Publisher Theme
I’m a gamer, always have been.
Loading...
Loading...
Loading...
Rajni

अपने क्षेत्रों में बेहतर काम करने वाली महिलाओं का किया सम्मान

30
Loading...

अपने क्षेत्रों में बेहतर काम करने वाली महिलाओं का किया सम्मान

Loading...

-सफाईकर्मियों से लेकर विभिन्न स्तरों पर काम करने वाली महिलाओं को किया सेल्यूट

-महिला सम्मान एवं होली मिलन समारोह का आयोजन 

प्रधान संपादक योगेश

गुरुग्राम। जिला रेडक्रॉस सोसायटी, एक उड़ान कल्याणी चैरिटेबल फाउंडेशन, सत्वापूर्ण, शाम सवेरे, ड्रीम फाउंडेशन की ओर से संयुक्त रूप से अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं का सम्मान एवं होली मिलन समारोह आयोजित किया गया। सेक्टर-4 स्थित ताऊ देवीलाल वृद्ध आश्रम में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम  बुजुर्ग महिलाओं एवं सम्मानित महिलाओं के साथ मनाया गया।

मुख्य अतिथि जिला ग्रामीण विकास अभिकरण (डीआरडीए) सीईओ एवं जिला परिषद सीईओ अनु श्योकंद, विशिष्ट अतिथि रेडक्रॉस सोसायटी सचिव विकास कुमार, उनकी धर्मपत्नी भावना, डीएसओ संधू बाला, भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष अंजलि मिश्रा, सामाजिक कार्यकर्ता सोनिया सिंह, राज रानी, निधि मल्होत्रा, रेडक्रॉस से जिला प्रशिक्षण अधिकारी जतिन कौशिक व उनकी पत्नी रजनी, सामाजिक कार्यकर्ता संतोष यादव, कल्याणी सचान, देवर्षि सचान, शाम-सवेरे संस्था से रविंद्र एवं अनीता, वर्षा, ड्रीम फाउंडेशन से डॉ एके शर्मा, सामाजिक कार्यकर्ता शिल्पा रैना, वर्षा ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

Loading...

डीआरडीए की सीईओ एवं जिला परिषद सीईओ अनु श्योकंद ने कहा कि महिलाओं ने समाज में अपना बेहतर मुकाम हासिल किया है। समाज की हर धारा में महिलाओं की हिस्सेदारी है। पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर महिलाएं काम कर रही हैं। सिविल के साथ सेना में भी महिलाएं अपना शौर्य दिखा रही हैं। पूरे पराक्रम से बंदूकें तानकर दुश्मन से महिलाएं मुकाबला कर रही हैं। देश में उच्च पदों पर महिलाएं आसीन हैं। उन्होंने कहा कि महिलाओं को समाज समान अधिकार देने और दिलाने में सहयोग बने। उनके हौंसलों को सदा बढ़ाए।  

रेडक्रॉस सोसायटी सचिव विकास कुमार ने कहा कि समाज में महिलाओं का हर काम में आगे आना, शिद्दत से काम को करना ही उनकी शक्ति है। वे किसी की मदद से नहीं बल्कि अपने टैलेंट से नाम कमा रही हैं। हम रोजाना देश में महिलाओं की सफलता की कहानियां पढ़ते हैं। महिलाओं के मजबूत होते अस्तित्व पर हमें प्रसन्नता होनी चाहिए।

एक उड़ान की संस्थापिका कल्याणी सचान ने सभी सम्मानित महिलाओं के कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि हमें हर वर्ग को आगे बढ़ाया जाना चाहिए ताकि समाज में सबके अन्दर आत्मविश्वास आए।

इस अवसर पर रैडक्रास सोसायटी से अतुल कुमार पराशर, आकांक्षा, श्यामा राजपूत, कविता सरकार, टीआई प्रोजेक्ट से रजनी कटारिया, सुषमा, विनीता पीटर आदि का महत्वपूर्ण योगदान मिला।

Loading...
Loading...

Comments are closed.

Discover more from Theliveindia.co.in

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading