Publisher Theme
I’m a gamer, always have been.
Rajni

4 अगस्त की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

27

4 अगस्त की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

1181 – केस्सिओपिया में सुपरनोवा देखा गया।
1265 – एवेशम की लड़ाई में ब्रिटेन के प्रिंस एडवर्ड ने साइमन डी मोंटफोर्ट को हराया।
1636 – जोहान मॉरिशस डच ब्राजील के गवर्नर बनाये गये।
1666 – नीदरलैंड और इंग्लैंड के बीच समुद्री लड़ाई हुई।
1730 – पर्शिया का क्राउन प्रिंस फ्रेडरिक इंग्लैंड से बल- बल बचा।
1753 – जॉर्ज वॉशिंगटन ने एक मास्टर मेसन बनाया।
1791 – सिस्टोवा समझौते के बाद ऑटोमन और हब्सबर्ग के बीच युद्ध की समाप्ति हुई।
1796 – फ्रेंच क्रांतिकारी युद्ध – लोनाना की लड़ाई: नेपोलियन के तहत इटली की फ्रांसीसी सेना एक ऑस्ट्रियाई ब्रिगेड को कुचल दिया।
1862 – अमेरिकी सरकार ने अपना पहला आय कर एकत्र करने का आदेश दिया।
1870 – ब्रिटिश रेड क्रॉस सोसाइटी की स्थापना हुई।
1886 – कोलंबिया ने संविधान अंगीकार किया।
1914 – प्रथम विश्वयुद्ध में जर्मनी ने बेल्जियम और ब्रिटेन ने जर्मनी के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
1914 – इंग्लैंड द्वारा जर्मनी के विरुद्ध युद्ध की घोषणा।
1915 – प्रथम विश्व युद्ध के दौरान जर्मन सेना ने वारसॉ पर क़ब्ज़ा कर लिया।
1930 – यूरोपीय देश बेल्जियम में बाल मजदूर कानून बनाया गया।
1935 – भारत शासन अधिनियम 1935 को महारानी की स्वीकृति मिली।
1947 – जापान में सुप्रीमकोर्ट की स्‍थापना की गई।
1954 – पाकिस्तानी सरकार ने हफीज़ जालंधरी द्वारा लिखे गए गीत ‘पाक सरज़मीन’ को राष्ट्रगान के रूप में अपनाने पर सहमति दी।
1956 – भारत का पहला परमाणु अनुसंधान रिएक्टर ‘अप्सरा’ में शुरू हुआ।
1964 – दक्षिणी चीन में टोनकन खाड़ी में अमरीका और वियतनाम की युद्ध के दौरान अमरीका को पराजय हुई। अमरीका ने इसी बहाने उत्तरी वियतनाम के साथ युद्ध आरंभ कर दिया।
1967 – विश्व के सबसे लम्बे नागार्जुन सागर बांध का निर्माण हुआ।
1983 – थॉमस संकर अपर वोल्टा के राष्ट्रपति बने।
1997 – मोहम्मद ख़ातेमी ईरान के राष्ट्रपति बने।
1999 – चीन ने अमेरिकी सेना के विमानों की नियमित उड़ानों को हांगकांग में उतरने की अनुमति देने से इंकार किया।
2001 – रूस व उत्तरी कोरिया में सामरिक समझौता।
2004 – ‘नासा’ ने एल्टिक्स सुपर कम्प्यूटर केसी को कल्पना चावला नाम दिया।
2007 – मंगल ग्रह की खोज के लिए फ़ीनिक्स मार्स लैंडर नामक एक अमेरिकी अंतरिक्ष यान का प्रक्षेपण किया गया।
2008 – सरकार ने भारतीय जहाजरानी निगम (एससीआई) को नवरत्न का दर्जा प्रदान किया।
2014 – हमास और इसराइल के लिए 72 घंटों के लिये युद्धविराम पर सहमत किया।
2019 – भारत ने ओडिशा में चांदीपुर स्थित परीक्षण रेंज से ऑल-वेदर और ऑल-टेरेन क्विक रिएक्शन सरफेस-टू-एयर मिसाइल (क्यूआरएसएम) का सफल परीक्षण किया।
2019 – फ्रांस के फ्रैंकी जपाटा ने उड़ने वाले एक होवरबोर्ड की मदद से फ्रांस और ब्रिटेन के बीच इंग्लिश चैनल को पार किया।
2020 – बेरूत. लेबनान की राजधानी बेरूत में आज शाम हुए भीषण बम धमाकों में मृतकों की संख्या 100 तक पहुंची और लगभग 4,000 लोग घायल हुए ।
2020 – केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री श्री प्रकाश जावड़ेकर ने नई दिल्ली से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से असम के लिए 24 घंटे समर्पित चैनल दूरदर्शन असम का शुभारंभ किया।
2021 – भारत ने लद्दाख में दुनिया की सबसे ऊंची (19,300 फुट की ऊंचाई) सड़क बनाई , बोलीविया का रिकॉर्ड तोड़ा।
2021 – भारतीय नौसेना की डिजाइन टीम द्वारा डिज़ाइन किया गया और @cslcochinद्वारा निर्मित स्वदेशी विमान वाहक ‘विक्रांत’ ने अपनी पहली समुद्री यात्रा की।

4 अगस्त को जन्मे व्यक्ति👉

1522 ई.- राणा उदयसिंह, मेवाड़ के शासक और महाराणा प्रताप के पिता।
1664 – संगीतज्ञ लुईस लुली का पेरिस में जन्म हुआ।
1730 ई. – सदाशिवराव भाऊ, भारतीय इतिहास में प्रसिद्ध एक मराठा वीर थे।
1792 – ब्रिटेन के प्रख्यात कवि परसी बीश शेली (Percy Bysshe Shelley) का जन्म हुआ।
1805 – आयरलैंड के गणितज्ञ विलियम रोवन हैमिल्टन।
1845 – फ़िरोजशाह मेहता – भारतीय राजनेता तथा बंबई नगरपालिका के संविधान (चार्टर) के निर्माता।
1875 – बच्‍चों के लिए खूबसूरत कहानियां लिखने वाले हैन्‍स क्रिश्चियन एंडरसन।
1906 – डॉ॰ यशवंत सिंह परमार भारत के राजनेता एवं स्वतंत्रता-संग्राम सेनानी थे।
1924 – इन्दु प्रकाश पाण्डेय, साहित्यकार ।
1929 – अभिनेता, गायक, निर्देशक किशोर कुमार का जन्म मध्यप्रदेश के खंडवा शहर में एक बंगाली परिवार (गांगुली) में हुआ।
1931 – नरेन तमहाने,पूर्व भारतीय क्रिकेटर ।
1944 – दिलीप प्रभावालकर एक भारतीय अभिनेता, निर्देशक, नाटककार और लेखक।
1961- बराक ओबामा- अमेरिका के प्रथम अश्वेत एवं 44वें राष्ट्रपति रहे हैं।
1967 – अरबाज़ ख़ान – हिन्दी फ़िल्मों के एक अभिनेता।
2002 – अनुष्का सेन एक भारतीय बाल कलाकार है।

4 अगस्त को हुए निधन👉

1937 – काशी प्रसाद जायसवाल – भारत के प्रसिद्ध इतिहासकार एवं पुरातत्त्व के अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त विद्वान।
2006 – नंदिनी सत्पथी – उड़ीसा की महिला मुख्यमंत्री तथा लेखिका।
2019 – अनंत सीतलवाड़ एक क्रिकेट कमेंटेटर का निधन मुंबई में हुआ।
2020 – इब्राहिम अल्काज़ी – भारतीय रंगमंच के प्रसिद्ध निदेशक और नेशनल स्कूल ऑफ़ ड्रामा के पूर्व निदेशक थे।

4 अगस्त के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉

🔅 महाकवि श्री तुलसीदास जयन्ती (श्रावण शुक्ल सप्तमी अनुसार ) ।
🔅 श्री राणा उदयसिंह जयन्ती ।
🔅 महान गायक श्री किशोर कुमार जयन्ती।
🔅 श्रीमती नंदिनी सत्पथी स्मृति दिवस।

कृपया ध्यान दें जी👉
यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है ।

Comments are closed.

Discover more from Theliveindia.co.in

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading