Publisher Theme
I’m a gamer, always have been.
Rajni

6 जुलाई की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

25

6 जुलाई की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

1483 – रिचर्ड III इंग्लैंड का राजा बना।
1770 – सेस्मे की लड़ाई: रूसी बेड़े ने तुर्की सेना को हराया।
1785 – संयुक्त राज्य अमेरिका के लिए पैसा के रूप में डॉलर को सर्वसम्मति से चुना गया।
1787 – पश्चिम बंगाल के शिबपुर में भारतीय वनस्पति उद्यान की स्थापना हुई।
1849 – फ्रेडरिकिया की लड़ाई: डेनिश सेना ने फ्रेडरिकिया, जटलैंड में प्रशिया सेना को धराशायी किया, जिससे 1864 तक प्रशियाई / डेनिश युद्ध समाप्त हुआ।
1854 – जैक्सन ने मिशिगन में अमेरिकी रिपब्लिकन पार्टी का पहला सम्मेलन आयोजित किया।
1885 – लुई पाश्चर ने रेबीज के टीके का सफलतापूर्वक परीक्षण किया।
1892 – दादाभाई नौरोजी पहले भारतीय ब्रिटेन में संसद सदस्य के रूप में चुने गए।
1906 – दूसरा जिनेवा सम्मेलन पूरा हुआ।
1923 – सोवियत सोशलिस्ट रिपब्लिक की स्थापना हुई।
1931 – बिली बर्क ने यू.एस. ओपन गोल्फ टूर्नामेंट जीता।

1944 – महात्मा गांधी को पहली बार नेताजी सुभाषचंद्र बोस ने राष्ट्रपिता कहा।
1959 – वेल्लोर अस्पताल में पहली बार सफलतापूर्वक ओपन हार्ट सर्जरी हुयी।
1961 – मोजाम्बिक के निकट पुर्तगाल के जहाज में विस्फोट से 300 लोग मरे।
1964 – अफ्रीक़ा महाद्वीप का देश मलावी ब्रिटेन से आज़ाद हुआ।
2002 – अफ़ग़ानिस्तान के उपराष्ट्रपति अब्दुल कादिर की हत्या।
2005 – मैक्सिको में मानव का चालीस हज़ार वर्ष पुराना पदचिह्न मिला।
2006 – विश्व कप फ़ुटबाल में फ़्रांस ने पुर्तग़ाल को हराया।
2008 – दक्षिणी मिस्र में 5000 साल पुराने शाही क़ब्रिस्तान की खोज की गई।
2009 – जद्रांका कोसोर क्रोएशिया की पहली महिला प्रधानमंत्री बनीं।
2012- संयुक्त राष्ट्र के व्यापार और विकास सम्मेलन (अंकटाड) की जारी विश्व निवेश रिपोर्ट-2012 के अनुसार बहुराष्ट्रीय कंपनियों के लिए 2012 से 2014 की अवधि में चीन सबसे आकर्षक निवेश स्थल रहा। उसके बाद अमेरिका, भारत का स्थान रहा।
2012 – पाकिस्तान में बंदूकधारियों ने 18 लोगों की हत्या की।
2013 – नाइजीरिया में आतंकवादियों ने स्कूल में हमला करके 42 लोगों की हत्या की।
2014 – इजरायली वायु सेना ने गाजा पट्टी पर हमला कर हमास के सात सदस्यों को मार गिराया।
2019 – गुलाबी शहर जयपुर भारत के 38वें स्थल के तौर पर यूनेस्को विश्व हेरिटेज सूची में शामिल हुआ।
2020 – नेपाल के इलाम जिले में भारत की 1.94 करोड़ रुपये की आर्थिक मदद से निर्मित एक नए चार मंजिले संस्कृत विद्यालय भवन का उद्घाटन किया गया।
2020 – भारत सरकार और विश्‍व बैंक ने सूक्ष्‍म, लघु और मध्‍यम उद्योग आपात कार्रवाई योजना के लिए 75 करोड़ डॉलर के समझौते पर हस्‍ताक्षर किए।
2020 – इस्राइल ने एक नए जासूसी उपग्रह ‘ओफेक16’ का प्रक्षेपण किया।
2021 – रूस के में एक यात्री विमान दुर्घटनाग्रस्‍त हुआ जिसमें चालक दल सहित 28 यात्री सवार थे।

06 जुलाई को जन्मे व्यक्ति👉

1265 – इटली के वरिष्ठ शायर डान्टे ऐलीगरी का फ़्लोरेंस नगर में जन्म हुआ।
1837 – रामकृष्ण गोपाल भंडारकर, समाजसुधारक।
1901- श्यामाप्रसाद मुखर्जी, भारतीय राजनीतिज्ञ।
1905 – लक्ष्मीबाई केलकर – भारत की प्रख्यात समाज सुधारक थीं।
1906 – डॉ दौलत सिंह कोठारी भारत के प्रसिद्ध वैज्ञानिक थे।
1915 – देवेगौड़ा जवारेगौड़ा – एक भारतीय कन्नड़ लेखक, लोक कथाकार, शोधकर्ता, विद्वान और अकादमिक थे।
1935 – चौदहवें दलाई लामा तेनजिन ग्यात्सो तिब्बत के राष्ट्राध्यक्ष और आध्यात्मिक गुरू।
1940 – नूर्सुल्तान नाज़र्बायव – कज़ाखस्तान के राष्ट्रपति थे।
1947 – अनवर जलालपुरी – ‘यश भारती’ से सम्मानित उर्दू के मशहूर शायर थे।
1956 – अनिल माधब दवे – भारत सरकार में पर्यावरण, वन तथा जलवायु परिवर्तन राज्यमंत्री थे।
1958 – मलाथी कृष्णामूर्ति हॉला भारत की एक परा एथलीट।
1958 – रामचंद्र प्रसाद सिंह भारतीय राजनेता व पूर्व प्रशासनिक अधिकारी।

06 जुलाई को हुए निधन👉

1614 – मान सिंह – बादशाह अकबर के प्रमुख राजपूत सरदार थे।
1894 – प्रताप नारायण मिश्र – हिन्दी खड़ी बोली और ‘भारतेन्दु युग’ के उन्नायक।
1954 – कार्नेलिया सोराबजी – भारत की प्रथम महिला बैरिस्टर थीं।
1962 – अमरीकी लेखक विलियम फ़ॉल्कनर का निधन हुआ।
1986 – जगजीवन राम – आधुनिक भारतीय राजनीति के शिखर पुरुष, जिन्हें आदर से ‘बाबूजी’ कहा जाता था।
1997 -चेतन आनंद, प्रसिद्ध फ़िल्म निर्माता-निर्देशक।
2002 – ठाकुर राम लाल हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री।
2002 – धीरूभाई अंबानी – भारत के प्रसिद्ध उद्योगपति थे।
2005 – नौतम भट्ट – भारतीय वैज्ञानिक थे।
2011 – मणि कौल, फ़िल्म निर्देशक।
2014 – ग्रैनविल ऑस्टिन, पद्मश्री से सम्मानित अमेरिकी विद्वान् एवं इतिहासकार।
2018 – अमृतलाल बेगड़ – प्रसिद्ध साहित्यकार, चित्रकार और नर्मदा प्रेमी थे।
2020 – हॉलीवुड सिनेमा के दिग्गज म्यूजिक कंपोजर और ऑस्कर विजेता एन्नियो मोरिकोन ने 91 साल की उम्र में आखिरी सांस ली।

6 जुलाई के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉

🔅 माँ ताप्ती जयन्ती ( आषाढ़ शुक्ल सप्तमी )।
🔅 श्री नेमीनाथ जी मोक्ष कल्याणक ( जैन , आषाढ़ शुक्ल सप्तमी)।
🔅 श्री श्यामा प्रसाद मुखर्जी जयन्ती।
🔅 श्रीमती लक्ष्मीबाई केलकर जयन्ती।
🔅 ठाकुर श्री राम लाल पुण्य दिवस।
🔅 बाबू जगजीवन राम पुण्य दिवस।
🔅 श्री धीरु भाई अम्बानी स्मृति दिवस।
🔅 डॉ. नौतम भट्ट स्मृति दिवस ( पद्मश्री सम्मानित )।
🔅 विश्व जूनोसिस दिवस (World Zoonoses Day)।

कृपया ध्यान दें जी👉
यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है ।

Comments are closed.

Discover more from Theliveindia.co.in

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading