Publisher Theme
I’m a gamer, always have been.
Rajni

जीवन रक्षा समिति ट्रस्ट द्वारा किया गया सम्मानित।

18

जीवन रक्षा समिति ट्रस्ट द्वारा किया गया सम्मानित।

प्रधान संपादक योगेश

फरीदाबाद

जीवन रक्षा समिति ट्रस्ट की आज मासिक मीटिंग में फरीदाबाद की मानी जानी बेटी सृष्टि गुलाटी को संस्था के कार्यकर्ताओं के समक्ष एप्रिसिएशन सर्टिफिकेट और शील्ड देकर सम्मानित किया गया। इस मासिक बैठक का आयोजन एन. आई. टी. रोज गार्डन फरीदाबाद हरियाणा में किया गया। जीवन रक्षा समिति ट्रस्ट द्वारा प्रथम बार सृष्टी गुलाटी को सम्मानित किया गया। संस्था की तरफ से सभी ने सृष्टी गुलाटी को मिलकर सम्मानित किया। सृष्टी बेटी को मिले इस मान सम्मान मिलने पर परिवार बेहद खुश हैं। संस्था के बारे में पवन शर्मा ने कहा कि संस्था का मुख्य उद्देश्य सभी की सहायता करना, जरूरतमंद लड़की की शादी में सहयोग करना हैं। इस तरह से सृष्टि की कामयाबी का सिलसिला अभी भी बदस्तूर जारी है। संस्था के अध्यक्ष पवन शर्मा ने कहा कि भविष्य में सृष्टी बेटी खेल जगत के प्रति, शिक्षा के प्रति, नृत्य के प्रति जागरूक ओर समर्पित हो सके। आज सृष्टी गुलाटी फरीदाबाद ही नही अपितु पूरे विश्व मे अपना ओर माता पिता का नाम रोशन कर रही हैं। आज सृष्टि गुलाटी एक बहुत बड़ी मिसाल। आज के कार्यक्रम में संस्था के सभी कार्यकर्ता उपस्थित थे। इस मासिक बैठक में सम्मान करते हुए सभी को बेहद उत्साह और ख़ुशी का अनुभव हो रहा था। इस अवसर पर अध्यक्ष- पवन कुमार, महासचिव दुर्गेश तिवारी, बृजेश सिंह,बिजेंदर कुमार एवम सभी कार्यकर्ता कृष्णा, सोनू, उदय, विनय, नवीन, जगदीश, मंटू, अजय, सत्य प्रकाश,विनोद, प्रवीन गुलाटी,आकाश,नथुनी ओझा, राजन आदि सभी उपस्थित रहे। फरीदाबाद हरियाणा से प्रवीन गुलाटी।

Comments are closed.

Discover more from Theliveindia.co.in

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading