11 दिसंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ
11 दिसंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ
1618 – रूस और पौलेंड के बीच शांति समझौते पर हस्ताक्षर हुए।
1687 – ईस्ट इंडिया कंपनी ने मद्रास (भारत)में नगर निगम बनाया।
1780 – जनरल गोडार्ड ने बम्बई के बेसीन किले पर कब्जा किया।
1816 – इंडियाना अमेरिका का 19वां राज्य बना।
1845 – प्रथम आंग्ल सिख युद्ध शुरू हुआ।
1858 – बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय और यदुनाथ बोस कलकत्ता विश्वविद्यालय से कला विषय के पहले स्नातक बने।
1907 – आग से न्यूजीलैंड की संसद जलकर पूरी तरह से तबाह हुई।
1913 – विश्व प्रसिद्ध मोनालिसा की पेंटिंग संग्रहालय से चोरी होने के दो साल बाद बरामद की गई।
1931 – ब्रिटिश संसद ने कनाडा, ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका को विधायी स्वतंत्रता दी।
1937 – यूरोपीय देश इटली मित्र राष्ट्र संघ से बाहर आया।
1941 – जर्मनी और इटली ने अमेरिका के खिलाफ युद्ध की घोषणा की थी। पहले इटली के शासक बेनिटो मुसोलिनी और फिर जर्मनी के तानाशाह एडोल्फ हिटलर ने ये घोषणा की।
1946 – डॉ. राजेन्द्र प्रसाद भारत की संविधान सभा के अध्यक्ष निर्वाचित हुए।
1946 – यूरोपीय देश स्पेन को संयुक्त राष्ट्र से निलंबित किया गया।
1949 – खाशाबा जाधव – नागपुर की कुश्ती स्पर्धा में प्रतिस्पर्धी को मात्र पांच मिनट के भीतर ही चित कर दिया।
1960 – बाल विकास में लगी अंतरराष्ट्रीय संस्था यूनिसेफ़ के सम्मान में भी 15 नये पैसे का विशेष डाक टिकट जारी किया गया।
1964 – संयुक्त राष्ट्र के युनिसेफ़ की स्थापना हुई। यह संगठन 150 से अधिक देशों में सक्रिय है। इसका केंद्र न्यूयार्क में है।
1967 – पश्चिम भारत में 6.5 की तीव्रता वाले भूकंप से 170 लोगों की मौत हुई।
1969 – अफ्रीकी देश लीबिया में संविधान को अंगीकार किया गया।
1983 – जनरल एच.एम. इरशाद ने खुद को बांग्लादेश का राष्ट्रपति घोषित किया।
1994 – रूस के तत्कालीन राष्ट्रपति बोरिस येल्तसिन ने चेचेन विद्रोहियों पर हमला किया तथा उनके इलाके में सेना भेज दी।
1997 – ग्रीन हाउस देशों के उत्सर्जन में कटौती के लिए विश्व के सभी देश सहमत।
1998 – 23वें काहिरा अंतर्राष्ट्रीय फ़िल्म समारोह में तमिल फ़िल्म ‘टेररिस्ट’ सर्वश्रेष्ठ भूमिका के लिए आयशा धारकर को ज्यूरी का सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार प्रदान किया गया।
2002 – स्पेन के नौसैनिकों ने अरब सागर में उत्तर कोरिया के एक जहाज़ को पकड़ा, इसमें स्कड मिसाइलें लदी थीं।
2003 – मेरिदा में पहले भ्रष्टाचार निरोधक समझौते पर 73 देशों ने हस्ताक्षर किये।
2007 – उत्तर व दक्षिण कोरिया के मध्य 50 वर्ष बाद रेल सेवा पुन: प्रारम्भ।
2014- अंतरराष्ट्रीय योग दिवस – जिसकी पहल भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र दामोदर दास मोदी ने संयुक्त राष्ट्र में रखकर की , जिसकी स्वीकृति संयुक्त राष्ट्र ने 11 दिसंबर 2014 दे दी।
2019 – भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन- इसरो ने पर्यवेक्षण उपग्रह रीसैट- टू बी आर वन को श्रीहरिकोटा से सफलतापूर्वक प्रक्षेपित किया।
2019 – संसद ने नागरिकता संशोधन विधेयक 2019 को मंजूरी दी; राज्यसभा ने विधेयक को 105 के मुकाबले 125 वोटों से पारित किया।
2020 – प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति शावकत मिर्ज़ियोएव के बीच एक वर्चुअल शिखर सम्मेलन आयोजित किया गया।
2021 – भारत ने पोखरण रेंज से हेलीकॉप्टर से दागी जाने वाली स्वदेशी टैंकरोधी मिसाइल व पिनाका ई आर, मल्टी बैरल राकेट लॉन्चर प्रणाली का सफल परीक्षण किया गया।
2021 – भारत ने मानवीय सहायता के अन्तर्गत चिकित्सा आपूर्ति अफगानिस्तान भेजी।
11 दिसंबर को जन्मे व्यक्ति👉
1810 – अल्फ्रेड डोमोसे – फ्रांस के प्रसिद्ध लेखक और कवि का पेरिस में जन्म हुआ।
1882 – सुब्रह्मण्य भारती, तमिल कवि।
1892 – अयोध्यानाथ खोसला – राज्य सभा के पूर्व सदस्य ( विज्ञान एवं अभियांत्रिकी क्षेत्र में पद्म भूषण से सम्मानित )।
1922 – बॉलीवुड अभिनेता और ट्रेजडी किंग के नाम से मशहूर दिलीप कुमार का पाकिस्तान के पेशावर में जन्म हुआ।
1931 – ओशो रजनीश – धार्मिक आन्दोलनकर्ता।
1935 – देश के पूर्व राष्ट्रपति , पूर्व विदेशमंत्री , पूर्व वित्त मंत्री प्रणब मुखर्जी का जन्म पश्चिमबंगाल के बीरभूम में हुआ।
1942 – आनंद शंकर – भारतीय गीतकार और संगीतकार थे।
1967 – लिसी सैम्युल -एक दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट की भारतीय महिला क्रिकेट खिलाड़ी।
1969 – शतरंज के बादशाह विश्वनाथ आनंद का जन्म हुआ।
1969 – ज्योतिर्मयी सिकदर – भारत की प्रसिद्ध महिला धाविकाओं में से एक हैं।
1980 – अनिल कुमार मान भारत के प्रसिद्ध फ्रीस्टाइल कुश्ती पहलवान।
11 दिसंबर को हुए निधन👉
1666 – हॉलेन्ड के प्रख्यात चित्रकार फ़्रेन्ज़ हेल्ज़ का 82 वर्ष की आयु में निधन हुआ।
1938 – जगत नारायण मुल्ला – अपने समय में उत्तर प्रदेश के प्रसिद्ध वकील और प्रसिद्ध सार्वजनिक कार्यकर्ता।
1949 – कृष्णचन्द्र भट्टाचार्य – प्रसिद्ध दार्शनिक, जिन्होंने हिन्दू दर्शन पर अध्ययन किया।
1967 – न्यायमूर्ति मेहर चंद महाजन – भारत के सर्वोच्च न्यायालय के तीसरे मुख्य न्यायाधीश थे।
1983 – बिनायक आचार्य
उड़ीसा के पूर्व मुख्यमंत्री।
1988 – नागेन्द्र सिंह – अन्तरराष्ट्रीय न्यायालय के भूतपूर्व अध्यक्ष एवं भारत के पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त थे।
1998 – कवि प्रदीप, प्रसिद्ध कवि और गीतकार।
2004 – एम. एस. सुब्बुलक्ष्मी, कर्नाटक संगीत की प्रसिद्ध गायिका एवं अभिनेत्री ।
2012- रवि शंकर – भारत रत्न सम्मानित प्रसिद्ध सितार वादक ।
2017 – सुनीता जैन – हिन्दी और अंग्रेज़ी की आधुनिक कहानीकार और उपन्यासकार थीं।
2019 – बारकोड की खोज करने वाले जॉर्ज लॉर का निधन।
2019 – तारासिन्हा , विज्ञापन एजेंसी स्थापित करने वाली पहली भारतीय महिला का 87 वर्ष की आयु में निधन हो गया।
11 दिसंबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉
🔅 श्री ओशो रजनीश जन्मोत्सव।
🔅 श्री प्रणब मुखर्जी जयन्ती।
🔅 अभिनेता दीलीप कुमार जयन्ती।
🔅 श्री बिनायक आचार्य स्मृति दिवस।
🔅 सितार वादक श्री रविशंकर स्मृति दिवस।
🔅 श्री विश्वनाथन आनन्द जन्मदिवस।
🔅 अन्तर्राष्ट्रीय पर्वत दिवस।
🔅 विश्व बाल कोष दिवस (यूनिसेफ स्थापना दिवस , संयुक्त राष्ट्र)।
कृपया ध्यान दें जी👉
यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।
Comments are closed.