Publisher Theme
I’m a gamer, always have been.
Rajni

आज का इतिहास

15

आज का इतिहास

27 फ़रवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ :—
लंदन में रूस का 1557 में दूतावास खुला।
हेनरी IV 1594 में फ्रांस का राजा बना।
वियना में इंटरनेशनल वर्किंग यूनियन ऑफ सोशलिस्ट पार्टी की स्थापना 1921 में हुई।
क्रांतिकारी एवं स्वतंत्रता सेनानी चंद्रशेखर आजाद ने इलाहाबाद के अल्फ्रेड पार्क में ब्रिटिश पुलिस के साथ मुठभेड़ में गिरफ्तारी से बचने के लिए 1931 में खुद को गोली मार ली।
मिस्र में महिलाओं को 1956 में वोट डालने का अधिकार मिला।
अमेरिकी साप्ताहिक पत्रिका ‘पीपुल’ की 1974 से बिक्री शुरू।
27 फरवरी को जन्मे व्यक्ति :—
प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी विजय सिंह पथिक का 1882 में जन्म।
27 फ़रवरी को हुए निधन:—
1931 में प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी चंद्रशेखर आज़ाद का निधन।
1956 में लोकसभा के पहले स्पीकर जी. वी. मावलंकर का निधन।
1976 में कर्नाटक के प्रथम मुख्यमंत्री तथा मध्य प्रदेश के भूतपूर्व राज्यपाल के. सी. रेड्डी का निधन।
1997 में हिंदी फ़िल्मों के प्रसिद्ध भारतीय गीतकार इन्दीवर का निधन।
2010 में ‘राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ’ के मज़बूत स्तंभ और प्रख्यात समाजसेवक नानाजी देशमुख का निधन।

Comments are closed.

Discover more from Theliveindia.co.in

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading