Publisher Theme
I’m a gamer, always have been.
Rajni

बारिश से फसलों को भारी नुकसान , जिला गुरुग्राम का क्षतिपूर्ति पोर्टल बंद

0 2

बारिश से फसलों को भारी नुकसान , जिला गुरुग्राम का क्षतिपूर्ति पोर्टल बंद

अविलंब क्षतिपूर्ति पोर्टल खोल किसानों के फसली नुकसान की भरपायी हो

कृषि, बागवानी एवं पशुपालन की समस्याओं एवं चुनौतियां पर व्यापक चर्चा

कृषि बागवानी और पशुपालन विशेषज्ञों ने किसानों को जागरूक किया

खंड कृषि अधिकारी ने उठाई समस्याओं के निराकरण का आश्वासन दिया

फतह सिंह उजाला 

पटौदी। कृषि, बागवानी और पशुपालन विशेषज्ञों ने किसानों के साथ किसानी और पशुपालन के मुद्दे को लेकर व्यापक चर्चा की। बैठक में कपास उत्पादन एवं जैविक खेती किया जाने पर पर विशेष बल दिया गया। पशुपालन और बागवानी विशेषज्ञों के द्वारा कृषि बागवानी और पशुपालन को लाभप्रद बनाने के लिए महत्वपूर्ण जानकारी और सरकारी योजनाएं सांझा की गई। खंड कृषि अधिकारी डॉ. सतीश सिंगला ने  किसानों द्वारा उठाई गई समस्याओं का निराकरण का आश्वासन देते हुये कहा की किसान वलब,) किसानों और शासन के बीच सेतु का कार्य कर रहा है। किसान वलब के चेयरमैन मानसिंह यादव ने कृषि क्षेत्र से जुडी भविष्य की चुनौतियां से संघर्ष करने का आह्वान किया।  सभी विशेषज्ञों ने अपने अपने विषयों पर महत्वपूर्ण विचार साझा किये। इस महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन बुधवार को खंड कृषि अधिकारी पटौदी कार्यालय किया गया।

बैठक में पटौदी और फरुखनगर क्षेत्र के  किसानों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी समस्याओं को साझा किया। किसानों का प्रतिनिधित्व करते हुए सुखबीर तंवर ने कहा कि गुड़गांव जिले में निरंतर हो रही बारिश से  फसलों को भारी नुकसान हुआ है। जिला गुरुग्राम का क्षतिपूर्ति पोर्टल बंद है, जिसके कारण किसानों को समस्या का सामना करना पड़ रहा है। सरकार और प्रशासन अविलंब क्षतिपूर्ति पोर्टल खोलकर किसानों को हुए नुकसान की भरपायी करें। विगत दशक में खाद की निरंतर कमी और कालाबाजारी रही है। सरकार किसानों के लिये खाद की पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित करें। 

किसान क्लब के जिला अध्यक्ष मानसिंह यादव के नेतृत्व में ब्लॉक कृषि अधिकारी डॉ. सतीश सिंगला ने बैठक की अध्यक्षता की। इस इस अवसर पर  उपस्थित ग्लोबल कॉलेज ऑफ़ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट की निदेशक डॉ अरुण यादव, रूडसेट गुरुग्राम के प्रबंधक डॉ. राजेश, कृषि विकास केंद्र शिकारपुर से डॉ. रामसेवक और डॉ. नेहा, सहायक विकास अधिकारी डॉ. मोहित यादव,  राष्ट्रपति सम्मानित किसान पूजा शर्मा, राष्ट्रीय गोपाल अवार्ड सम्मानित रेणु सांगवान, जैविक विशेषज्ञ रतन लाल यादव, नीलम, श्रीकृष्ण कौशिक सहित भारी संख्या में किसान उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Discover more from Theliveindia.co.in

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading