Publisher Theme
I’m a gamer, always have been.
Rajni

28 अगस्त की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

29

28 अगस्त की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

1521 – तुर्की के सुल्तान सुलेमान प्रथम के सैनिकों ने बेलग्रेड पर कब्जा किया।
1600 – मुग़लों ने अहमदनगर पर कब्जा किया।
1781 – हैदर अली ने ब्रिटिश सेना के खिलाफ पल्लीलोर का युद्ध लड़ा।
1794 – फ्रांस में मैक्सीमिलियन रोबेस्पियर और उसके साथियों को मृत्युदंड दिए जाने के बाद भय और आतंक का काल समाप्त हुआ।
1821 – स्पेन से पेरु को स्वतंत्रता मिली और आज के दिन को इस देश का राष्ट्रीय दिवस घोषित किया गया।
1845 – प्रसिद्ध पत्रिका साइंटेफिक अमरीकन का पहला संस्करण छपा।
1904- कलकत्ता से बैरकपुर तक प्रथम कार रैली का आयोजन हुआ।
1914 – प्रथम विश्‍व युद्ध की शुरुआत हुई। इस पंचांग को सीधे हमसे प्राप्त करने एवं विविध तथा शैक्षणिक खबरों के लिए “हरियाणा एजुकेशनल अपडेट” फेसबुक पेज ज्वाइन करें।
1916…प्रथम विश्‍वयुद्व में इटली ने जर्मनी के खिलाफ युद्व की घोषणा की।
1916 – जर्मनी ने रोमानिया के विरूद्ध युद्ध की घोषणा कर दी।
1937 – टोएटा मोटर्स ने स्वतंत्र कंपनी के तौर पर कामकाज शुरू किया।
1956 – इंग्‍लैड ने ऑस्‍ट्रेलिया को हटाकर एशेज पर कब्‍जा जमाया।
1970 – पुलिस अनुसंधान एवं विकास ब्यूरो की संस्थापना भारत सरकार के गृह मंत्रालय के एक प्रस्ताव के जरिये की गयी।
1972- साधारण बीमा कारोबार राष्ट्रीयकरण बिल पारित किया गया
1984 – सोवितय संघ ने भूमिगत परमाणु परीक्षण किया।
1986 – भाग्‍यश्री साठे शतरंज में ग्रैंडमास्‍टर बनने वाली पहली महिला बनी।
1990 – ईराक ने कुवैत को अपना 19वाँ प्रान्त घोषित किया।
1992 – श्रीलंका के महान स्पिनर मुथैया मुरलीधरन ने ऑस्‍टेलिया के खिलाफ अपने टेस्‍ट कॅरिअर की शुरूआत की। इसमें उन्होंने तीन विकेट लिए।
1996 – इंग्लैंड के प्रिंस चार्ल्स और उनकी पत्नी डायना ने औपचारिक तौर पर तलाक लिया।
1999 – मेजर समीर कोतवाल आसाम में उग्रवादियों के एक गुट के साथ लडाई में शहीद हो गये।
2000 – ताइवान के राष्ट्रपति चुने शुई बियान द्वारा चीन के साथ एकीकरण के विकल्प को स्वीकार करने का संकेत, संयुक्त राष्ट्र में सहस्त्राब्दि विश्व धार्मिक शिखर सम्मेलन शुरू।
2001 – भारत-पाक सीमा पर गोलीबारी, पाकिस्तान के 8 सैनिक मरे।
2008- भारतीय रिजर्व बैंक ने 1999 और 2000 के सभी नोटो को प्रचलन से हटाने का निर्णय किया।
2008 – प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने बिहार में आए बाढ़ को राष्ट्रीय आपदा घोषित किया।
2008 – अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रसिद्ध मैगजीन फोर्ब्स ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री मायावती को दुनिया की 100 सबसे शक्तिशाली महिलाओं में शामिल किया।
2008 – बाराक ओबामा पहले अफ्रीकी अमरीकी बने जिनका नाम अमरीका की एक बड़ी पार्टी ने राष्ट्रपति पद के प्रत्याशी के रूप में पेश किया।
2013 – गुजरात के वडोदरा शहर में तीन मंजिला इमारत ढहने से 11 लोगों की मौत।
2017- पी.वी. सिंधु ने बैडमिंटन विश्व चैंपियनशिप में रजत जीता।
2019 – भारत विश्व का पहला देश बना जिसने नाविकों के फेशियल बायोमैट्रिक डेटा का संग्रह कर बायोमैट्रिक नाविक पहचान दस्तावेज (बीएसआईडी) जारी किए।
2020 – जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने स्वास्थ्य समस्याओं की वजह से अपने पद से 65 साल की उम्र में इस्तीफा दिया ।
2020 – भारत में प्रधानमंत्री स्‍वनिधि योजना के ऑनलाइन डैशबोर्ड की शुरूआत हुई।
2020 – 14वीं भारत – सिंगापुर रक्षा नीति वार्ता (डीपीडी) वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित की गई।
2021 – प्रधानमंत्री ने जलियांवाला बाग स्मारक के पुनर्निर्मित परिसर को राष्ट्र को समर्पित किया।
2021 – रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने चेन्नई में स्वदेश निर्मित तटरक्षक पोत ‘विग्रह’ राष्ट्र को समर्पित किया।

