Publisher Theme
I’m a gamer, always have been.
Rajni

रेवाड़ी से इंडिया गेट तक ऐतिहासिक दौड़ – “याद करो कुर्बानी”

5

रेवाड़ी से इंडिया गेट तक ऐतिहासिक दौड़ – “याद करो कुर्बानी”

इस दौड़ में 6 और 8 वर्ष के बच्चे, शन्नू और मन्नू, ने हिस्सा लिया

विशेष दौड़ “नयी राह फाउंडेशन” द्वारा आयोजित की गई

फतह सिंह उजाला 

गुरुग्राम । 23 मार्च 2025 को शहदी दीवस के अवसर पर, रेवाड़ी से दिल्ली के इंडिया गेट तक एक ऐतिहासिक दौड़ का आयोजन किया गया। इस दौड़ में 6 और 8 वर्ष के बच्चे, शन्नू और मन्नू, ने हिस्सा लिया। यह दौड़ भारत के स्वतंत्रता संग्राम के वीर शहीदों की याद में आयोजित की गई थी, जिसका उद्देश्य युवा पीढ़ी को हमारे स्वतंत्रता सेनानियों की बलिदान की भावना से अवगत कराना था।

यह विशेष दौड़ “नयी राह फाउंडेशन” द्वारा आयोजित की गई थी, जिसे **रितिका खुराना** ने स्थापित किया। रितिका खुराना ने बच्चों को दौड़ में प्रेरित किया और उनके प्रयासों के लिए आशीर्वाद दिया। इस दौड़ को **जटायु राइडर्स** और **जंगरा राइडर्स ग्रुप** ने मार्गदर्शन और समर्थन प्रदान किया।

दौड़ में शामिल जटायु राइडर्स टीम के सदस्य अजय बघेल, दीपक प्रजापति, योगेश, दीपक रोहिला, संदीप यादव, अरविंद, और ललित शामिल रहे। जंगरा राइडर्स टीम के सदस्य अधिवक्ता अजय चौधरी, रानीजय, कुंलाल जंगरा, अजय जंगरा, प्रियतम सिंह, ग्यानी जी, धर्मेंद्र ढाईया, और संदीप शेरावत मौजूद रहे। इस आयोजन में स्मति रोशनी चौधरी  (दादी जी), राहुल बॉक्सिंग चैंपियन, सुरेंद्र यादव (कोच प्रिंस अकादमी), दीपक रोहिला, टिंकू, देवाशीष, और प्रिंस आदी जम्मू से विजय राठौर जैसे महान लोग भी शामिल थे, जिन्होंने इस दौड़ को सफल बनाने में मदद की।

इस दौड़ का मुख्य उद्देश्य बच्चों में शहीदों के प्रति सम्मान और उनके बलिदान की भावना को बढ़ावा देना था। “याद करो कुर्बानी” थीम के तहत इस ऐतिहासिक दौड़ ने हमें हमारे स्वतंत्रता संग्राम की याद दिलाई और यह संदेश दिया कि हमें अपने देश के वीर शहीदों की बलिदान को कभी नहीं भूलना चाहिए। इस दौड़ के दौरान, पुष्पांजलि अस्पताल की एंबुलेंस टीम ने पूरे मार्ग पर सहायता प्रदान की।

Comments are closed.

Discover more from Theliveindia.co.in

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading