Publisher Theme
I’m a gamer, always have been.
Rajni

कांग्रेसियों की नियत अच्छी होती तो आज़ाद नहीं होते बलिदान:  धनखड़ 

6

कांग्रेसियों की नियत अच्छी होती तो आज़ाद नहीं होते बलिदान:  धनखड़ 

बादशाहपुर में चंद्र शेखर आजाद को हजारों लोगों ने किया नमन

लोगों ने माथे पर लगाई प्रयागराज से लाई गई बलिदानी मिट्टी

वंदे मातरम का उद्घोष कर आजाद के बलिदान को याद किया

फतह सिंह उजाला
गुरुग्राम । 
महान स्वतंत्रता सेनानी चंद्र शेखर आजाद के बलिदान दिवस पर संडे को भारतीय जनता पार्टी ने वंदे मातरम का उद्घोष कर इस बलिदानी को याद किया। गुरुग्राम जिले में यह कार्यक्रम बादशाहपुर विधानसभा के ढोरका गांव में बडे़ ही भावपूर्ण तरीके से मनाया गया। यहां मुख्य वक्ता के रूप में खुद प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ मौजूद रहे और उन्होंने भी प्रयागराज से लाई गई बलिदानी मिट्टी अपने माथे से लगाई और वंदे मातरम का उद्घोष लगाया। इसी के साथ सभी ने इस मिट्टी का अपने-अपने माथे पर तिलक कर स्वतंत्रता सेनानियों की गाथाओं को घर-घर पहुंचाने का संकल्प भी लिया।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने जिला किसान मोर्चा द्वारा आयोजित कार्यक्रम में बोलते हुए बलिदानियों की उपेक्षा के लिए कांग्रेस को कोसा। उन्होंने कहा कि अगर कांग्रेसियों की नीयत साफ होती तो इलाहाबाद के अल्फ्रेड फार्क में चंद्र शेखर आजाद का बलिदान नहीं होता।  प्रदेश भर में आयोजित कार्यक्रमों में पार्टी पदाधिकारियों, प्रदेश के मंत्री, सांसद और विधायकों ने भी   महान बलिदानी की तस्वीर पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया। इस मौके पर सभी स्थानों पर प्रयागराज से लाई गई मिट्टी में चंदन और रोली मिलाकर माथे पर लगाया गया और अपने देश को विकास के रास्ते पर ले जाने का संकल्प लिया। बादशाहपुर विधानसभा के ढोरका गांव में चंद्र शेखर आजाद को नमन करते हुए ओमप्रकाश धनखड़ ने कहा कि आजाद असल में ऐसे विचारों का नाम था, जिनके बिना आजादी की कल्पना नहीं की जा सकती थी। वो मजबूत इरादों और हौसलों के धनी थे, इसलिए उन्होंने जीवन भर आजाद रहने का प्रण लिया और आजाद ही रहे। उन्होंने अंग्रेजों की गोली से मरने से अच्छा खुद को गोली मारकर देश के लिए आजादी का सबसे बड़ा उदाहरण प्रस्तुत किया। धनखड़ ने बलिदानियों की उपेक्षा पर कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि कांग्रेस ने आजादी का इतिहास ऐसा बनाने की कोशिश की, जैसा कि आजादी केवल कांग्रेस ने ही दिलाई है। जबकि आजादी के लिए लाखों लोगों ने अपने प्राण न्यौछावर किए थे।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि मजबूत देश समय की जरूरत है। देश भक्ति से देश को मजबूत नेतृत्व मिलता है और मजबूत नेता से देश मजबूत होता है। आज हमारा देश मजबूत हाथों में है। यूक्रेन और रूस युद्ध में भारत ने जैसी नीति अपनाई है, उससे पूरी दुनिया ही भारत की तारीफ कर रही है। यहां तक कि यूक्रेन और रूस भी भारत की तरफ ही उम्मीद भरी नजरों से देख रहे हैं। धनखड़ ने कहा कि यह भारत की मजबूती का ही उदाहरण है कि हम यूक्रेन से अपने हर व्यक्ति को सुरक्षित निकालकर लाने में कामयाब हो रहे हैं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि स्वतंत्रता के लिए सब कुछ न्यौछावर करने वाले स्वतंत्रता सेनानियों की गाथाएं हमें मजबूती प्रदान करती है। एक राष्ट्र को वहां के बलिदानियों की वीर गौरव गाथाएं मजबूत बनाती है। इसलिए हमें चंद्र शेखर आजाद, सुभाष चंद्र बोस, भगत सिंह, राजगुरु जैसे सैकड़ों महान बलिदानियों की सची शौर्य गाथाएं हमारे बच्चों को पढ़ानी चाहिए।

Comments are closed.

Discover more from Theliveindia.co.in

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading