Publisher Theme
I’m a gamer, always have been.
Rajni

शराब की अवैध 1055 पेटियां बरामद, आरोपियों के षड्यंत्र का भंडाफोड़

21

शराब की अवैध 1055 पेटियां बरामद, आरोपियों के षड्यंत्र का भंडाफोड़

अवैध शराब से भरे ट्राला सहित 02 आरोपी किए गए गिरफ्तार                                                                                      जौ (अनाज) के कट्टों के नीचे छुपाकर बिहार के लिए शराब की सप्लाई                                                                          पुलिस ने पैनी नजर रखते हुए काबू किए  01 ट्राला और आरोपी

  फतह सिंह उजाला                                 

  गुरुग्राम । गुरुवार को निरीक्षक आनन्द, प्रभारी अपराध शाखा सैक्टर-31, गुरुग्राम की पुलिस टीम को अपने विश्वसनीय सूत्रों के माध्यम से एक सूचना अवैध रूप से अन्य राज्यों में शराब सप्लाई करने के लिए ले जाने के सम्बन्ध में प्राप्त हुई। इस सूचना पर पुलिस टीम ने अपने विवेक, समझबूझ तथा तत्परता से कार्यवाही करते एक पुलिस रेडिंग टीम गठित की व प्राप्त सूचना के आधार पर नजदीक गांव लांगङा केएमपी. एक्सप्रेसवे पर पहुँचकर नाकाबंदी करके बादली-झज्जर की तरफ से आने वाले 01 ट्राला सहित ट्राला के चालक व परिचालक को काबू करने में सफलता हासिल की।                                                                                                                          पुलिस टीम द्वारा ट्राला में भरे सामान को चैक किया तो जौ (अनाज) के कट्टे के बीच गाड़ी के अंदर की तरफ 351 पेटी बोतलें, 343 पेटी अध्धे व 1361 पेटी पव्वा सहित अंग्रेजी शराब की कुल 1055 पेटियां मिली। पुलिस टीम द्वारा गाड़ी के चालक व परिचालक से ट्राला में मिली शराब से संबंधित लाईसेन्स व परमिट मांगा तो वे कोई वैध लाईसेन्स व परमिट पेश नहीं कर सके। इस सम्बन्ध में पुलिस टीम द्वारा थाना बिलासपुर में सम्बन्धित धाराओं के तहत नियमानुसार अभियोग अंकित किया गया व आरोपियों को अभियोग में गिरफ्तार करके बरामद ट्राला व शराब को पुलिस कब्जा में लिया गया।

 पुलिस टीम द्वारा अवैध शराब से भरे ट्राला के चालक व परिचालक से उनका नाम व पता पूछा गया तो, जिन्होनें अपनी पहचान निम्नलिखित बतलाई:-

1. गोवर्धन निवासी गांव दूदू जिला बाड़मेर, राजस्थान, उम्र 45 वर्ष। (चालक)

2. नवीन निवासी गांव कथुरा, सोनीपत, उम्र 35 वर्ष बताया। आरोपियों से पुलिस पूछताछ में ज्ञात हुआ कि इनके कब्जा से बरामद हुई शराब को ये पंजाब से भरकर बिहार सप्लाई करने के लिए ले जा रहे थे। इन्होंने पुलिस को चकमा/गुमराह करने के लिए शराब की पेटियों को जौ अनाज के कट्टो के नीचे दबाकर ट्राला में भरा था, ताकि ट्राला में भरी शराब पर पुलिस को शक ना हो और यदि पुलिस चैक भी करे तो उन्हें गाड़ी में अनाज भरा हुआ ज्ञात हो, परन्तु गुरुग्राम पुलिस की पैनी नजर से नहीं बच सके और गुरुग्राम में प्रवेश करते ही गुरुग्राम पुलिस ने इन्हें अवैध शराब से भरे ट्राला सहित काबू करके इनके षङयन्त्र का भन्डाफोङ किया। पुलिस टीम ने उपरोक्त आरोपियों के कब्जा से 01 ट्राला जिसमें भरी अवैध अंग्रेजी शराब की कुल 1055 पेटियां व190 कट्टे जौ (अनाज) बरामद किए गए है। आरोपियों को आगामी कार्यवाही के लिए माननीय न्यायालय में पेश करके पुलिस हिरासत रिमाण्ड पर लिया जाएगा। पुलिस हिरासत रिमाण्ड के दौरान आरोपियों से गहनता से पूछताछ करते हुए नियमानुसार आगामी कार्यवाही की जाएगी।

शराब बरामद की गई इस मामले में

1. निरीक्षक आन्नद कुमार, प्रभारी अपराध शाखा सैक्टर-31, गुरुग्राम।

2. पी.एस.आई. धर्मेन्द्र, अपराध शाखा सैक्टर-31, गुरुग्राम।

3. स.उ.नि. आजाद, अपराध शाखा सैक्टर-31, गुरुग्राम।

4. मुख्य सिपाही राजेश, अपराध शाखा सैक्टर-31, गुरुग्राम।

5. मुख्या सिपाही कमल, अपराध शाखा सैक्टर-31, गुरुग्राम।

6. सिपाही अविनाश, अपराध शाखा सैक्टर-31, गुरुग्राम।

7. सिपाही अजय, अपराध शाखा सैक्टर-31, गुरुग्राम।

8. सिपाही दीपक, अपराध शाखा सैक्टर-31, गुरुग्राम। 

9. सिपाही सुमित, अपराध शाखा सैक्टर-31, गुरुग्राम। की भूमिका बेहद सराहनीय रही है ।

Comments are closed.

Discover more from Theliveindia.co.in

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading