त्रिफला से स्वास्थ्य लाभ
त्रिफला से स्वास्थ्य लाभ :-
त्रिफला चूर्ण, किस तरह स्वास्थ्य को, लाभ पहुंचा सकता है
1- खाली पेट त्रिफला
खाली पेट, त्रिफला चूर्ण का सेवन, ओरल हेल्थ (Oral Health) के लिए लाभदायक होता है। क्योंकि, त्रिफला चूर्ण, एंटीमाइक्रोबियल गुणों से भरपूर होता है। जो मुंह में स्थित, बैक्टीरिया को नष्ट करने में सहायता करता है।जिससे दांत और मसूड़ें मजबूत होते हैं। शरीर में सूजन की समस्या , कई गंभीर रोगों जन्म दे सकती है।
2- रात को त्रिफला का सेवन
रात को सोते वक्त, 5 ग्राम (एक चम्मच भर) त्रिफला चूर्ण, हल्के गर्म दूध अथवा गर्म पानी के साथ लेने से, कब्ज दूर होती है। . त्रिफला व ईसबगोल की भूसी, दो चम्मच मिलाकर, शाम को गुनगुने पानी से लें , इससे कब्ज दूर होती है। इसके सेवन से, नेत्रज्योति में आश्चर्यजनक वृद्धि होती है।
3- त्रिफला लेने का सही समय
त्रिफला चूर्ण, शाम को सोने से पहले या सुबह नाश्ते से पहले , लेना सबसे अच्छा है। सबसे अधिक वांछित तत्वों का अवशोषण के लिए, त्रिफला को खाली पेट लेना महत्वपूर्ण है। इसे नित्य, एक ही समय पर लेने की भी सलाह दी जाती है।
4- हानि
त्रिफला एक हल्का रेचक (mild laxative) है और गैस, दस्त, ऐंठन, पेट खराब और कई अन्य गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल प्रभाव पैदा कर सकता है।
5- प्रकृति
गर्म प्रकृति का होने के कारण से, यह पेट की गर्मी बढ़ा सकता है। अगर आपको दस्त की समस्या हो रही है , तो त्रिफला का सेवन ना करें या फिर सीमित मात्रा में करें। क्योंकि, इसका ज्यादा सेवन आपकी स्थिति को और खराब कर सकता है।
Comments are closed.