Publisher Theme
I’m a gamer, always have been.
Rajni

10 मई की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

6

1503 – इटली के खोजकर्ता और नाविक कोलंबस ने कायमान द्वीप की खोज की।
1526 – पानीपत की पहली लड़ाई में जीत के बाद बाबर ने तत्कालीन भारत की राजधानी अकबराबाद (आगरा) में प्रवेश किया।
1655 – ब्रिटिश सेना ने जमैका पर कब्जा किया।
1744 – लुई 15वें की मौत के बाद लुई 16वां फ्रांस का राजा बना।
1752 – बेंजामिन फ्रैंकलिन अपने पतंग-फ्लाइंग प्रयोग के साथ बिजली कंडक्टर की जांच किया।
1768 – जॉन विलक्स को “द नॉर्थ ब्रिटान” के लिए एक लेख लिखने के लिए कैद किया गया जिसमें किंग जॉर्ज III की गंभीर आलोचना की गयी थी। इस कार्रवाई से लंदन में दंगे हुए।
1774 – अपने दादा, लुई XV की मौत के बाद लुई XVI फ्रांस के राजा बने।
1796 – नेपोलियन ने लोदी ब्रिज के युद्ध में आस्ट्रिया को हराया।
1801 – त्रिपोली के पास्का ने कोंसलेट पर फांसी देने के बाद संयुक्त राज्य पर युद्ध की घोषणा की।
1810 – रेव. हेनरी डंकन ने स्कॉटलैंड के रूथवेल में दुनिया का पहला वाणिज्यिक बचत बैंक खोला था।
1823 – मिसिसिपी नदी को नेविगेट करने के लिए पहला स्टीमबोट फिटिंग स्नोलिंग पर आया।
1833 – ले वैन खोई विद्रोह सम्राट मिन्ह और वियतनाम के खिलाफ शुरू हुआ।
1837 – 1837 का आतंक (लड़ाई) न्यूयॉर्क शहर में शुरू हुआ। इस पंचांग को डारेक्ट हमसे प्राप्त करने के लिए “हरियाणा एजुकेशनल अपडेट ” फेसबुक पेज ज्वाइन करें।
1857 – भारत का प्रथम स्वतंत्रता संग्राम इसी दिन मेरठ की छावनी से आरंभ हुआ था।
1893 – लंदन में इंपीरियल संस्थान खोला गया।
1908 – वेस्ट वर्जिनिया के ग्रेफ्टन में चर्च सर्विस के दौरान पहला मदर्स डे मनाया गया।
1924 – जे एडगर हूवर को जांच ब्यूरो का प्रमुख नियुक्त किया गया।
1925 – न्यूज़ीलैंड के प्रधानमंत्री विलियम मासी का कार्यालय में निधन हुआ।
1934 – राजस्व अधिनियम संयुक्त राज्य अमेरिका में जारी किया गया।
1936 – मैनुअल अज़ाना स्पेन के नए राष्ट्रपति बने।
1937 – 8वाँ इंपीरियल सम्मेलन लंदन में शुरू हुआ।
1946 – जवाहरलाल नेहरू भारत में कांग्रेस पार्टी के नेता चुने गए।

1993 – संतोष यादव दुनिया के सबसे ऊँचे पर्वत शिखर एवरेस्ट पर दो बार पहुंचने वाली विश्व की पहली महिला पर्वतारोही बनी।
1994 – दक्षिण अफ़्रीका में नेल्सन मंडेला द्वारा प्रिटोरिया में एक ऐतिहासिक समारोह में राष्ट्रपति पद की शपथ ग्रहण की गयी।
2001 – भारत व ताजिकिस्तान ने संयुक्त घोषणा पर इस्ताक्षर किए।
2001 – घाना में फ़ुटबाल मैच के दौरान हिंसा, 130 मरे।
2003 – मोजाम्बिक के राष्ट्रपति जोकि अल्बर्टो फिसानों 6 दिवसीय यात्रा पर भारत पहुँचे।
2005 – लाहौर-अमृतसर बस सेवा शुरू करने पर भारत और पाकिस्तान सहमत।
2006 – 1987 में नोबेल पुरस्कार से सम्मानित आस्कर एरियास ने दुबारा कोस्टारिका के राष्ट्रपति पद की शपथ ग्रहण की।
2006 – इसरो के अध्यक्ष जी. माधवन नायर और नासा के प्रशासक माइकेल ग्रिफ़िन ने चन्द्रमा पर भेजे जाने वाले भारत के चन्द्रयान 1 पर दो अमेरिकी वैज्ञानिक उपकरण लगाने के लिए एक सहमति पत्र पर हस्ताक्षर किए।
2007 – अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन ने कार्य स्थली पर होने वाले भेदभाव पर रिपोर्ट जारी की।
2008 – लेबनान में ईरान समर्थित विद्रोही संगठन हिजबुल्ला ने राजधानी बेरुत के मुस्लिम इलाके पर क़ब्ज़ा करने का दावा किया।
2012 – दक्षिण-पश्चिम एशियाई सीरिया की राजधानी दमिश्क में दो बम धमाके में 55 लोगों की मौत और 370 अन्य घायल।
2019 – कराची से दिल्ली आ रहे विमान को भारतीय वायुसेना ने घेरकर जयपुर उतारा।
2019 – राष्ट्रपति ट्रंप ने पैट्रिक शानहान को बनाया नया रक्षामंत्री।
2020 – ईरान नौसेना अभ्‍यास के दौरान गलती से हुए प्रक्षेपास्‍त्र हमले में 19 सैनिक मारे गये और लगभग 15 अन्‍य घायल हुए।
2020 – वंदे भारत मिशन के तहत कुवैत से 171 फंसे भारतीय यात्रियों को लेकर विमान चेन्‍नई पहुंचा व उज़्बेकिस्तान से 21 भारतीय नागरिक नई दिल्ली पहुंचे।
2021 – नेपाल की सियासत – प्रधानमंत्री ओली संसद में विश्वास मत हारे।
2021 – संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 10 मई को अर्गानिया का अंतर्राष्ट्रीय दिवस घोषित किया।
2021 – हिमंत बिस्वा सरमा असम के 15वें मुख्यमंत्री बने , राज्यपाल जगदीश मुखी ने उन्हें मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई।

10 मई को जन्मे व्यक्ति👉

1834 – अल्फ़्रेड बेब – भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस अध्यक्ष थे।
1898 – विचित्र नारायण शर्मा – ‘जमना लाल बजाज पुरस्कार’ से सम्मानित प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी एवं राजनीतिज्ञ थे।
1905 – पंकज मलिक – बांग्ला और हिन्दी फ़िल्मों के प्रसिद्ध गायक, संगीतकार और अभिनेता।
1918 – रामेश्वर नाथ काव ने भारत की गुप्तचर संस्था रॉ को स्थापित किया।
1929 – सुभाष कश्यप – भारतीय संविधान के विशेषज्ञ एवं ‘पद्म भूषण’ से भी सम्मानित।
1951 – जनरल विजय कुमार सिंह, परम विशिष्ट सेवा मैडल, अति विशिष्ट सेवा मैडल, युद्ध सेवा मैडल, एडीसी भारतीय सेना को २६वें थल – सेनाध्यक्ष थे।
1961 – बृजलाल खाबरी – तेरहवीं लोकसभा के सदस्य ।
1980 – योगेन्द्र सिंह यादव, परमवीर चक्र सम्मानित भारतीय सैनिक।
1986 – पेंटाला हरिकृष्णा एक भारतीय शतरंज खिलाड़ी।

10 मई को हुए निधन👉

1922 – छत्रपति साहू महाराज – महाराष्ट्र के प्रसिद्ध समाज सुधारक और दलितों के हितेषी।
1936 – मुख़्तार अहमद अंसारी – एक प्रसिद्ध चिकित्सक, प्रसिद्ध राष्ट्रवादी मुस्लिम नेता, जिन्होंने भारतीय राष्ट्रीय आन्दोलन में भाग लिया।
1983 – ज्ञानेन्द्रनाथ मुखर्जी – विज्ञान एवं अभियांत्रिकी के क्षेत्र में सन १९६४ में भारत सरकार द्वारा, पद्म भूषण से सम्मानित ।
1999 – पेनिसिलन के विकास में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले सर एडवर्ड इब्राहम की मृत्यु।
2001 – सुधाकरराव नाईक – महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री थे।
2002 – कैफ़ी आज़मी – फ़िल्म जगत् के मशहूर उर्दू शायर।
2005 – गोविंद नारायण सिंह – मध्य प्रदेश के भूतपूर्व 5वें मुख्यमंत्री।
2006 – भारत में सऊदी अरब के पहले राजदूत शेख़ मुहम्मद इब्न ऊमान अल मुलहेम का 105 वर्ष की आयु में निधन।
2010 – मैक मोहन – हिन्दी सिनेमा के प्रसिद्ध अभिनेता थे।
2020 – ग्रैमी पुरस्कार विजेता गायिका बेट्टी राइट का निधन।
2020 – हरि शंकर वासुदेवन – एक भारतीय इतिहासकार, लेखक और एमेरिटस प्रोफेसर थे ।
2020 – एक्टर साई गुंडेवार का 42 साल की उम्र में निधन हो गया।
2020 – अभिनेता शफीक अंसारी (Shafique Ansari) का कैंसर के चलते निधन हो गया।
2021 – अफगानिस्तान के शहर मजार-ए-शरीफ में भारतीय महावाणिज्य दूत विनेश कालरा का निधन हुआ।
2021 – भारत-पाकिस्तान के बीच 1971 में हुए युद्ध के हीरो रहे स्क्वाड्रन लीडर (रिटायर्ड) अनिल भल्ला का कोरोना संक्रमण से निधन हुआ।

10 मई के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉

🔅 वैष्णव मतानुसार श्री जानकी जयन्ती ।
🔅 त्रिचूरपूरम् (केरल )।
🔅 श्री सुमति नाथ भगवान तप / दीक्षा (वैशाख शुक्ल नवमी )।
🔅 श्री योगेन्द्र सिंह यादव जयन्ती ( परमवीर चक्र सम्मानित )।
🔅 “हरियाणा एजुकेशनल अपडेट ” फेसबुक पेज ज्वाइन करें।
🔅 श्री गोविंद नारायण सिंह स्मृति दिवस।
🔅श्री सुधाकरराव नाईक स्मृति दिवस।
🔅 अंतर्राष्ट्रीय आर्गानिया दिवस (International Day of Argania)।

कृपया ध्यान दें जी👉
यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है ।

Comments are closed.

Discover more from Theliveindia.co.in

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading