आसीन हुए।
2003 – उमा भारती मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री पद पर आसीन हुई।
2004 – पाकिस्तान ने 700 कि.मी. की दूरी तक मार करने वाली शाहीन-1 मिसाइल का सफल परीक्षण किया।
2005 – रेडक्रास और रेड क्रीसेंट सोसाइटी ने सफ़ेद पृष्ठभूमि में हीरे के आकार के एक लाल क्रिस्टल को नये अतिरिक्त चिह्न के रूप में स्वीकार किया।
2007 – अमेरिका के नेतृत्व वाली गठबन्धन सेना और नाटो की सेनाओं ने दक्षिणी अफ़ग़ानिस्तान के मूसा कला ज़िले में तालिबानी आतंकवादियों पर हमले किये।
2009 – इराक के बगदाद में बम विस्फोट से 127 लोग मारे गए और 448 घायल हुए।
2019 – इस्राइल ने हमास के नियंत्रण वाली गज़ा पट्टी पर हवाई हमले किये।
2019 – दिल्ली के एक कारखाने में सुबह भीषण आग लगने से कम से कम 43 लोगों की मौत हो गयी।
2019 – फिनलैंड की परिवहन मंत्री और सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी की नेता सना मरीन 34 की उम्र में दुनिया की सबसे युवा प्रधानमंत्री चुनी गईं।
2019 – दक्षिण अफ्रीका की जोजिबिनी तुंजी मिस यूनिवर्स बनीं।
2020 – भारतीय सेना और DRDO ने संयुक्त रूप से पोखरण फील्ड फायरिंग रेंज में एक बार फिर देश में निर्मित उन्नत युद्धक टैंक अर्जुन मार्क-1ए का सफल परीक्षण किया।
2020 – भारतीय मूल के अनिल सोनी WHO फाउंडेशन के पहले CEO बने ,1 जनवरी 2021 को इस संगठन के पहले CEO का पदभार संभालेंगे।
2021 – तमिलनाडु के कुन्नूर में भारतीय वायुसेना का हेलिकॉप्टर क्रैश होने से सीडीएस जनरल बिपिन रावत , उनकी पत्नी मधुलिका रावत समेत 14 में से 13 लोगों की मौत हुई व ग्रुप कैप्‍टन वरुण सिंह की जान बची।
2021 – ओडिसा के चांदीपुर में हवा में मार करने वाली ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल का सफल परीक्षण किया।
2021 – भारत के राष्ट्रपति ने भारतीय नौसेना के 22वें मिसाइल वेसल स्क्वाड्रन को राष्ट्रपति मानक प्रदान किया।

8 दिसंबर को जन्मे व्यक्ति👉

1721 – बालाजी बाजीराव – मराठा साम्राज्य का प्रसिद्ध पेशवा।
1875 – तेज बहादुर सप्रू – महान् उदारवादी नेता का अलीगढ़ में जन्म हुआ।
1877 – नारायण शास्त्री मराठे – प्रसिद्ध मराठी विद्वान।
1897 – बालकृष्ण शर्मा नवीन – हिन्दी जगत् के कवि, गद्यकार और अद्वितीय वक्ता।
1900 – उदय शंकर – भारत के प्रसिद्ध शास्त्रीय नृत्य के नर्तक, नृत्य निर्देशक और और बैले निर्माता।
1901 – अमरनाथ विद्यालंकार – भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के सेनानी, पत्रकार, सामाजिक कार्यकर्ता तथा सांसद थे।
1927 – प्रकाश सिंह बादल – पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री रहे।
1935 – धर्मेन्द्र – भारतीय अभिनेता।
1946 – शर्मिला टैगोर – भारतीय अभिनेत्री।
1956 – अमी घिया शाह गुजरात, भारत से एक पूर्व बैडमिंटन खिलाड़ी।

8 दिसंबर को हुए निधन👉

1947- भाई परमानन्द – भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के महान् क्रांतिकारी ।
2002 – श्रीपति मिश्रा – भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रमुख नेताओं में से एक थे।
2005 – रानी विजया देवी – भारतीय राजकुमारी थीं।
2015 – रमाशंकर यादव ‘विद्रोही’ – जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में विद्यार्थियों के बीच लोकप्रिय रहे जनकवि थे।
2019 – भारतीय सामाजिक विज्ञान अनुसन्धान परिषद् के चेयरमैन बी.बी. कुमार का निधन हुआ।
2021 – तमिलनाडु में कुन्नूर के निकट प्रमुख रक्षा अध्यक्ष जनरल बिपिन रावत का हेलीकॉप्टर दुर्घटना में निधन हुआ।

8 दिसंबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉

🔅 श्री विद्या जयन्ती ।
🔅 श्री अन्नपूर्णा जयन्ती (मार्गशीर्ष पूर्णिमा ) ,
🔅 श्री दत्तात्रेय जयन्ती ( मार्गशीर्ष शुक्ल पूर्णिमा )।
🔅 श्री त्रिपुर भैरवी जयंती (मार्गशीर्ष शुक्ल पूर्णिमा )।
🔅 भगवान श्री सम्भवनाथ तप ( जैन , मार्गशीर्ष शुक्ल पूर्णिमा )।
🔅 श्री बालकृष्ण शर्मा नवीन जन्म दिवस।
🔅 श्री बालाजी बाजीराव जयन्ती।
🔅 श्री प्रकाश सिंह बादल जन्म दिवस।
🔅 अभिनेता श्री धर्मेन्द्र जन्म दिवस।
🔅 भारत के प्रथम ‘चीफ़ ऑफ़ डिफ़ेंस स्टाफ़ बिपिन रावत स्मृति दिवस।
🔅 दक्षिण एशियाई क्षेत्रीय सहयोग संगठन (सार्क) का 38वां स्‍थापना दिवस।
🔅 अखिल भारतीय हस्तशिल्प सप्ताह ( 08 से 14 दिसम्बर )।
🔅 राष्ट्रीय मतिमंद पुनर्वसन सप्ताह ( 08 से 14 दिसम्बर )।
नोट – पूर्णिमा को मानकर जो जयन्ती ऊपर आज लिखी गयी हैं वे सभी पंचांगभेद व क्षेत्रभेद से कल भी थी।

कृपया ध्यान दें जी👉
यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है ।

Comments are closed.

Discover more from Theliveindia.co.in

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading