Publisher Theme
I’m a gamer, always have been.
Rajni

23 अगस्त की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

25

23 अगस्त की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

1711 – एडमिरल होवेंदें वॉकर सेंट लॉरेंस पहुंचे।
1821 – मेक्सिको ने आजादी की घोषणा की।
1839 – ब्रिटेन ने चीन के साथ युद्ध में हांगकांग पर कब्जा किया।
1850 – वॉर्सेस्टर के मैसाचुसेट्स में पहली अमेरिकी राष्ट्रीय महिला अधिकार सम्मेलन आयोजित किया गया।
1853 – सबसे पहला वास्तविक अंतरराष्ट्रीय मौसम संगठन ब्रसेल्स बेल्जियम में स्थापित किया गया।
1866 – प्राग की संधि ओस्ट्रो-प्रशियाई युद्ध समाप्त किया गया।
1914 – प्रथम विश्व युद्ध के दौरान जापान ने जर्मनी के खिलाफ लड़ाई की घोषणा की।
1939 – तत्कालीन सोवियत संघ और जर्मनी के बीच गैर-आक्रामकता संधि पर हस्ताक्षर किये गये।
1942 – स्टलिन्ग्रेड युद्ध की सबसे भयावह लड़ाई सोवियत संघ और जर्मनी के मध्य हुई।
1947 – वल्लभभाई पटेल भारत के उप प्रधानमंत्री बने।
1960 – विश्व का सबसे बड़ा मेंढ़क (3.3 किलो) पकड़ा गया।
1976 – चीन में भूकंप से हजारों लोगों की मौत।
1979 – ईरान की सेना ने कुर्दों के खिलाफ मोर्चा खोला।
1990 – पूर्व और पश्चिम जर्मनी ने तीन अक्टूबर को एकजुट होने की घोषणा की।
1990 – आर्मेनिया ने स्वतंत्रता की घोषणा की।
1993 – सन् 2000 के ऐतिहासिक ओलंपिक खेलों की मेजबानी आस्ट्रेलियाई नगर सिडनी को सौंपी गई।
1997 – सं.रा. अमेरिका के मिसीसिपी यूनिवर्सिटी मेडिकल सेंटर को चार साल पहले मिला हल्दी का पेटेन्ट रद्द।
1999 – इस्रायल और फ़िलिस्तीन के बीच मान्यता सम्बन्धी मुद्दों पर वार्ता पुन: प्रारम्भ।
2000 – केन्या के मोरेन्डट शहर में जॉन एन्थनी कैसर की (रोमन कैथोलिक पादरी थे) हत्या कर दी गई।
2002 – संयुक्त राज्य अमरीका ने मिसाइल रक्षा प्रणाली का परीक्षण रोका।
2002 – इटली ने पाकिस्तान में वाणिज्य दूतावास बन्द करने की धमकी दी।
2003 – ब्राजील में एक अंतरिक्ष यान में प्रक्षेपण से पूर्व ही विस्फोट हो जाने से कम से कम 21 लोग मारे गये ।
2003 – पाकिस्तान के राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ़ ने घोषित किया कि पाकिस्तान न्यूनतम सुरक्षात्मक हथियार क़ायम रखेगा।
2004 – अमेरिका के जस्टिन गैटलिन 100 मीटर फर्राटा दौड़ जीतकर पृथ्वी के सबसे तेज धावक बने।
2004 – चिली के निकोलस मासु ने अमेरिका के मार्डी फ़िश को हराकर ओलम्पिक पुरुष एकल टेनिस का स्वर्ण पदक जीत लिया।
2005 – ठांस पेरू उड़ान पुकलपा पेरू के पास 204 क्रैश हुई जिसमे 41 लोगों की मौत हुई।
2007 – यूनेस्को के विश्व स्मृति रजिस्टर-2007 में ऋग्वेद की 30 पांडुलिपियाँ शामिल की गईं।
2007 – पाकिस्तान के सर्वोच्च न्यायालय ने निर्वासित जीवन व्यतीत कर रहे पाकिस्तान के पूर्व मुख्यमंत्री नवाज शरीफ़ को स्वदेश वापसी की अनुमति दी।
2008 – झारखण्ड के मुख्यमंत्री मधुकोड़ा ने अपने पद से इस्तीफा दिया।
2008 – उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रदेश महिला आयोग में 16 सदस्यों को नामित किया।
2011 – चीनी विज्ञान अकादमी के वैज्ञानिकों ने ब्रह्मपुत्र और सिंधु नदी के उद्गम स्थल का पता लगाया तथा उनके मार्ग की लंबाई का व्यापक उपग्रह अध्ययन पूरा किया।
2012 – राजस्थान में भारी बारिश से 30 लोगों की मौत हुई।
2013 – लेबनान के त्रिपोली में मस्जिद पर हुये हमले में 50 लोग मारे गए।
2019 – ईरान ने स्वदेशी रूप से निर्मित हवाई सुरक्षा प्रणाली बावर-373 का अनावरण किया, यह अनावरण ईरान के “राष्ट्रीय रक्षा उद्योग दिवस” के अवसर पर किया गया।
2019 – राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविन्द ने नई दिल्ली में दयालुता पर पहले विश्व युवा सम्मेलन का उद्घाटन किया।
2019 – पर्यावरणविदों की चेतावनी के बावजूद रूस ने आर्कटिक क्षेत्र में दुनिया का पहला तैरता परमाणु रिएक्टर लांच किया।
2020 – रूस की राजधानी मॉस्को में आयोजित आर्मी-2020 इंटरनेशनल मिलिटरी एंड टेक्निकल फोरम में लगे भारतीय पवेलियन का उद्घाटन हुआ। यह फोरम रूस के रक्षा मंत्रालय ने आयोजित किया जो 23 से 29 अगस्त तक चला।
2020 – सऊदी अरब की तेल कंपनी अरामको ने चीन के साथ 10 अरब डालर की डील को निलंबित किया।
2020 – महात्मा गांधी के एक चश्‍मे की सदी की सबसे बड़ी नीलामी ब्रिटेन में की गई, जिसे अमेरिका के एक शख्‍स ने 2,60,000 पौंड में खरीदा।
2021 – भारतीय नौसेना तथा फिलीपींस की नौसेना के बीच सामुद्रिक साझेदारी युद्धाभ्यास किया।
2021 – वित्‍त मंत्री निर्मला सीतारामन ने राष्‍ट्रीय मुद्रीकरण पाइपलाइन योजना का उद्घाटन किया।
2021 – दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने राष्ट्रीय राजधानी में भारत के पहले स्मॉग टावर का उद्घाटन किया।
2021 – भारतीय सेना के चयन बोर्ड ने पांच महिला अफसरों को कर्नल रैंक पर पदोन्नत करने के ऐतिहासिक फैसला को मंजूरी दी।

23 अगस्त को जन्मे व्यक्ति👉

1762 – फ़्रांस के प्रसिद्ध कवि और साहित्यकार आंद्रे शनीये का जन्म हुआ।
1872- टी. प्रकाशम, प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी और आंध्रा राज्य के प्रथम मुख्यमंत्री।
1875- राजकुमार शुक्ल- स्वतंत्रता सेनानी एवं चंपारण सत्याग्रह के प्रमुख लोगों में से एक।
1883 – रामचंद्र कृष्ण प्रभु – गांधीजी के अनुयाई और प्रसिद्ध पत्रकार थे।
1902 – एच॰ वी॰ आर॰ आयंगर भारतीय रिजर्व बैंक के पूर्व गवर्नर।
1923- बलराम जाखड़, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व लोकसभा अध्यक्ष।
1943 – मिस वर्ल्ड खिताब से सम्मानित प्रथम भारतीय महिला: रीता फारिया।
1944 – भारतीय फिल्मों की मशहूर हिरोइन सायरा बानो का जन्म हुआ।
1955 – सुखदेव नंदाजी काले – नौवीं लोकसभा के सदस्य।
1968 – कृष्ण कुमार कुन्नथ ” केके ” नाम से प्रख्यात एक सफल भारतीय पार्श्व गायक रहे।
1988 – वाणी कपूर – बॉलीवुड की एक अभिनेत्री और मॉडल ।

23 अगस्त को हुए निधन👉

1975- विनायकराव पटवर्धन- प्रसिद्ध शास्त्रीय संगीत गायक ।
1994 – आरती साहा – भारत की प्रसिद्ध महिला तैराक थीं।
2003 – . एन. मूर्तिराव कन्नड़ भाषा के विख्यात साहित्यकार।
2013 – डॉ॰ रघुवंश सहाय वर्मा हिन्दी के प्रसिद्ध साहित्यकार एवं आलोचक थे।
2018 – कुलदीप नैयर – भारत के प्रसिद्ध लेखक एवं पत्रकार ।
2019 – अमेरिका के अरबपति उद्योगपति डेविड कोच का 79 वर्ष की आयु में निधन हो गया।

23 अगस्त के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉

🔅 शरद् ऋतु प्रारम्भ।
🔅 श्री टी. प्रकाशम जयन्ती।
🔅 “राष्ट्रीय रक्षा उद्योग दिवस” ईरान।
🔅 विश्व जल सप्ताह 2022 (23 अगस्त से 1 सितंबर , ऑनलाइन और स्टॉकहोम, स्वीडन में )।
🔅 दास व्यापार और इसके उन्मूलन की याद के लिए अन्तर्राष्ट्रीय दिवस (यूनेस्को)।

कृपया ध्यान दें जी👉
यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है ।

Comments are closed.

Discover more from Theliveindia.co.in

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading