Publisher Theme
I’m a gamer, always have been.
Rajni

  विकास की नई गाथा लिखेगा हरियाणा आर्बिटल रेल कॉरिडोर: सुधीर सिंगला

25

  विकास की नई गाथा लिखेगा हरियाणा आर्बिटल रेल कॉरिडोर: सुधीर सिंगला
-हर तरह से अति महत्वपूर्ण प्रदेश बन गया है हरियाणा
-केंद्र सरकार की अनेक परियोजनाओं को अपने में समेटे है हरियाणा प्रदेश

प्रधान संपादक योगेश

गुरुग्राम। गुरुग्राम के विधायक सुधीर सिंगला ने हरियाणा में आर्बिटल रेल कॉरिडोर बनाने की केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की घोषणा का स्वागत करते हुए कहा कि यह प्रदेश में विकास की नई गाथा लिखेगा। केंद्र सरकार की पहले से प्रदेश में अनेक परियोजनाएं पूरी हो चुकी हैं और कइयों पर काम चल रहा है। हरियाणा अति महत्वपूर्ण प्रदेश बन गया है।
विधायक ने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से हरियाणा पर विशेष मेहरबानी सदा होती है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में प्रदेश सरकार द्वारा प्रदेश की जनता के हित में किए जा रहे कार्यों से भी केंद्रीय नेतृत्व सदा प्रसन्न रहा है। इस बार भी गृह मंत्री अमित शाह ने मुख्यमंत्री की कार्यप्रणाली पर मुहर लगाई। सुधीर सिंगला ने कहा कि सिर्फ बातों में नहीं बल्कि धरातल पर काम हुए हैं और नजर आ रहे हैं। प्रदेश की जनता ही नहीं, हरियाणा में आने वाला हर आम और खास व्यक्ति इन सुविधाओं का लाभ ले रहा है। चाहे सड़कें हो या अन्य कोई प्रोजेक्ट, तय समय से पहले ही पूरे हुए और जनता को समर्पित किए गए। अब गृह मंत्री ने हरियाणा को 6629 करोड़ रुपये की चार परियोजनाओं का तोहफा देकर हरियाणा के विकास की गति को तेज कर दिया है। चार परियोजनाओं में सबसे बड़ी 5618 करोड़ रुपये की लागत वाली हरियाणा आर्बिटल रेल कारिडोर (एचओआरसी) परियोजना है। दिसंबर-2025 के तय लक्ष्य यानी अब से तीन साल बाद जब यह परियोजना पूरी हो जाएगी। इसके बाद विकास और कनेक्टिविटी के लिहाज से हरियाणा प्रदेश की दिशा बदलने वाली साबित होगी। यह परियोजना पलवल से वाया सोहना, मानेसर, खरखौदा होते हुए सोनीपत, दिल्ली-रेवाड़ी लाइन से पाटली, गढ़ी हरसरू-फरुखनगर लाइन से सुल्तानपुर, दिल्ली-रोहतक लाइन से असौधा और दिल्ली-अंबाला लाइन से हरसाना कलां स्टेशन को जोड़ेगी। यह रेल मार्ग केएमपी वाले मार्ग के साथ होकर जाएगा। इस परियोजना के पूरा होने से दिल्ली की ओर जाने वाले यातायात का मार्ग भी बदलेगा। राजधानी में भीड़ भी कम होगी। इस रूट पर शताब्दी व सुपर फास्ट एक्सप्रेस ट्रेनें भी चलेंगी। गुरुग्राम से चंडीगढ़ बिना दिल्ली जाए ही लोग पहुंच सकेंगे। यानी चंडीगढ़ जाने के लिए गुरुग्राम से वाया दिल्ली से छुटकारा मिलेगा। इससे समय की बचत होगी।    

Comments are closed.

Discover more from Theliveindia.co.in

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading