हरियाणा CM-सरपंचों की मंत्रणा कार्यक्रम रद्द
करनाल / हरियाणा CM-सरपंचों की मंत्रणा कार्यक्रम रद्द:ई-टेंडरिंग के विरोध के बीच करनाल में आज बुलाए थे सरपंच, अचानक मकर संक्रांति त्योहार का बहाना बनाया
हरियाणा में सरकार और नए चुने सरपंचों के बीच ई-टेंडरिंग का विवाद बढ़ गया है। इस वजह से CM मनोहर लाल की करनाल में होने वाली संयुक्त मंत्रणा का कार्यक्रम अचानक रद्द करना पड़ा। यहां 14 जनवरी यानी आज ही यह कार्यक्रम था। करनाल के मंगलसेन ऑडिटोरियम में होने वाले इस कार्यक्रम में सीएम ने सरपंचों, पंचायत समिति सदस्यों व जिला परिषद के सदस्यों के साथ मंत्रणा करनी थी। जिसके लिए CM खास तौर पर करनाल आए थे।
Comments are closed.