पत्नी को मनाने गया था ससुराल, न आने पर शराब पीकर हुआ बेसुध, लावारिस कुत्तों ने नोचकर मार डाला
हरदीप लेबर का काम करता है, लेकिन वह शराब पीने का आदी था। इसी कारण उसका अपनी पत्नी के साथ घरेलू विवाद चल रहा था। झगड़ा होने के कारण वह अपने मायके गांव रामगढ़ चली गई थी। वह उसे मनाने गांव रामगढ़ गया। पत्नी के इनकार पर हरदीप ने रास्ते में शराब पी और वहीं बेसुध होकर गिर गया। गांव में घूम रहे कुत्तों ने उसे नोच-नोचकर मार डाला।
घरेलू विवाद में लड़कर मायके गई अपनी पत्नी को मनाने पहुंचे व्यक्ति को कुत्तों ने नोच-नोचकर मार डाला। मृतक की पहचान हरदीप सिंह पुत्र जोगिंदर सिंह निवासी मलासिया भाईका के रूप में हुई है। घटना रविवार देर रात की बताई जा रही है, लेकिन परिजनों को इसके बारे में सोमवार सुबह पता चला।
इसके बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर जाकर शव को कब्जे में लेकर दोपहर बाद सरकारी अस्पताल में पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया।
मृतक की मां स्वर्ण कौर ने बताया कि उसका बेटा हरदीप लेबर का काम करता है, लेकिन वह शराब पीने का आदी था। इसी कारण उसका अपनी पत्नी के साथ घरेलू विवाद चल रहा था। झगड़ा होने के कारण वह अपने मायके गांव रामगढ़ चली गई थी। रविवार को उसका बेटा अपनी पत्नी को मनाने के लिए गांव रामगढ़ चला गया। वहां पर पत्नी ने आने से इनकार कर दिया, तो हरदीप ने रास्ते में शराब पी ली
Comments are closed.