Publisher Theme
I’m a gamer, always have been.
Rajni

1 अगस्त की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

25

1 अगस्त की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

1498 – प्रसिद्ध खोजी नाविक क्रिस्टोफर कोलंबस वेनेजुएला के इस्ला सांता में उतरा।
1648 – स्वीज़रलैंड की स्वतंत्रता को औपचारिकता दी गयी और आज के दिन को इस देश का राष्ट्रीय दिवस घोषित किया गया।
1714 – महारानी जॉर्ज लुडविग इंग्लैंड के किंग जॉर्ज प्रथम बने।
1729 – 1729 का धूमकेतु, संभवतः सबसे बड़ा धूमकेतु, रिकॉर्ड पर सबसे अधिक स्पष्ट परिमाण के साथ, निकोलस सरबट द्वारा खोजा गया। जो की मार्सिले में गणित के प्रोफेसर थे।
1732 – बैंक ऑफ इंग्लैंड का उद्घाटन किया गया।
1770 – कागल का युद्ध: रूसी कमांडर प्योरट रोमिंट्सव ने 150,000 तुर्कों का सफाया किया।
1785 – कैरोलीन हर्षेल धूमकेतु की पहली महिला खोजक बन गईं।
1818 – संयुक्त राज्य विभाग के पृथक स्थलाकृतिक ब्यूरो की स्थापना की गयी।
1831 – नए लंदन ब्रिज को यातायात के लिए खोल दिया गया।
1876 – कोलोराडो अमेरिका का 38वां राज्य बना।
1883 – ग्रेट ब्रिटेन में अंतर्देशीय डाक सेवा शुरू की गयी।
1894 – पहला चीन और जापान युद्ध शुरू।
1914 – जर्मनी ने प्रथम विश्व युद्ध की शुरूआत में रूस के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
1916 – स्वतंत्रता सेनानी तथा ‘आयरन लेडी’ के नाम से मशहूर श्रीमती एनी बेसेंट ने बाल गंगाधर तिलक के सहयोग से होम रूल लीग के अध्यक्ष दादाभाई नौरोजी के साथ मिलकर होम रूल लीग आंदोलन की शुरूआत की।
1920 – महात्मा गांधी ने असहयोग आंदोलन की शुरुआत की।
1920 – महात्मा गांधी ने ब्रिटिश सरकार द्वारा प्रदत्त केसर ए ​हिंद पुरस्कार को लौटाया।
1936 – तानाशाह शासक एडॉल्फ हिटलर ने बर्लिन में हुये ओलंपिक खेलों की अध्यक्षता की।
1947 – भारत और पाकिस्तान के बीच शक्तियों का बंटवारा हुआ।
1947 – लार्ड माउंटबेटन भारत के गवर्नर जनरल और मोहम्मद अली जिन्ना पाकिस्तान के गवर्नर जनरल बने।
1952 – प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू ने सफदरजंग में राष्ट्रीयकृत एयरवेज का उद्घाटन किया।
1953 – क्यूबा के पूर्व राष्ट्रपति फिदेल कास्त्रो को गिरफ्तार किया गया।
1953 – देश में सभी एयरलाइंसों का राष्ट्रीयकरण किया गया।
1957 – नेशनल बुक ट्रस्ट की स्थापना हुई।
1958 – आचार्य भावे को रमन मैगसेसे पुरस्कार दिया गया।
1960 – पाकिस्तान की राजधानी कराची से बदलकर इस्लामाबाद कर दिया गया।
1975 – दुर्बा बनर्जी विश्व की पहली कमर्शियल महिला पायलट बनीं।
1995 – हब्बल दूरबीन ने शनि के एक और चन्द्रमा की खोज की।
2000 – ईरान में महिलाएं भी इमाम बनीं।
2004 – श्रीलंका ने प्रेमदासा स्टेडियम में आयोजित फ़ाइनल मैच में भारत को 25 रनों से हराकर एशिया कप जीत लिया। सनत जयसूर्या ‘मैन आफ़ द सिरीज’ बने।
2006 – जापान ने दुनिया की पहली भूकम्प पूर्व चेतावनी सेवा शुरू की।
2007 – वियतनाम के हनोई शहर में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय गणित ओलम्पियाड (आई.एम.ओ.) में भारतीय दल के छ: सदस्यों ने तीन रजत पदक जीते।
2008 – अन्तर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (आईएईए) के बोर्ड ने भारत के विशेष निगरानी समझौते को हरी झंडी दी।
2009 – महत्‍वपूर्ण खनिजों की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए केएबीआईएल की स्‍थापना।
2019 – नई दिल्ली में अटल सामुदायिक नवोन्मेष केंद्र लांच किया गया।
2019 – देहली के मख्यमंत्री श्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली वालों के लिए 200 यूनिट तक मुफ्त बिजली की।
2019 – रुहान राजपूत ‘एंटरप्रेन्योर ऑफ द ईयर अवार्ड, 2019’ से सम्मानित।
2020 – ट्रिपल तलाक को अपराध घोषित करने वाले कानून की पहली वर्षगांठ के अवसर पर भारत में मुस्लिम महिला अधिकार दिवस मनाया गया।
2021 – भारत ने अगस्‍त महीने के लिए संयुक्‍त राष्‍ट्र सुरक्षा परिषद का अध्‍यक्ष पद संभाला।

1 अगस्त को जन्मे व्यक्ति👉

1869 – हरकोर्ट बटलर – उत्तर प्रदेश के प्रथम राज्यपाल थे।
1882 – भारत रत्न (1961 में) से अलंकृत और राजर्षि के नाम से प्रसिद्ध आधुनिक भारत के महान स्वतंत्रता सेनानी पुरुषोत्तम दास टंडन का उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद में जन्म हुआ।
1899 – कमला नेहरू – प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू की पत्नी।
1913 – भगवान दादा, प्रसिद्ध फ़िल्म अभिनेता एवं फ़िल्म निर्माता-निर्देशक ।
1932 – बैजू बावरा, दायरा, तथा पाकीजा जैसी सुपरहिट फिल्में देने वाली मशहूर अभिनेत्री मीना कुमारी ।
1939 – गोविन्द मिश्र, प्रसिद्ध साहित्यकार
1924 – शाह अब्दुल्ला – सऊदी अरब के राजा।
1987 – तापसी पन्नू – भारतीय मॉडल और बॉलीवुड अभिनेत्री।

1 अगस्त को हुए निधन👉

1591 – उर्फ़ी शीराजी – मुग़ल दरबार में बादशाह अकबर के प्रसिद्ध कवियों में से एक था।
1863 – ज़िन्दाँ रानी – पंजाब के महाराज रणजीत सिंह की पाँचवी रानी तथा उनके सबसे छोटे बेटे दलीप सिंह की माँ थी।
1913 – देवकीनन्दन खत्री – हिन्दी के महान् और प्रथम तिलिस्मी लेखक।
1920 – ‘इंडियन होमरूल लीग’ के संस्थापक, हिन्दू-मुस्लिम एकता के हिमायती और ‘स्वराज हमारा जन्मसिद्ध अधिकार है और मैं इसे लेकर रहूँगा’ का नारा देने वाले बाल गंगाधर तिलक का मुंबई में निधन हुआ।
1999 – नीरद चन्द्र चौधरी – भारत में जन्मे प्रसिद्ध बांग्ला तथा अंग्रेज़ी लेखक और विद्वान का ब्रिटेन में निधन हुआ ।
2008 – हरकिशन सिंह सुरजीत, भारतीय राजनेता ।
2000 – अली सरदार जाफ़री, ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित प्रसिद्ध शायर।
2019 – एक ओवर में छह छक्के खाने वाले वेल्स के पूर्व गेंदबाज मैल्कम नैश का निधन।
2020 – राज्यसभा सांसद और पूर्व समाजवादी पार्टी नेता अमर सिंह का 64 वर्ष की उम्र में निधन हुआ।

1 अगस्त के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉

🔅 मुनि श्री निस्वार्थसागर जी मुनि दीक्षा ( जैन , श्रावण शुक्ल चतुर्थी )।
🔅 लोकमान्य बालगंगाधर तिलक पुण्यतिथि।
🔅 राजर्षि पुरूषोत्तमदास टंडन जयन्ती।
🔅 श्रीमती कमला नेहरू जयन्ती।
🔅 अंतरराष्ट्रीय मित्रता दिवस 2021 ( अगस्त के पहले रविवार को / भारत सहित कई दक्षिण एशियाई देशों में )।
🔅 मुस्लिम महिला अधिकार दिवस (भारत)।
🔅 विश्व स्तनपान सप्ताह ( 01 से 07 अगस्त)।

कृपया ध्यान दें जी👉
यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है ।

Comments are closed.

Discover more from Theliveindia.co.in

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading