18 जनवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ
18 जनवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ
336 – संत मार्क कैथोलिक पोप चुने गये।
1670 – हेनरी मोरगन ने पानामा पर कब्ज़ा किया।
1691 – ब्रिटेन के राजा विलियम द्वितीय ने नीदरलैंड के शहर हेग की यात्रा की।
1701 – ब्रैडनबर्ग के फ्रेडरिक तृतीय प्रशिया की गद्दी पर बैठे।
1778 – जेम्स कुक ‘हवाई द्वीपसमूह’ की खोज करने वाले पहले यूरोपियन बने। इसका नाम उन्होंने ‘सेंडविच आइलैंड’ रखा।
1782 – अमेरिकी राजनेता डेनियल वेब्सटर का जन्म हुआ।
1862 – अमेरिकी में एरिजोना परिसंघ क्षेत्र का गठन।
1866 – ‘वेसले कॉलेज, मेलबर्न की स्थापना हुई।
1871 – कैसर विल्हेम प्रथम और आट्टो फॉन बिस्मार्क ने दूसरे जर्मन साम्राज्य की स्थापना की।
1886 – हॉकी एसोसिएशन का गठन इंग्लैंड में हुआ। इस दिन को मॉडर्न हॉकी के जन्मदिन के रूप में देखा जाता है।
1896 – ‘एक्सरे मशीन’ का पहला प्रदर्शन किया गया।
1915 – फ़्रांस, रुस और ब्रिटेन के बीच प्रथम विश्व युद्ध के दौरान एक समझौता हुआ जो गुप्त समझौते के नाम से प्रसिद्ध है।
1919 – ‘बेंटले मोटर्स लिमिटेड’ की स्थापना हुई।
1930 – रवीन्द्रनाथ टैगोर ने महात्मा गांधी के साबरमती आश्रम की यात्रा की।
1945 – सोवियत संघ की सेना पोलैंड के शहर कराकोव में पहुंची तथा जर्मनी को वहां से पीछे हटने पर मजबूर किया।
1951 – नीदरलैंड में झूठ पकड़ने वाली मशीन का पहली बार इस्तेमाल हुआ।
1952 – मिस्र में ब्रिटेन विरोधी दंगे भड़के।
1954 – फनफानी ने इटली में सरकार का गठन किया।
1959 – महात्मा गांधी की सहयोगी मीरा बेन (मैडलिन स्लैड) ने भारत छोड़ा।
1960 – अमेरिका तथा जापान ने संयुक्त रक्षा समझौता किया।
1963 – फ्रांस ने यूरोपीय साझा बाज़ार से ब्रिटेन को अलग करने की वकालत की।
1968 – अमेरिका और सोवियत संघ परमाणु हथियारों पर नियंत्रण के लिए एक संधि के प्रारूप पर सहमत हुए।
1968 – तत्कालीन सोवियत संघ ने पूर्वी कजाखस्तान में परमाणु परीक्षण किया।
1974 – इजरायल तथा मिस्र ने हथियारों का समझौता किया।
1976 – फ्रांस ने जासूसी के आरोप में 40 सोवियत अधिकारियों को देश से निष्कासित किया।
1986 – दक्षिण यमन की राजधानी अदन में जबरदस्त संघर्ष शुरू होने पर विदेशी नागरिक भागने लगे।
1987 – लंदन में प्रचार माध्यमों के 40 देशों के प्रतिनिधियों की हुई बैठक में सेंसरशिप के ख़िलाफ़ एकजुट होकर संघर्ष की घोषणा की गई।
1989 – चेकोस्लोवाकिया में लाखों लोगों ने आज़ादी सच्चाई और मानवाधिकार के समर्थन में प्रदर्शन किया।
1991 – ईस्टर्न एयरलाइन को आर्थिक कारणों से बंद कर दिया गया।
1995 – याहू डॉट कॉम का डोमेन बनाया गया।
1997 – भारत की पहली इलेक्ट्रिक कार ‘रेवा’ बेंगलुरु में लॉन्च की गई।
1997 – ‘नफीसा जोसेफ़’ ‘मिस इंडिया’ बनीं।
1999 – नोबेल पुरस्कार विजेता प्रो. अमर्म्य सेन को भारत रत्न के लिए नामित किया गया।
2001 – लारेंट काविला की हत्या के बाद उसके पुत्र ने कांगों की सत्ता सम्भाली।
2002 – संयुक्त राज्य अमेरिका भारत को अत्याधुनिक हथियार देने को राजी ।
2002 – कॉलिन पावेल ने कहा कि पाक आतंकवादियों की सूची पर कार्रवाई करे तभी भारत वार्ता करेगा।
2002 – पश्चिम अफ्रीकी देश सियरा लियोन में गृह युद्ध समाप्त।
2003 – लीबिया संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार आयोग का अध्यक्ष नियुक्त।
2004 – भारत ने क्रिकेट की एकदिवसीय शृंखला में आस्ट्रेलिया को 19 रनों से हराया।
2005 – सुप्रीम कोर्ट ने सांसदों को पेट्रोल पम्प आवंटित नहीं करने की सिफ़ारिश की।
2005 – तीन कैरेबियाई देशों त्रिनिदाद-टोबेगो, ग्रेनेडा, सेंट विसेंट व ग्रेंडाइस के प्रधानमंत्रियों ने साथ मिलकर राजनीतिक एकीकरण का प्रस्ताव रखा।
2006 – संयुक्त राज्य अमेरिका में इच्छा मृत्यु पर सुप्रीम कोर्ट ने मुहर लगायी।
2008 – जॉर्ज क्लूने संयुक्त राष्ट्र के शांतिदूत बनाये गये।
2008 – मुख्यमंत्री मायावती की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में निजी विश्वविद्यालय खोलने के लिए दिशा-निर्देशों की मंजूरी प्रदान की गयी।
2008 – दक्षिणी कोलम्बिया स्थित एक ज्वालामुखी फटा।
2009 – ‘द्वितीय प्रशासनिक सुधार आयोग’ ने अपनी सिफ़ारिशें सरकार को पेश कीं।
2009 – सौरभ गांगुली को ‘बंगाल क्रिकेट एसोसिएशन’ ने सोने के बैट से सम्मानित किया।
2019 – नई दिल्ली – कोलेजियम ने हाईकोर्ट में जजों की नियुक्ति के लिए कई नामों पर किया विचार, तीन को मंजूरी।
2019 – न्यायमूर्ति माहेश्वरी, न्यायमूर्ति खन्ना ने सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश के रूप में शपथ ली ।
2019 – क्रिकेट : धौनी और जाधव की बदोलत भारत की आस्ट्रेलिया पर ऐतिहासिक जीत।
2020 – कर्नाटक मवेशी वध रोकथाम एवं संरक्षण विधेयक 2020′ क़ो 18 जनवरी 2020 से लागू किया गया।
2020 – रोम रैंकिंग सीरीज़ में विनेश फोगाट ने स्वर्ण पदक जीता।
2020 – झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा भारतीय तीरंदाजी संघ (एएआई) के नए अध्यक्ष चुने गये।
2021 – सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय भारत – देश के पहले सड़क सुरक्षा माह का उद्घाटन किया गया।
2022 – केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने पर्यावरण संबंधी चिंता को लेकर ’सतत खाद्य उत्पादन’ विषय पर भारत-ब्रिटेन सम्मेलन को संबोधित किया।
18 जनवरी को जन्मे व्यक्ति👉
1689 – फ़्रांस के लेखक और दार्शनिक चार्ल डी मोन्टेस्कियो का जन्म हुआ।
1782 – अमेरिकी राजनेता डेनियल वेब्सटर का जन्म हुआ।
1842 – महाराष्ट्र के महान विद्वान महादेव गोविंद रानाडे का जन्म हुआ।
1852 – जर्मनी के जीव वैज्ञानिक और शोधकर्ता फ़्रेडरिक लोफ़र का जन्म हुआ। इन्होंने अपने एक साथी की सहायता से डिफ़थीरिया नामक रोग के कारण का पता लगाया।
1927 – वीणा वादक सुन्दरम बालचंद्रन का जन्म हुआ। / मृत्यु – 1990।
1933 – ‘जगदीश शरण वर्मा’ भारत के 27 वें मुख्य न्यायाधीश।
1935 – वीर बहादुर सिंह – भारतीय राजनेता तथा राजनीतिज्ञ थे।
1942 – मुक्केबाज़ मुहम्मद अली का जन्म हुआ।
1951 – आरिफ मोहम्मद खान एक भारतीय राजनीतिज्ञ तथा 6 सितम्बर 2019 को केरल के राज्यपाल बने।
1954 – जगदीश माली – एक भारतीय फ़ैशन और फ़िल्म फ़ोटोग्राफ़र थे।
1957 – नफ़ीसा अली – हिन्दी फ़िल्मों की एक अभिनेत्री ।
1959 – आचार्य देवव्रत – हरियाणा में कुरुक्षेत्र के गुरुकुल के प्रधानाचार्य रहे और 22 जुलाई 2019 को गुजरात के राज्यपाल बने।
1972 – विनोद काम्बली – क्रिकेट खिलाड़ी।
1978 – अपर्णा पोपट – भारत की सर्वश्रेष्ठ बैडमिंटन खिलाड़ियों में से एक हैं।
1985 – मिनिषा लांबा – बालीवुड अभिनेत्री।
18 जनवरी को हुए निधन👉
1936 – रुडयार्ड किपलिंग – ‘नोबेल पुरस्कार’ से सम्मानित ब्रिटिश लेखक और कवि थे।
1947 – प्रसिद्ध भारतीय गायक और अभिनेता कुंदन लाल सहगल का निधन जालंधर में हुआ।
1955 – सआदत हसन मंटो – भारत के प्रसिद्ध कहानीकार, लेखक और पत्रकार।
1963 – लक्ष्मी नारायण साहू – उड़ीसा के समाजसेवी और सार्वजनिक कार्यकर्ता थे।
1965 – आबाजी तुबाजी सानप का निधन हुआ जो ‘भगवानबाबा’ के नाम से प्रसिद्ध थे।
1966 – बद्रीनाथ प्रसाद – भारत के प्रसिद्ध गणितज्ञ।
1976 – गुरमुख सिंह मुसाफिर – पंजाबी भाषा के विख्यात साहित्यकार , साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित(मरणोपरांत)।
1978 – लोंगजम थंबो सिंह – मणिपुर के भूतपूर्व दूसरे मुख्यमंत्री थे।
1978 – भीम सेन सच्चर – एक स्वतंत्रता सेनानी और भारत के राजनीतिज्ञ।
1996 – एन. टी. रामाराव – राजनीतिज्ञ और अभिनेता।
2003 – हरिवंश राय बच्चन – हिन्दी भाषा के प्रसिद्ध कवि और लेखक का निधन।
2007 – विश्व की सबसे वृद्ध महिला जूली विनफ़्रेड बर्टरंड का कनाडा में निधन।
2013 – दुलारी – भारतीय सिनेमा की जानीमानी अभिनेत्री थीं।
2020 – पूर्व बीजेपी सांसद और वरिष्ठ पत्रकार अश्विनी कुमार चोपड़ा का निधन।
2022 – कार्टूनिस्ट नारायण देबनाथ एक भारतीय हास्य कलाकार, लेखक और चित्रकार थे।
18 जनवरी के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉
🔅 श्री महादेव गोविंद रानाडे जयन्ती।
🔅 श्री आबाजी तुबाजी सानप (‘भगवानबाबा’) स्मृति दिवस।
🔅 श्री लोंगजम थंबो सिंह स्मृति दिवस।
🔅 श्री हरिवंशराय बच्चन स्मृति दिवस।
कृपया ध्यान दें जी👉
यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।
Comments are closed.