28 अगस्त को जन्मे व्यक्ति👉

1858 – उंगलियों के निशान को पहचान बनाने वाले ब्रिटिश विलियम जेम्‍स हर्शेल।
1863 – तेलुगू के प्रमुख लेखक गिडुगू वेंकट राममूर्ति।
1896 – भारत के जाने माने शायर, लेखक और आलोचक रघुपति सहाय उर्फ फिराक गोरखपुरी का जन्म गोरखपुर में हुआ।
1913 – आबिदा सुल्तान, भोपाल सियासत की राजकुमारी एवं भारत की पहली महिला पायलट।
1922 – रानी विजया देवी – भारतीय राजकुमारी थीं जो संगीत की कई कलाओं में कुशल थीं।
1926 – टी. वी. राजेश्वर – उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, सिक्किम के पूर्व राज्यपाल रहे।
1928 – एम.जी.के. मेनन – ‘भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन’ (इसरो) के भूतपूर्व अध्यक्ष।
1928 – विलायत ख़ाँ – भारत के प्रसिद्ध सितार वादक ।
1929 – राजेंद्र यादव, प्रसिद्ध आधुनिक साहित्यकार ।
1932 – सरस्वती प्रसाद, चर्चित लेखिका, सुमित्रानंदन पंत की मानस पुत्री।
1952 – जगदीश सिंह खेहर – भारत के 44वें मुख्य न्यायाधीश हैं।
1992 – अनु रानी एक भारतीय भाला फेंक एथलीट (पहली भारतीय महिला हैं जिन्होंने 60 मीटर से अधिक की दूरी तक भाला फेंका हो)।

28 अगस्त को हुए निधन👉

1667 – जयसिंह – आमेर के राजा तथा मुग़ल साम्राज्य के वरिष्ठ सेनापति (मिर्ज़ा राजा) थे।
2006 – दुनिया की सबसे बड़ी महिला मारिया एस्टर डी. कापोविला का इक्वेडोर में निधन।
2011 – डॉ कपिलदेव द्विवेदी वेद, वेदाङ्ग, संस्कृत व्याकरण एवं भाषाविज्ञान के अप्रतिम विद्धान थे।
2020 – एथलेटिक्स कोच पुरुषोत्तम राय का 79 साल की उम्र में हार्ट अटैक की वजह से बैंगलोर में निधन हुआ। उन्हें 29/08/2020 को खेल दिवस पर वर्चुअल अवॉर्ड समारोह में द्रोणाचार्य अवॉर्ड मिलना था।
2020 – तमिलनाडु कांग्रेस कमिटी के कार्यकारी अध्यक्ष और कन्याकुमारी लोकसभा सीट के सांसद एच. वसंतकुमार का कोरोना के कारण 70 साल की उम्र में निधन हुआ।
2020 – ‘ब्लैक पैंथर’ स्टार चैडविक बोसमैन का कोलोन (आंत) कैंसर की वजह से 43 वर्ष की आयु में निधन हुआ।

28 अगस्त के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉

🔅 श्रीगुरु ग्रंथ साहिब जी प्रथम प्रकाश (प्रतिस्थापना) दिवस।
🔅 श्री एम.जी.के. मेनन जन्म दिवस ।
🔅 डॉ कपिलदेव द्विवेदी स्मृति दिवस।
🔅 श्री रघुपति सहाय / फिराक गोरखपुरी जयन्ती।

कृपया ध्यान दें जी👉
यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है ।

Comments are closed.

Discover more from Theliveindia.co.in

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading