10 जुलाई की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ
10 जुलाई की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ
874 – उत्तरी युरोप के आइसलैंड द्वीप की खोज हुई, नार्वे के शिकारियों ने इस द्वीप की खोज की थी।
1652 – इंग्लैंड ने नीदरलैंड के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
1741 – डेनमार्क के विटस बेरिग नामक खोजकर्ता ने अलास्का क्षेत्र का पता लगाया।
1800 – भारत में ब्रिटिश सरकार ने फोर्ट विलियम कॉलेज की स्थापना की।
1832 – अमेरिकी राष्ट्रपति एंडू जैक्सन ने दूसरे बैंक को पुन: अधिकार दिए जाने के लिए वीटो किया।
1884 – इंग्लैंड के ओल्ड ट्रेफर्ड में खेले जा रहे प्रथम क्रिकेट टेस्ट मैच का पहला दिन बारिश की भेंट चढ़ा।
1913 – यूरोपीय देश रोमानिया ने बुल्गारिया के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
1923 – यूरोपीय देश इटली में सभी गैर फासीवादी दलों को विलय हुआ।
1924 – डेनमार्क ने ग्रीनलैंड पर कब्जा जमाया।
1925 – सोवियत संघ के आधिकारिक समाचार एजेंसी के तौर पर टीएएसएस की शुरुआत हुई।
ये पंचांग डायरेक्ट प्राप्त करें👇
1931 – पहली महिला विमान चालक ने संसार का चक्कर लगाने के लिए उड़ान आरंभ की। यह महिला जर्मनी की रहने वाली थी उसका नाम बायनहोज़न था।
1938 – हावर्ड ह्यूज ने 91 घंटे विमान उड़ाने का रिकॉर्ड बनाया था।
1940 – द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान फ़्रांस के तत्कालीन प्रधानमंत्री और वरिष्ठ सेनाधिकारी हेनरी पैटन ने जर्मनी से अपने देश की पराजय के बाद सत्ता अपने हाथ में ले ली।
1943 – अमेरिका, ब्रिटिश और कनाडाई सेना ने दूसरे विश्व युद्ध के दौरान सिसली द्वीप पर हमला किया।
1947 – मुहम्मद अली जिन्नाह को ब्रिटिश प्रधानमन्त्री क्लेमेंट अटली ने पाकिस्तान के पहले गवर्नर जनरल के रूप में बनाये जाने की सिफारिश की।
1947 – चीन के कैंटोन क्षेत्र में नदी में रेलगाडी गिरने से 200 लोगों की मौत हुई।
1965 – मध्य प्रदेश के ग्वालियर में महिलाओं के पहले एनसीसी कॉलेज की शुरुआत हुई।
1973 – उत्तर अमेरिका महाद्वीप में केरिबियन क्षेत्र में स्थित देश बहामास ने इंग्लैंड से स्वतंत्रता हासिल की और संविधान अंगीकार किया।
1973 – पाकिस्तान की नेशनल एसेंबली ने बांग्लादेश को स्वतंत्र देश स्वीकारने वाला प्रस्ताव पास किया।
1994 – नेपाल के प्रधानमंत्री गिरिजा प्रसाद कोइराला ने इस्तीफा दिया।
1995 – म्यामांर की लोकतंत्र समर्थक असंतुष्ट एवं नज़रबंद नेत्री आंग सान स्यूकी लगभग 6 वर्षों के बाद नज़रबंदी से मुक्त की गयीं।
1997 – फिजी में नये संविधान की मंजूरी के साथ भारतयी समुदाय को राजनीतिक अधिकार मिला।
2001 – श्रीलंका की संसद को राष्ट्रपति चंद्रिका कुमारतुंग ने निलंबित किया।
2005 – अर्जेन्टीना जूनियर विश्वकप हॉकी का नया चैम्पियन बना।
2006 – पाकिस्तान के मुल्तान में विमान दुर्घटना में 45 लोगों की मौत हुई।
2006 – रूस का विद्रोही नेता बसायेव मारा गया।
2006 – इनसैट-4सी भारत का भू-तुल्यकाली उपग्रह था, जिसे प्रमोचक रॉकेट (जीएसएलवी – एफ़ 02), ऑन बोर्ड इन्सैट-4सी सहित, ‘सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र’, श्रीहरिकोटा से प्रमोचित किया गया था।
2007 – पाकिस्तान के इस्लामाबाद में कट्टरपंथियों के गढ़ लाल मस्जिद के नायब इमाम मौलाना अब्दुल रशीद ग़ाज़ी सेना की कार्रवाही में मारे गये।
2008 – भारतीय मूल के ब्रिटिश लेखक सलमान रुश्दी को ‘बेस्ट आफ़ बुकर’ पुरस्कार प्रदान किया गया।
2013 – चीन के सिचुआन प्रांत में भूस्खलन से 40 लोग मरे।
2015 – बंगलादेश के मैमनसिंह जिले में मुफ्त में बांटे जा रहे कपड़ों को लेने के दौरान मची भगदड़ में 23 लोगों की मौत हो गयी।
2017- अमरनाथ यात्रा पर हमला हुआ जिसमें 7 श्रद्धालुओं की मृत्यु हुई।
2019 – फ्रांस ने 2020 से हवाई जहाज के टिकटों पर ग्रीन टैक्स लगाने का फैसला किया।
2019 – श्रीलंका विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के दक्षिण पूर्व एशिया क्षेत्र में खसरा को समाप्त करने वाला पांचवा देश बन गया।
2019 – विहान नेटवर्क लिमिटेड (VNL) ने डिजिटल गांवों को विकसित करने के लिए वियतनाम के साथ समझौता किया ।
2019 – दिल्ली स्थित इंडियन स्पाइनल इंजरी सेंटर (आइएसआइसी)में रोबोट से रीढ़ की हड्डी के पांच सफल ऑपरेशन किए गए।
2020 – पूर्वी लद्दाख से सैनिकों के पूरी तरह पीछे हटने पर चीन और भारत सहमत हुए ।
2020 – प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने विश्व की बड़ी सौर परियोजनाओं में शामिल रीवा अल्ट्रा मेगा सोलर परियोजना राष्ट्र को समर्पित की।
2020 – चीन के ‘कुइझोउ-11 (केजेड -11)’ रॉकेट का पहला प्रक्षेपण असफल हुआ।
2020 – तुर्की के हागिया सोफिया म्यूजियम को मस्जिद में बदल दिया गया।
2021 – विदेश मंत्री श्री जयशंकर ने जॉर्जिया के प्रधानमंत्री के साथ एक साझा प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित किया व जयशंकर ने 394 साल बाद महारानी केतेवन के अवशेष जॉर्जिया को सौंपे जो 1627 में गोवा लाए गए थे।
10 जुलाई को जन्मे व्यक्ति👉
1856 – निकोला टेस्ला – आविष्कारक, भौतिक विज्ञानी, यांत्रिक अभियन्ता, विद्युत अभियन्ता और भविष्यवादी थे।
1910 – भारत पाकिस्तान के बीच छिड़ी जंग में लोंगेवाला युद्ध के नायक कर्नल धर्मवीर सिंह।
1921 – असद भोपाली – प्रसिद्ध गीतकार और शायर थे।
1934 – रजनीकांत अरोल – भारतीय समाज सेवी थे।
1949 – सुनील गावस्कर, भारतीय महान क्रिकेटर।
1950 – परवीन सुल्ताना – भारत की प्रसिद्ध शास्त्रीय गायिका।
1951 – राजनाथ सिंह, भाजपा के प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री।
1956 – आलोक नाथ – हिन्दी फिल्म अभिनेता।
1983 – चित्रा कुलथुम्मुरिलिल सोमन(ओलम्पिक एथलीट ) का जन्म कोट्टायम, केरल में हुआ था।
10 जुलाई को हुए निधन👉
1927 – सर गंगा राम – प्रसिद्ध इंजीनियर, समाजसेवी और भारत में हरित क्रांति के नायक थे।
1971 – भिखारी ठाकुर, भोजपुरी के समर्थ लोक कलाकार।
2004 – अब्दुल गफ़ूर – बिहार राज्य के तेरहवें मुख्यमंत्री रहे।
2006 – अहमद नदीम कासमी – एक उर्दू भाषा के पाकिस्तानी कवि, पत्रकार, साहित्यिक आलोचक, नाटककार और लघु कथा लेखक थे।
2014 – ज़ोहरा सहगल – प्रसिद्ध अभिनेत्री एवं रंगमंच कलाकार थीं।
2020 – हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे की पुलिस एनकाउंटर में मौत हुई।
2020 – इंग्लैंड के विश्व कप विजेता फुटबॉल खिलाड़ी जैक चार्लटन का 85 वर्ष की आयु में निधन हुआ।
2021 – पन्नियमपिल्ली कृष्णनकुटी वारियर – एक प्रसिद्ध भारतीय आयुर्वेद चिकित्सक थे।
2021 – काशी अन्नपूर्णा मंदिर के महंत रामेश्वर पुरी का 67 वर्ष की आयु में निधन हुआ।
10 जुलाई के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉
🔅 श्री सुनील मनोहर गावस्कर जन्म दिवस।
🔅 श्री राजनाथ सिंह जन्म दिवस।
🔅 श्री अब्दुल गफ़ूर स्मृति दिवस।
🔅 ईदुज्जुहा (बकरीद , मुस्लिम )।
🔅 राष्ट्रीय मत्स्य किसान दिवस (National Fish Farmers’ Day)।
Comments are closed.