Publisher Theme
I’m a gamer, always have been.
Rajni

कांग्रेस के लिए राहुल गांधी खुद पनौती, जब से राहुल गांधी कांग्रेस के मुखिया बनकर सामने आए, तब से कांग्रेस डूबती जा ही है – गृह मंत्री अनिल विज

12

कांग्रेस के लिए राहुल गांधी खुद पनौती, जब से राहुल गांधी कांग्रेस के मुखिया बनकर सामने आए, तब से कांग्रेस डूबती जा ही है – गृह मंत्री अनिल विज

राहुल गांधी बौखालाकर नीचता की पराकाष्ठा तक पहुंचे – अनिल विज

अम्बाला छावनी में 26 नवंबर को होगा पन्ना प्रमुख सम्मेलन -विज

चंडीगढ़, 22 नवंबर – हरियाणा के गृह मंत्री श्री अनिल विज ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर ब्यानी हमला करते हुए कहा कि “कांग्रेस के लिए राहुल गांधी खुद पनौती है और वह बौखलाकर नीचता की पराकाष्ठा पर आ गए हैं”।

श्री विज आज पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। क्रिकेट विश्वकप में भारतीय टीम की हार के बाद राहुल गांधी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पनौती कहे जाने पर पलटवार करते हुए उन्होंने कहा कि यह मैच है इसमें किसी की भी जीत और किसी की भी हार हो सकती है। इसे स्पोर्ट्स स्पिरिट के साथ लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी खुद कांग्रेस के लिए पनौती है, जिस दिन से राहुल गांधी कांग्रेस के मुखिया बनकर सामने आए हैं उस दिन से कांग्रेस डूबती जा रही है।

अम्बाला छावनी में आगामी 26 नवंबर को होने वाले पन्ना प्रमुख सम्मेलन पर गृह मंत्री अनिल विज ने कहा कि यह सम्मेलन दोपहर तीन बजे अंबाला के बीपीएस प्लेनेटोरियम में होने जा रहा है। उन्होंने कहा कि देश के राजनीति तंत्र में केवल एक भारतीय जनता पार्टी ही एक पार्टी है बाकि तो कुनबे या गैंग हैं उनसे तो कोई संगठन बनाया नहीं जाता।

उन्होंने कांग्रेस पार्टी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि कांग्रेस वाले हर रोज उछल कूद करते हैं, मगर दस साल में हमने उनका संगठन बनता नहीं देखा। भाजपा का हर स्तर तक संगठन बना है। राष्ट्रीय अध्यक्ष से लेकर प्रदेश अध्यक्ष, जिला अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष, अब पन्ना प्रमुख तक संगठन बनाया जा रहा है यानि एक पन्ने में जितने मतदाता होते हैं उसका मुखिया बनाया जा रहा है। प्रदेश में पन्ना प्रमुख के लगभग 70 सम्मेलन हो चुके हैं और आगामी 26 नवंबर को अम्बाला छावनी में पन्ना प्रमुखों का सम्मेलन होगा।

Comments are closed.

Discover more from Theliveindia.co.in

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading