Publisher Theme
I’m a gamer, always have been.
Rajni

अवैध सम्बन्ध, पत्नी की हत्या कर हाथ, पैर, गर्दन काट जलाने वाला पति गिरफ्तार   

336

अवैध सम्बन्ध, पत्नी की हत्या कर हाथ, पैर, गर्दन काट जलाने वाला पति गिरफ्तार                                                                                          मानेसर थाना पुलिस ने जले शव के  ब्लाईन्ड मर्डर की सुलझाई गुत्थी                                                                                                              वारदात को अंजाम देने वाला पति जितेंद्र 35 वर्ष पुलिस ने दबोचा                                                                                                                      एक मोटरसाइकिल कपड़े पिट्ठू और ट्रॉली बैग आरोपी से बरामद                                                                                                              आरोपी बतौर कुक नौसेना में करता था काम 1 वर्ष पहले हुआ सेवानिवृत्त

फतह सिंह उजाला                                    गुरुग्राम । बीती 21 अप्रैल 2023 को थाना मानेसर, गुरुग्राम में एक सूचना मिली कि पचगांव चौक पर ठेके के नजदीक एक खंडरनुमा कमरे के अंदर अर्धजली अवस्था में एक शव पड़ा हुआ है। सूचना देने वाले व्यक्ति ने बतलाया कि इसने पंचगांव से कासन रोड पर जमीन लीज पर ली हुई है जहां पर खंडहर अवस्था में 02 कमरे स्थित हैं। उसे सूचना मिली कि इन कमरों से धुआं निकल रहा है। इसने आकर देखा तो कमरे में अर्धजली अवस्था मे एक शव पड़ा था। सूचना पाकर पुलिस थाना मानेसर की टीम घटनास्थल पर पहुंची, जहां पर एक खंडहर कमरे के अंदर एक महिला का शव मिला जिसके हाथ, पैर व सिर नहीं थे व शव अर्धजली अवस्था में था। इस बारे थाना मानेसर मैं मामला दर्ज किया गया।

उप-निरीक्षक ललित कुमार, प्रभारी अपराध शाखा मानेसर, गुरुग्राम की पुलिस टीम ने कार्यवाही करते हुए मृतिका की पहचान के लिए  प्रत्येक एंगल से साक्ष्य जुटाने शुरू किए गए। पुलिस टीम को घटनास्थल के पास एक पॉलीथिन बैग मिला जिसमें मृतिका के धड़ को लाया गया था जिसकी गहनता से जांच करने पर ज्ञात हुआ कि ये बैग विशाखापट्टनम में स्थित बैग्स सप्लाई करने वाली कम्पनी/वेंडर द्वारा सप्लाई किए गए हैं। पुलिस टीम को पता चला कि ये पॉलिथीन बैग भारतीय नौसेना को सप्लाई किए जाते हैं। उसके बाद पुलिस टीम द्वारा आगामी कड़ी जोड़ते हुए नौसेना से संबंधित किसी कर्मचारी/अधिकारी द्वारा किसी महिला के गुमशुदा होने के बारे में सूचना एकत्रित कि तो पता चला कि सोनिया शर्मा, उम्र 28 साल पत्नी जितेन्द्र के लापता होने की थाना मानेसर, गुरुग्राम में धारा 346 भा.द.स. के तहत अभियोग अंकित है।  इस पर कार्यवाही करते हुए पुलिस टीम ने गुमशुदा/लापता महिला व उसके पति की मूमेंट के लिए सीसीटीवी कैमरे चैक किए तो मृतक महिला का पति एक मोटरसाईकिल पर सवार होकर ट्राली बैग व पिट्ठू बैग (भरे हुए) लेकर जाता दिखाई दिया। इसके बाद गुमशुदा महिला के पति की मूमेंट व लोकेशन ट्रेस की तो उपरोक्त वारदात का खुलाशा हो गया।

अपराध शाखा मानेसर, गुरुग्राम की टीम ने आगामी कार्यवाही करते हुए उपरोक्त वारदात को अंजाम देने वाले मृतिका के पति को कल दिनांक 26 अप्रैल 2023 को मानेसर बस स्टैंड, गुरुग्राम से गिरफ्तार किया जिसकी पहचान जितेन्द्र, उम्र 35 वर्ष के रूप में हुई।आरोपी से पूछताछ में ज्ञात हुआ की मृतिका (सोनिया शर्मा, उम्र 28 साल) इसकी पत्नी (आरोपी) थी। यह नौसेना में बतौर कुक नौकरी करता था तथा लगभग एक साल पहले ही रिटायर हुआ था। इन दोनों की 8 वर्ष की एक बेटी भी है। यह मूलरूप से गांधीनगर, गुरुग्राम का रहने वाला है तथा वर्तमान में यह (आरोपी) मानेसर, गुरुग्राम में रह रहा था। 

पूछताछ में आरोपी ने यह भी बतलाया कि बिहार की रहने वाली एक अन्य लड़की से वर्ष 2018 में इसकी रेलगाङी में मुलाकात हुई थी जिसके बाद इनके अवैध संबंध बन गए तथा इन दोनों का एक लड़का भी है। इसकी पत्नी (मृतिका) को इनके अवैध संबंधों का पता चल गया था तथा इन दोनों में अनबन होने लगी थी। रोज-रोज के झगड़े के कारण इसने अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। शव को ठिकाने लगाने के लिए इसने शव के हाथ, पैर व गर्दन काट दिए तथा उसके बाद शव को प्लास्टिक बैग में पैक करके एक ट्रॉली बैग में डाल दिया। उसके बाद शव को मोटरसाईकिल पर रखकर शव के पार्ट को (हाथ, पैर व सिर) अलग-अलग स्थानों पर फेंक दिए। पैर इसने खेड़की दौला क्षेत्र में, हाथ मानेसर की पहाड़ियों में तथा गर्दन केएमपी टोल के नजदीक गंदे तालाब में फेंक दिया था।

 23 अप्रैल 2023 को थाना खेड़की दौला एरिया से कटे हुए 02 पैर बरामद हुए थे, जिनका नियमानुसार डीएनए सैम्पल लिए गए व पोस्टमार्टम कराया गया था। आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद उसकी निशानदेही पर मृतिका की गर्दन भी बरामद की गई। आरोपी के कब्जा से वारदात में प्रयोग की गई 01 मोटरसाईकिल,  मृतिका के कपड़े, ट्रॉली बैग व पिट्ठू बैग बरामद किए गए है।

Comments are closed.

Discover more from Theliveindia.co.in

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading