प्रेसिडेंट और पीएम से हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी ने की शिष्टाचार भेंट
प्रेसिडेंट और पीएम से हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी ने की शिष्टाचार भेंट
हरियाणा लोकसभा की सभी सीटों पर खिलेगा कमल, जनता मन बना सीएम सैनी बोले, कांग्रेस के कुशासन और भ्रष्टाचार को भूली नहीं जनता
पीएम मोदी की सोच है कि सभी को साथ लेकर देश को आगे बढ़ाया जाए
फतह सिंह उजालागुरुग्राम/ नई दिल्ली 14 मार्च । हरियाणा के नव चयनित सीएम नायब सिंह सैनी ने गुरुवार को राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू और पीएम नरेंद्र मोदी से शिष्टाचार भेंट की। उन्होंने क्रमशः राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और पीएम मोदी को बुके भेंट कर अभिवादन किया।
हरियाणा के सीएम नायब सैनी सैनी कहा कि पीएम नरेन्द्र मोदी की सरकार ने जनकल्याणकारी योजनाएं लागू कर गरीब परिवारों तक लाभ पहुंचाने का काम किया है। लोकसभा चुनाव में तीसरी बार फिर से पीएम मोदी के नेतृत्व में सरकार बनेगी, ऐसा देश की जनता फैसला ले चुकी है। हरियाणा की जनता भी लोकसभा चुनाव में सभी 10 सीटों पर कमल खिलाकर मोदी की झोली में डालने का काम करेगी।नायब सिंह सैनी गुरुवार को पीएम नरेन्द्र मोदी से दिल्ली में उनके आवास पर मुलाकात के बाद हरियाणा भवन में मीडिया से बातचीत कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि पीएम नरेन्द्र मोदी का आशीर्वाद मिला है, कई विषयों पर चर्चा हुई है। पीएम मोदी की सोच है कि सभी को साथ लेकर देश को आगे बढ़ाया जाए। उनके नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार ने पिछले दस वर्षो में जो काम किए है, उनसे देश और प्रदेश में नया भारत-नया हरियाणा, विकसित भारत-विकसित हरियाणा आज लोगों को नजर आ रहा है। हरियाणा में मनोहर लाल खट्टर के नेतृत्व में प्रदेश में बहुत विकास हुआ है और गुड गर्वेनेंस का उदाहरण रहा है। हम उन कार्यों को आगे बढ़ाएंगें।
विज साहब हमारे वरिष्ठ नेता
मंत्रीमंडल विस्तार को लेकर पूछे गए सवाल पर सीएम नायब सिंह सैनी ने कहा कि इस मामले में चर्चा हुई है। जल्द इस विषय को आगे बढ़ाया जाएगा। पूर्व गृह मंत्री अनिल विज के संबंध में पूछे गए सवाल के जवाब में सीएम ने कहा कि विज साहब हमारे वरिष्ठ नेता है और उनका आर्शीवाद हमारे साथ है। कल भी विधानसभा में हम साथ थे।एक अन्य सवाल के जवाब में सीएम ने कहा कि प्रदेश में लोकसभा की छह सीटों के लिए प्रत्याशियों की घोषणा कर दी गई है और बाकी चार की भी जल्द ही घोषणा हो जाएगी। इसके साथ उन्होंने दावा किया कि हरियाणा में जनता सभी 10 सीटों पर कमल खिलाने का मन बना चुकी है। जेजेपी से गठबंधन संगठन स्तर पर नहीं था
नायब सैनी ने कहा कि देश और प्रदेश की जनता कांग्रेस के कुशासन को भूली नहीं है, तब एक गैस सिलेंडर के लिए तीन दिन तक लाइन में लगना पड़ता था और हर मामले में भ्रष्टाचार चरम पर था। जननायक जनता पार्टी से गठबंधन टूटने के बारे में पूछे गए सवाल के जवाब में सीएम ने कहा कि इस बारे में जन भावनाओं को ध्यान में रखते हुए उच्च स्तर पर निर्णय लिया गया है। यह गठबंधन संगठन स्तर पर नहीं था।
Comments are closed.