Publisher Theme
I’m a gamer, always have been.
Rajni

21 अगस्त की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

31

21 अगस्त की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

1689 – स्कॉटलैंड में डंकल्ड का युद्ध हुआ।
1703 – एडिर्न घटना: तुर्की सेना ने सुल्तान मुस्तफा द्वितीय को हटाया, जिससे सुल्तानों की शक्ति कम हुई।
1718 – तुर्की और वेनिस के बीच शांति संधि हुई।
1772 – स्वीडन में गुस्ताव तृतीय ने विद्रोह कर 50 वर्ष पुराने संसद के शासन को समाप्त कर तानाशाही स्थापित की।
1790 – जनरल मीडोस की अगुआई में ब्रिटेन की सेना ने तमिलनाडु के डिंडीगुल पर कब्जा किया।
1808 – वीमेइरो की लड़ाई: सर आर्थर वेलेस्ले के तहत ब्रिटिश सैनिकों ने जनरल जीन-एंडोच जुनोट के तहत फ्रेंच को हराया।
1810 – फ्रांस के मार्शल जीन बैप्टिस्ट बेर्नडॉट, स्वीडन के क्राउन प्रिंस ऑफ इस्टेट्स के स्वीडिश रिक्समैंड द्वारा चुने गए।
1842 – तस्मानिया के शहर होबर्ट की स्थापना हुई।
1878 – अमेरिकन बार एसोसिएशन सरसोटा में आयोजित किया गया।
1911 – लौवर के कर्मचारी ने मोनालिसा पेटिंग चोरी की, दो साल बाद मिली।
1914 – जर्मनी की सेना ने बेल्जियम के टेमिन्स पर कब्जा किया।
1915 – पहले विश्व युद्ध के दौरान इटली ने तुर्की के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
1938 – इटली में सार्वजनिक और हाई स्कूलों में यहूदी शिक्षकों के पढ़ाने पर प्रतिबंध लगाया गया।
1957 – सोवियत संघ ने दुनिया की पहली अंतरमहाद्यीपीय बैलिस्टिक मिसाइल आर-7 सेमेयोर्का का परीक्षण किया।
1959 – हवाई अमेरिका का 50वां प्रांत बना।
1959 – ईरान, तुर्की, पाकिस्तान व ब्रिटेन की सम्मिलिति से सिन्टो नामक संगठन की स्थापना हुई।
1963 – बुद्ध मंदिर पैगोड़ा में छापे के विरोध में दक्षिण वियतनाम में मार्शल लॉ की घोषणा हुई।
1965 – यूरोपीय देश रोमानिया में संविधान को अंगीकार किया गया।
1968 – चेकोस्लोवाकिया के पराग्वे पर सोवियत संघ के नेतृत्व में हमले की घोषणा स्थानीय रेडियो पर की गई।
1972 – वन्यजीव संरक्षण अधिनियम संसद में पारित।
1972 – भारत में वन्य जीव संरक्षण अधिनियम पारित।
1986 – कैमरुन में ज्वालामुखी विस्फोट से निकली जहरीली गैसों से 2000 की मौत हुई।
1988 – भारत नेपाल सीमा पर आये तीव्र भूकंप से एक हजार लोगों की मौत हुई।
1991 – लातविया ने संयुक्त सोवियत संघ रूस से आजाद हाने की घोषणा की।
1991 – सोवियत संघ में राष्ट्रपति गोर्बाचोव अपदस्थ, मास्को में कर्फ़्यू, क्रान्ति विफल एवं गोर्बाचोव पुन: सत्ता में।
1993 – मार्स आब्र्जवर के साथ नासा का सुपर्क टूटा।
1993 – राष्ट्रपति बोरिस येल्तसिन ने रूसी संसद भंग किया।
1997 – पूर्वी चीन में चक्रवाती तूफान विन्नी से 140 लोगों की मौत हुई और तीन हजार लोग घायल हुए।
2000 – दक्षिण-पूर्वी आर्देक प्रान्त में लगी आग से 1600 हेक्टेयर क्षेत्र में खड़े वन नष्ट, रूसी पनडुब्बी के सभी 118 सदस्यों के मारे जाने की पुष्टि।
2003 – संयुक्त राष्ट्र महासचिव कोफ़ी अन्नान ने इराक में संयुक्त शांति सेना भेजने का प्रस्ताव खारिज किया।
2005 – बांग्लादेश और भारत की सीमा सुरक्षा बल के जवानों के बीच संघर्ष विराम का समझौता सम्पन्न।
2006 – इराक के अपदस्थ राष्ट्रपति सद्दाम हुसैन ने नरसंहार ट्रायल में भाग लेने से इन्कार किया।
2008 – श्रीनगर और ‘पाक अधीकृत कश्मीर’ की राजधानी मुजफ्फराबाद के बीच चलने वाली कारवां-ए-अमन बस सेवा पुनः प्रारम्भ।
2008 – मून मिशन पर भारत ने नासा से हाथ मिलाया।
2009 – भारतीय नौसेना का लड़ाकू विमान ‘सी हेरियर’ गोवा से उड़ान भरने के पश्चात् अरब सागर में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। 2009 – विमान चालक ले. कमाण्डर सौरभ सक्सेना का निधन।
2012 – अफ्रीकी देश डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ़ कांगो में इबोला वायरस के संक्रमण से 20 लोगों की जानें गई।
2013 – मलेशिया में चिन स्वी मंदिर के समीप बस हादसे में 37 लोग मारे गए और 16 घायल लोग हुए।
2014 – राफा में इजरायली हवाई हमले में हमास के तीन शीर्ष कमांडर मारे गए।
2019 – केन्‍द्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री ने देशभर में 42 लाख सरकारी शिक्षकों के प्रशिक्षण की अभूतपूर्व राष्‍ट्रीय पहल ‘निष्‍ठा’ का शुभारंभ किया।
2019 – अमेरिकी विदेश विभाग ने ताइवान को 66 एफ-16 लड़ाकू विमान बेचने के लिए अपनी स्वीकृति दी।
2019 – बीजिंग में भारत और चीन के बीच 9 वीं वार्षिक रक्षा और सुरक्षा वार्ता आयोजित हुई।
2020 – खेल मंत्रालय ने देश के सर्वोच्च खेल पुरस्कार खेल रत्न के लिये जिन पांच खिलाड़ियों के नाम की सिफारिश की गयी थी, उन्हें स्वीकार कर लिया ।
2021 – तालिबान का अफगानिस्तान में पहला फतवा जारी , लड़के – लड़कियों के साथ पढ़ने पर रोक लगाई।

21 अगस्त को जन्मे व्यक्ति👉

1871 – गोपाल कृष्ण देवधर – भारत के प्रसिद्ध सामाजिक कार्यकर्ता तथा सेवक।
1910 – नारायण श्रीधर बेन्द्रे – प्रसिद्ध भारतीय चित्रकार थे।
1912 – डॉ. ब्रह्म प्रकाश – पद्म श्री और पद्म भूषण से सम्मानित भारतीय वैज्ञानिक थे।
1915 – इस्मत चुग़ताई – भारतीय साहित्य में एक चर्चित और सशक्त कहानीकार के रूप में विख्यात।
1927 – बी. सत्य नारायण रेड्डी – एक स्वतंत्रता सेनानी, समाजवादी नेता और उत्तर प्रदेश, ओडिशा और पश्चिम बंगाल के पूर्व राज्यपाल।
1931 – प्राध्यापक विजयशंकर व्यास एक कृषि-अर्थशास्त्री हैं जिन्हें अर्थशास्त्र में उनके योगदान को देखते हुए भारत सरकार ने सन् 2005 पद्मभूषण से सम्मानित किया।
1934 – सुधाकरराव नाईक – महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री।
1949 – अहमदभाई मुहम्मदभाई पटेल प्रचलित नाम (अहमद पटेल) राज्य सभा व लोकसभा के पूर्व सदस्य।
1953 – शैलेश नायक एक भारतीय वैज्ञानिक।
1978 – भूमिका चावला – भारतीय अभिनेत्री ।
1979 – पेमा खांडू – भारत के सबसे युवा और अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री।
1986 – दुनिया के सबसे तेज तर्रार धावक यूसैन बोल्ट का जमैका में जन्म हुआ।

21 अगस्त को हुए निधन👉

1931 – पंडित विष्णु दिगम्बर पलुस्कर, प्रसिद्ध शास्त्रीय गायक ।
1945 – ब्रिटेन के प्रख्यात विद्वान व पूर्वी मामलों के विशेषज्ञ रेनॉल्ड निकोल्सन।
1948 – वामनराव बलिराम लाखे – भारत की आज़ादी के लिए संघर्ष करने वाले छत्तीसगढ़ के स्वतंत्रता सेनानियों में से एक।
1978 – वीनू मांकड़ – भारत के महान् क्रिकेट खिलाड़ियों में से एक थे।
1981 – काका कालेलकर – भारत के प्रसिद्ध गांधीवादी स्वतंत्रता सेनानी, शिक्षाविद, पत्रकार और लेखक।
1982 – स्विटजर लैंड के राजा सोभूजा द्वितीय का निधन हुआ।
1983 – फिलीपीन्‍स के विपक्षी नेता बेनिग्‍नो अक्‍कीनो की हत्‍या हुई।
1995 – सुब्रह्मण्यम चंद्रशेखर – खगोल भौतिक शास्त्री।
2006 – उस्ताद बिस्मिल्ला ख़ाँन – ‘भारत रत्न’ से सम्मानित प्रख्यात शहनाई वादक।
2007 – क़ुर्रतुलऐन हैदर – उर्दू की प्रसिद्ध लेखिका थी।
2019 – बाबूलाल गौर – मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ।
2021 – उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्री कल्याण सिंह जी का निधन हुआ।

21 अगस्त के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉

🔅 श्री सुधाकरराव नाईक जयन्ती।
🔅 श्री पेमा खांडू जन्म दिवस ।
🔅 उस्ताद बिस्मिल्लाह खाँन स्मृति दिवस।
🔅 श्री बाबूलाल गौर स्मृति दिवस।
🔅 श्री कल्याण सिंह स्मृति दिवस।
🔅 अन्तर्राष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक दिवस ।
🔅 आतंकवाद के पीड़ितों की याद और श्रद्धांजलि देने का अंतरराष्ट्रीय दिवस ( International Day of Remembrance and Tribute to the Victims of Terrorism )।

कृपया ध्यान दें जी👉
यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है ।

Comments are closed.

Discover more from Theliveindia.co.in

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading