25 अप्रॅल की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ
25 अप्रॅल की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ
1678 – फ्रांसीसी सेना ने वाइप्रेस शहर पर कब्जा किया।
1707 – आलमांसा की लड़ाई; फ्रांस और स्पेनिस ने ब्रिटिश और पुर्तगाली को हराया।
1846 – मैक्सिकन-अमेरिकी युद्ध: टेक्सास की सीमाओं के सीमा विवादों से खुला संघर्ष शुरू हुआ।
1859 – स्वेज़ नहर की खुदाई आरंभ हुई। दस वर्ष के निर्माण के बाद 17 नवम्बर , 1869 ईसवी को स्वेज़ नहर का उद्घाटन हुआ।
1867 – जापान की राजधानी टोक्यो में विदेशी व्यापार की अनुमति दी गई।
1898 – यूएस ने स्पेन में युद्ध घोषित किया।
1891 – अमेरिकी राष्ट्रपति बेंजामिन हैरिसन सैन फ्रांसिस्को की यात्रा की।
1901 – न्यूयॉर्क ऑटोमोबाइल, लाइसेंस प्लेटों का पहला अमेरिकी राज्य बना।
1905 – दक्षिण अफ्रीका में श्वेतों को मताधिकार मिला।
1925 – पॉल वाेन हिंडनबर्ग जर्मनी के राष्ट्रपति चुने गये।इस पंचांग को डारेक्ट हमसे प्राप्त करने के लिए “हरियाणा एजुकेशनल अपडेट ” फेसबुक पेज ज्वाइन करें।
1936 – ओगडेन की लड़ाई में इटली की जीत हुई।
1945 – इटली को फ़ासीवादी सेना के वर्चस्व से स्वतंत्रता मिली।
1950 – कम्युनिस्ट जासूस जूडिथ कॉपल का परीक्षण न्यूयॉर्क शहर में शुरू हुआ।
1953 – कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय के दो वैज्ञानिकों ने डीएनए की संरचना के बारे में व्याख्या दी।
1954 – बेल लैब्स ने न्यूयार्क में पहली बार सोलर बैटरी बनाने की घोषणा की।
1957 – सोडियम परमाणु रिएक्टर पहली बार प्रायोगिक तौर पर संचालित किया गया।
1971 – वियतनाम में अमरीका की सैनिक कार्रवाई के विरोध में लगभग 2 लाख अमरिकीयों ने वाशिंगटन में प्रदर्शन किया।
1975 – तत्कालीन सोवियत रूस ने भूमिगत परमाणु परीक्षण किया।
1980 – अमरीकी सेना का तेहरान में अमरीकी दूतावास में बंघकों को छुड़ाने की कोशिश नाकामयाब हुई।
1981 – जापान के सुरूग में एक परमाणु ऊर्जा संयंत्र में मरम्मत कार्य के दौरान 100 से अधिक मजदूर परमाणु विकिरण का शिकार हो गये।
1982 – दिल्ली में टेलीविजन पर पहली बार रंगीन प्रसारण की शुरुआत हुई।
1983 – जर्मन पत्रिका स्टर्न ने हिटलर की विवादास्पद डायरी छापी लेकिन बाद में यह डायरी नकली पाई गई।
1999 – वेस्टइंडीज के आल राउंडर खिलाड़ी कार्ल हूपर द्वारा अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से सन्न्यास की घोषणा ।
1999 – वाशिंगटन में तीन दिवसीय नाटो शिखर सम्मेलन समाप्त ।
1999 – इस्रायल के राष्ट्रपति आईजर विजमैन चीन की सात दिवसीय राजकीय यात्रा पर बीजिंग पहुँचे।
2003 – फ़िलिस्तीन में नये मंत्रिमंडल के गठन पर सहमति होने के साथ ही अमेरिका समर्थित शांति योजना का रास्ता साफ।
2004 – जिम्बाव्वे में श्रीलंका के ख़िलाफ़ एक दिवसीय मैचों में न्यूनतम 35 रनों का रिकार्ड बनाया।
2004 – यूनानी साइप्रस ने एकीकरण योजना ठुकराई।
2004 – चीन में सार्स की बीमारी एक बार फिर से फैलने की पुष्टि हुई।
2005 – जापान के अमागासाकी में एक रेल दुर्घटना में 107 लोग मारे गये।
2007 – विरला इंस्टीट्यूट आफ़ टेक्नोलॉजी एंड साइंसेज का नया परिसर पनामा (बहरीन) में खुला।
2008- बालीवुड के प्रसिद्ध कलाकार व निर्देशक आमीर ख़ान को सिनेमा के क्षेत्र में महत्त्वपूर्ण योगदान के लिए मास्टर दीनानाथ मंगेशकर स्मृति प्रतिष्ठान का विशेष पुरस्कार प्रदान किया गया।
2010 – दक्षिण अमेरिकी राज्य मिसीसिपी में आए तूफान के कारण तीन बच्चों सहित दस लोगों की मौत हो गई।
2010 – भारतीय नौसेना ने पुराने हो चुके चेतक हेलीकाप्टरों की जगह नए लाइट यूटिलिटी हेलीकाप्टर (एलयूएच) ख़रीदने की प्रक्रिया शुरू की।
2013 – ब्रिटेन ने सोमालिया में अपना दूतावास 22 वर्षां के अंतराल के बाद पुन: खोला।
2013 – रूस के रामेन्स्की में एक अस्पताल में लगी भीषण आग में 38 लोग मारे गए।
2015 – नेपाल में भीषण भूकंप – राजधानी काठमांडू के नजदीक आए भूकंप से जानमाल का बड़ा नुकसान हुआ।
2019 – बाल यौन उत्पीड़न से जुड़े वीडियो साझा करने पर आईटी मंत्रालय ने व्हाट्सएप को पत्र लिखा।
2019 – श्रीलंका आत्मघाती हमला : राष्ट्रपति सिरिसेना की मांग पर रक्षा सचिव ने इस्तीफा सौंपा ।
2019 – चीन के बीजिंग में चल रहे आईआईएसएफ विश्व कप (राइफल/पिस्टल) में भारतीय स्टार शूटर सौरभ चौधरी और मनु भाकर ने गोल्ड मेडल जीता।
2020 – असम सरकार ने धनवंतरी योजना की शुरुआत की जिसमें बाजार में अनुपलब्ध दवाएं सीधे रोगियों को घर पर उपलब्ध होंगी।
2020 – उत्तर प्रदेश वर्चुअल कोर्ट के जरिए अदालतों में सुनवाई शुरू करने वाला बना ।
2020 – पाकिस्तान की नौसेना ने उत्तरी अरब सागर में एंटी-शिप मिसाइलों का सफल परीक्षण किया।
2021 – भारत व फ्रांस की नौसेनाओं के द्विपक्षीय अभ्यास ‘वरुण-2021’ के 19वें संस्करण का अरब सागर में आयोजन शुरू हुआ ( 25 – 27 अप्रैल, 2021)।
2021 – इराक के बगदाद में इब्न अल-खतीब अस्पताल में (24 से 25 अप्रैल की रात को) आग लगने से लगभग 82 लोग मारे गए और 110 लोग घायल हुए।
25 अप्रॅल को जन्मे व्यक्ति👉
1900 – ग्लेडविन जेब – संयुक्त राष्ट्र के प्रथम महासचिव के चुनाव तक कार्यवाहक महासचिव थे।
1904 – चन्द्रबली पाण्डेय, साहित्यकार।
1919 – हेमवती नंदन बहुगुणा – उत्तर प्रदेश के दो बार मुख्यमंत्री रहने वाले जानेमाने राजनीतिज्ञ और राजनेता थे।
1969 – आई. एम. विजयन – भारत के प्रसिद्ध फ़ुटबॉल खिलाड़ी हैं।
1977 – दक्षिण अफ्रीका के टेनिस खिलाड़ी जैफ कोएत्ज़ी का जन्म हुआ।
25 अप्रॅल को हुए निधन👉
1960 – अफ़ग़ानिस्तान के नरेश अमानुल्लाह ख़ान का देहान्त हुआ। उन्होंने वर्ष 1923 में अफ़ग़ानिस्तान को पहला संविधान दिया। वर्ष 1926 में उन्होंने अमीर के बजाए शाह की उपाधि चुनी।
1968 – बड़े ग़ुलाम अली ख़ाँ – शास्त्रीय गायक।
1992 – उज्ज्वला मजूमदार – भारत की प्रसिद्ध महिला क्रांतिकारियों में से एक थीं।
2000 – पण्डित मुखराम शर्मा – भारतीय हिन्दी फ़िल्मों के सुप्रसिद्ध कथा, पटकथा और कहानी लेखक।
2005 – टांगुटूरी सूर्यकुमारी – तेलुगू सिनेमा में एक भारतीय फिल्म गायिका, अभिनेत्री और नृत्यांगना थी।
2020 – बिहार और त्रिपुरा के पूर्व राज्यपाल देवानंद कोंवर का निधन।
2021 – पद्म भूषण पंडित राजन मिश्रा ( शास्त्रीय गायक) का कोरोना के कारण 70 वर्ष की उम्र में निधन हुआ।
2021 – मोहन मल्लिकार्जुनगौड़ा शांतनगौदर – एक भारतीय विधिवेत्ता और भारत के सर्वोच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश थे ।
2021 – सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के पूर्व प्रमुख अरुण चौधरी का कोविड-19 से निधन हुआ।
2021 – स्वास्थ्य मंत्रालय के मीडिया प्रमुख वरिष्ठ आईआईएस अधिकारी मणिकांत ठाकुर का कोरोना से निधन हुआ।
25 अप्रॅल के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉
🔅 मुनि श्री सुव्रतनाथ जी तप कल्याणक ( जैन , बैशाख कृष्ण दशमी )।
🔅 श्री हेमवती नंदन बहुगुणा जयन्ती।
🔅 अंतर्राष्ट्रीय प्रतिनिधि दिवस।
🔅 “हरियाणा एजुकेशनल अपडेट ” फेसबुक पेज ज्वाइन करें।
🔅 विश्व मलेरिया दिवस।
🔅 World Penguin Day ( विश्व पेंगुइन दिवस ) .
कृपया ध्यान दें जी👉
यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है ।
Comments are closed.