Publisher Theme
I’m a gamer, always have been.
Rajni

गृह मंत्री अमित शाह ने प्रकाश सिंह बादल का हाल जाना; ICU में एडमिट हैं पंजाब के पूर्व CM, बिगड़ गई है तबियत

15

गृह मंत्री अमित शाह ने प्रकाश सिंह बादल का हाल जाना; ICU में एडमिट हैं पंजाब के पूर्व CM, बिगड़ गई है तबियत

पंजाब के पांच बार के सीएम रहे प्रकाश सिंह बादल (95 साल) की तबियत फिर से बिगड़ गई है और उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया है। जानकारी के अनुसार, प्रकाश सिंह बादल मोहाली स्थित एक निजी अस्पताल के ICU में एडमिट हैं। प्रकाश सिंह बादल को सांस लेने में दिक्कत हो रही है। डॉक्टरों की एक विशेष टीम उनपर अपनी नजर बनाए हुए है।
इधर देश के गृह मंत्री अमित शाह ने प्रकाश सिंह बादल का हाल जाना है। जिसकी जानकारी खुद अमित शाह ने ट्वीट करके दी। अमित शाह ने ट्वीट करते हुए लिखा- यह जानकर चिंता हुई कि दिग्गज नेता प्रकाश सिंह बादल जी अस्वस्थ हैं और अस्पताल में भर्ती हैं। मैंने सुखबीर सिंह बादल जी से उनके स्वास्थ्य के बारे में फोन पर बातचीत की है। मैं ईश्वर से उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।

बतादें कि, 95 साल के प्रकाश सिंह बादल की इससे पहले भी काफी ज्यादा तबियत बिगड़ चुकी है। जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। तब भी उन्हें सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। आपको बतादें कि, प्रकाश बादल का जन्म 8 दिसंबर 1927 को मलोट के पास अबुल खुराना में हुआ था। वह एक जाट सिख परिवार से ताल्लुक रखते हैं।
सरपंच बनने से शुरू हुआ बादल का राजनीतिक सफर
प्रकाश सिंह बादल ने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत 1947 में की। वह सबसे पहले गांव बादल के सरपंच और बाद में ब्लॉक समिति लंबी के अध्यक्ष बने। इसके बाद 1957 में वह राजनीति की मुख्य धारा में आ गए। प्रकाश बादल ने पहली बार शिरोमणि अकाली दल से पंजाब विधानसभा का चुनाव लड़ा और जीत हासिल की। बस फिर क्या था प्रकाश सिंह बादल राजनीति में चमकते ही चले गए। बादल 1970 से 1971 तक, 1977 से 1980 तक, 1997 से 2002 तक और 2007 से 2017 तक पंजाब राज्य के मुख्यमंत्री रहे।
वहीं जानकार सूत्र यह भी बताते हैं कि पंजाब में भाजपा अपने बलबूते पर सरकार नहीं बना सकती चाहे जितने भी कांग्रे से तोड़कर नेताओं को भाजपा में मिला ले जब तक भाजपा डबल इंजन की राह पर नहीं चलेगी पंजाब में सरकार बनाना अपने दम पर बहुत मुश्किल है

Comments are closed.

Discover more from Theliveindia.co.in

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading