19 जनवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ
19 जनवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉
1649 – इंग्लैंड नरेश ‘चार्ल्स प्रथम’ के ख़िलाफ़ मुकदमा शुरू हुआ।
1668 – किंग लुईस चौदहवां तथा सम्राट लियोपेल्ड प्रथम ने स्पेन के बंटवारे को लेकर समझौते पर हस्ताक्षर किये।
1764 – जॉन विल्क्स को राजद्रोह के लिए ग्रेट ब्रिटेन के हाउस ऑफ कॉमन्स से बाहर कर दिया गया।
1795 – फ्रांसीसी फ़ौजों ने हॉलैंड को तबाह किया।
1812 – बेलिंगटन के ड्यूक के नेतृत्व में स्पेन ने कई महत्त्वपूर्ण शहरों पर कब्ज़ा किया।
1829 – अगस्त कलिंगमैन की जोहान वोल्फगैंग वॉन फ़ाउस्ट का ब्राउनश्विक में प्रीमियर किया गया।
1839 – ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी ने यमन के शहर अदन को जीत लिया।
1905 – बंगला साहित्यकार देवेन्द्रनाथ टैगोर ने आखरी सांस ली।
1910 – जर्मनी तथा बोलिविया के वाणिज्यिक तथा दोस्ताना समझौता समाप्त।
1918 – बोलेविको ने पेट्रोगाड स्थित संविधान सभा को भंग कर दिया।
1920 – अलेक्जेंडर मिलरैंड ने फ्रांस में सरकार का गठन किया।
1921 – मध्य अमेरिकी देशों कोस्टारिका, ग्वाटेमाला, होंडुरस तथा अल सल्वाडोर ने समझौते पर हस्ताक्षर किये।
1927 – ब्रिटेन ने अपनी सेना को चीन भेजने का निर्णय लिया।
1938 – जनरल मोटर्स ने डीजल इंजन का बड़े स्तर पर उत्पादन शुरू किया।
1938 – जनरल फ्रांसिस्को फ्रैंको के समर्थक सैनिकों ने बार्सीलोना और वैलेसिया शहरों पर बमबारी की, जिससे 700 व्यक्ति मारे गए।
1941 – ब्रिटेन की सेना ने अफ्रीकी देश सूडान के कसलफ पर कब्जा किया।
1942 – ‘द्वितीय विश्वयुद्ध’ के दौरान जापान ने बर्मा (वर्तमान म्यांमार) पर कब्ज़ा किया।
1945 – सोवियत सेनाओं ने द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान पोलैंड की लोद्ज यहूदी बस्ती को नाज़ी पहरे से आज़ाद कराया।
1949 – कैरेबियाई देश क्यूबा ने इजरायल को मान्यता दी।
1956- सूडान अरब लीग का नौंवा सदस्य बना।
1960 – अमेरिका और जापान के बीच आपसी सुरक्षा समझौता हुआ।
1966 – इंदिरा गाँधी को भारत का तीसरा प्रधानमंत्री चुना गया।
1975- हिमाचल प्रदेश में भूकंप आया।
1977 – समुद्र तटों के लिए प्रसिद्ध अमेरिका के मिआमी शहर में पहली बार बर्फ़ गिरी।
1981 – अमेरिकी तथा ईरान के बीच समझौते के तहत 52 अमेरिकी बंधकों को रिहा किया गया।
1986 – पहला कम्प्यूटर वायरस ‘सी.ब्रेन’ सक्रिय किया गया।
1992 – इज़रायल के प्रधानमंत्री ‘चितजाक मीर’ की मिली-जुली सरकार ने संसद में बहुमत खो दिया।
1995 – चेचन्या के अलगाववादी राष्ट्रपति भवन से भाग निकले और रूसी तोपख़ाने ने उसे नष्ट कर दिया।
2001 – थाइलैंड में रॉक थाइ पार्टी को बहुमत मिला।
2001 – तालिबान पर सुंयुक्त राष्ट्र के प्रतिबंध प्रभावी हुए।
2002 – पाकिस्तान के राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ़ ने किसी भी ग़ैर-पाकिस्तानी आतंकवादी पाकिस्तान में होने से इन्कार किया।
2003 – मिस्र ने इस्रायल पर हमले रोकने संबंधी अपने प्रस्ताव के बारे में काहिरा में होने वाली बातचीत के लिए फ़िलिस्तीनी गुटों को आमंत्रित किया।
2003 – भारतीय राजनयिक ‘सुधीर व्यास’ को पाकिस्तान में प्रताड़ित किया गया।
2004 – हिमाचल प्रदेश में चम्बा ज़िले के गरौला गांव में एक बस के नदी में गिर जाने से 21 लोग मारे गए।
2005 – सानिया मिर्ज़ा लॉन टेनिस के ‘आस्ट्रेलिया ओपन’ के तीसरे दौर में पहुँचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं।
2006 – देश की एक विशेष बहु – कुशल, मानवीय बल वाली राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF) अस्तित्व में आई।
2007 – जवाहर लाल नेहरू पुरस्कार ओमान के सुल्तान काबूस बिन सईद बिन तैमूर अल सईद को प्रदान करने का फैसला।
2008 – सार्वजनिक क्षेत्र की ‘पेट्रोलियम कंपनी’ ‘इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन’ ने ‘ट्रांसपेरेंसी इंटरनेशनल इंडिया’ के साथ समझौता किया।
2008 – श्रीलंका की सेना ने उत्तरी इलाके में हुए संघर्ष में उग्रवादी संगठन लिट्टे के 31 उग्रवादी मार गिराये।
2009 – झारखण्ड में राजनीतिक अनिश्चितता को समाप्त करते हुए केन्द्रीय कैबिनेट ने ‘राष्ट्रपति शासन’ लगाने का निर्णय किया।
2009 – ‘सूर्यशेखर गांगुली’ ने ‘पार्श्वनाथ शतरंज ख़िताब’ जीता।
2010- पश्चिम बंगाल बिहार और उड़ीसा ने बीटी बैंगन का विरोध किया। देश के कुल बैंगन उत्पादन में इन तीन राज्यों का 60 प्रतिशत हिस्सा है।
2013 – स्काटलैंड के ग्लेन कोए में हिमस्खलन में चार पर्वतारोहियों की मौत।
2019 – मेक्सिको – पाइपलाइन से तेल चुराते वक्त धमाका, आग से लगभग 67 की मौत, 75 घायल ।
2019 – वीडियो स्ट्रीमिंग ऐप्स पर वक्त बिताने में भारतीय दुनिया में सबसे आगे: रिपोर्ट।
2020 – अफ्रीका के पश्चिमी तट से वाणिज्यिक पोत से अपहृत 19 भारतीयों को समुद्री लुटेरों ने रिहा किया।
2020 – लेबनान: गिरती इकोनॉमी के मुद्दे पर प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़प, 300 से ज्यादा घायल हुए।
2020 – विराट कोहली वनडे क्रिकेट में सबसे तेज 5000 रन बनाने वाले कप्तान बने।
2020 – आंध्र प्रदेश के तट से 3,500 किलोमीटर की मारक क्षमता वाली K-4 बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया गया।
2021 – सरकार ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125 वीं जयंती वर्ष 23 जनवरी को हर साल “पराक्रम दिवस” के रूप में मनाने की घोषणा की।
2022 – असम व मेघालय ने अपने 50 साल पुराने सीमा विवाद को आंशिक तौर पर खत्म करने (36 वर्ग कि.मी. विवादित जमीन आधी-आधी ) पर सहमति बनी। मुकेश शास्त्री।
2022 – भारत की स्टार महिला टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा ने संन्यास लेने की घोषणा की।
19 जनवरी को जन्मे व्यक्ति👉
1736 – स्कॉटिश आविष्कारक ‘जेम्स वाट’ का जन्म हुआ।
1809 – लेखक ‘एडगर एलन पो’ का जन्म हुआ।
1855 – जी. सुब्रह्मण्यम अय्यर – भारत के जानेमाने पत्रकार तथा प्रमुख बुद्धिजीवी थे।
1898 – विष्णु सखाराम खांडेकर – मराठी भाषा के सुप्रसिद्ध साहित्यकार।
1919 – कैफ़ी आज़मी – फ़िल्म जगत् के मशहूर उर्दू शायर।
1920 – ज़ेवियर पेरिज डी कुईयार – संयुक्त राष्ट्र संघ के पाँचवें महासचिव थे।
1935 – सौमित्र चटर्जी – बंगाली फ़िल्म अभिनेता।
1949 – जगजीत सिंह दर्दी पंजाब के एक पत्रकार , शिक्षाविद् व दैनिक समाचार पत्र चारदीकला के प्रधान संपादक।
19 जनवरी को हुए निधन👉
1597 – मुगलों को नाकों चने चबवाने वाले महाराणा प्रताप सिंह उदयपुर, मेवाड में सिसोदिया राजपूत राजवंश के राजा थे।
1905 – देवेन्द्र नाथ टैगोर (ठाकुर)- नोबेल पुरस्कार विजेता रबीन्द्रनाथ ठाकुर के पिता और भारतीय चिंतक, विचारक का निधन।
1990 – आचार्य ओशो (मूल नाम रजनीश) भारतीय विचारक और धर्मगुरु का पुणे में निधन।
1995 – उपेंद्रनाथ अश्क- हिन्दी साहित्यकार।
2000 – हेडी लामार – एक खूबसूरत अभिनेत्री होने के साथ ही एक आविष्कारक भी थीं।
2010 – के. एस. अशवाथ, कन्नड़ फ़िल्मों के प्रसिद्ध अभिनेता।
2012 – एंथनी गोंज़ाल्विस – प्रसिद्ध संगीतकार तथा भारतीय व पश्चिमी संगीत के उस्ताद।
2015 – रजनी कोठारी- राजनीतिक विचारक एवं लेखक।
2019 – अतीन बंद्योपाध्याय बंगाली भाषा के विख्यात साहित्यकार।
2020 – पूर्व क्रिकेटर और राष्ट्रीय चयनकर्ता मनमोहन सूद का निधन।
2021 – पूर्व सिविल सेवक, इतिहासकार और लेखक नरेंद्र लूथर (89) का हैदराबाद में निधन हुआ।
2021 – माता प्रसाद – भारतीय राजनीतिज्ञ और अरुणाचल प्रदेश के भूतपूर्व राज्यपाल रहे।
2021 – विश्व प्रसिद्ध कैंसर रोग विशेषज्ञ डॉ0 वी0 शांता का चेन्नई में 93 / 94 वर्ष की आयु में निधन हुआ।
19 जनवरी के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉
🔅 मुनि श्री शीतलनाथ जी जन्म – तप कल्याणक (जैन , माघ कृष्ण द्वादशी )।
🔅 श्री जी. सुब्रह्मण्यम अय्यर जयन्ती।
🔅 ओशो ( पुण्य दिवस )महोत्सव ।
🔅 श्री महाराणा प्रताप सिंह स्मृति दिवस।
🔅 श्री देवेन्द्र नाथ टैगोर स्मृति दिवस।
🔅 राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF) स्थापना दिवस (18 वां)।
कृपया ध्यान दें जी👉
यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।
Comments are closed.