हरियाणा बजट 2022
हरियाणा बजट 2022
कर मुक्त मनोहारी बजट
महिलाओं के लिए 2 बड़े ऐलान
सुषमा स्वराज के नाम से शुरू होगा पुरस्कार,
हरियाणा मातृशक्ति उद्यमिता योजना का एलान
आज मुख्यमंत्री मनोहर लाल अपने दूसरे कार्यकाल का तीसरा बजट पेश किया। सीएम ने वर्ष 2022-23 के लिए एक लाख 77 हजार 255.99 करोड़ रुपये का बजट पेश किया। यह पिछले वर्ष से 15.6 प्रतिशत अधिक है। इसमें 61 हजार 57.36 करोड़ पूंजीगत व्यय है, जबकि 1 लाख 16 हजार 158.63 करोड़ राजस्व व्यय है। राज्य की एसजीडी योजनाओं के लिए 1 लाख 14 हजार 77 करोड़ रुपए रखा गया है। सीएम ने अपने बजट अभिभाषण के अंत में कहा कि जनता पर कोई नया कर नहीं लगाया गया है। सत्तापक्ष ने बजट पर टेबल थपथपाई।
सुषमा स्वराज पुरस्कार
महिला सशक्तिकरण दिवस पर महिलाओं को नमन करता हूं। हरियाणा की महिलाओं ने खेल और राजनीति क्षेत्र में नाम कमाया। इसलिए सुषमा स्वराज राज्यस्तरीय पुरस्कार की घोषणा की जाती है। यह पुरस्कार उन महिलाओं को प्रदान किया जाएगा, जिन्होंने राष्ट्रीय स्तर और जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में नाम कमाया है। चयनित महिलाओं को पांच लाख रुपये की पुरस्कार राशि और प्रशंसित पत्र दिया जाएगा। शन्नो दवी हरियाणा की पहली विधानसभा अध्यक्ष बनी थी।
व्यापार के लिए पांच लाख तक का लोन
हरियाणा मातृ शक्ति उद्यमिता योजना के तहत जिन महिलाओं की आय पांच लाख से कम है, किसी भी व्यापर में उद्यमी बनना चाहती है, तीन लाख रुपये तक लोन दिया जाएगा। बड़े शहरों में कामकाजी महिलाओं को फरीदाबाद, गुरुग्राम और पंचकूला में हॉस्टल बनाए जाएंगे। भिवानी और सोनीपत में तीन नए कॉलेज खोले जाएंगे। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण वर्ष 2022-23 में 75 नए सेक्टर काटकर उसमें 40 हजार प्लाट का आवंटन करेगी।
पुलिस और न्याय प्रशासन
पर 8151 करोड़ रुपये खर्च
बजट में हरियाणा सरकार ने वर्ष 2022- 23 के लिए 21 नए साइबर थाने खोलने का फैसला किया है। साथ ही 1000 महिला कांस्टेबल की भर्ती की जाएगी। पुलिस कर्मचारियों के लिए 2000 नए रिहायशी आवास बनाए जाएंगे।
10 हजार जनसंख्या वालों में शहरी सुविधा
प्रदेश में 10 हजार की जनसंख्या से अधिक वाले गांवों में नगर की तरह ही सुविधाएं प्रदान की जाएगी। इसके लिए स्ट्रीट लाइट्स तथा सीवरेज योजना लाई लाएगी। ग्रामीण क्षेत्र में सरकार 6826 करोड़ रुपये तथा शहरी क्षेत्र में 8085 करोड़ रुपये खर्च होंगे।
जिला परिषद करेगी ग्रामीण सड़कों का निर्माण
जिलों में ग्रामीण सड़कों का निर्माण अभी तक मार्केट कमेटियों द्वारा किया जाता था। परंतु अब ग्रामीण सड़कों का निर्माण जिला परिषद करेगी। इसके लिए 6 महीने में प्रस्ताव तैयार किया जाएगा।
खेल के लिए 540 करोड़
सीएम ने घोषणा की खेल के लिए 540 करोड़ का आवंटित किया जाता है। प्रदेश में 1100 नई खेल नर्सरियां खोली जाएगी। इसमें से 500 सरकारी क्षेत्र और 600 खेल नर्सरियां निजी क्षेत्र की संस्थाओं को आवंटित की जाएगी।
स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए 8925.52 करोड़ रुपये
राज्य के सरकारी चिकित्सा कॉलेजों में पीजी कोर्स के लिए 40 प्रतिशत सीटें सरकारी चिकित्सकों के लिए आरक्षित की जाएगी। सभी जिला नागरिक अस्पतालों में वरिष्ठ नागरिकों को प्राथमिकता दी जाएगी। नागरिक अस्पतालों में रेस्तरां सुविधा भी उपलब्ध की जाएगी। नए मेडिकल कॉलेज खोलने के लिए 2600 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। हर जिले में एक सरकारी मेडिकल कॉलेज खोले जाएंगे। वर्ष 2025 में स्नातक की सीटों 3035 हो जाएगी। नए नर्सिंग कॉलेज खोले जाएंगे। शहरी क्षेत्र में 8085.73 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। ग्रामीण क्षेत्रों में 6826 करोड़ खर्च किए जाएंगे। वर्ष 2022-23 में पुलिस और प्रशासन पर 8191 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
शिक्षा पर 20250.70 करोड़ खर्च होंगे
राष्ट्रीय शिक्षा नीति के लिए सभी सरकारी कॉलेजों में 10 स्मार्ट क्लास रूम बनाए जाएंगे। राज्य की लड़कियों को परिवहन सुविधा देने दी जाएगी। इसके लिए साथी सुरक्षित एवंम सुलभ हरियाणा पहल योजना शुरू की। यह कॉलेजों, औद्योगिक शैक्षणिक संस्थानों, नर्सिंग कॉलेजों के लिए होगी। अप्रैल 2023 से शुरू हो जाएगी। वर्ष में दो बार विद्यार्थियों के स्वास्थ्य की जांच की जाएगी। संस्कृति मॉडल स्कूल की संख्या 138 से बढ़ाकर 500 की गई। पांचवीं से कंप्यूटर शिक्षा प्रदान की जाएगी। वर्ष 2022-23 में अंत्योदय योजना में दो लाख परिवारों को कवर किया जाएगा। एसजीडी को प्राप्त करने के लिए तेजी लाने के लिए निजी क्षेत्र के साथ भागीदारी करेंगे। पर्यावरण परिवद दर्शन लाल जैन के नाम पर दर्शन् लाल जैन पुरस्कार की घोषणा की। इसमें 3 लाख रुपये तक का पुरस्कार दिया जाएगा। वृक्ष गणना के लिए जियो टैग का प्रस्ताव पेश किया गया। हरियाणाली बढ़ाने के लिए ई टूरिजम नीति तैयार की जाएगी। शिवालिक क्षेत्र में कलेसर से कालका लेकर 150 किलोमीटर लंबी नेचर ट्रेल स्थापित की जाएगी।
ग्रामीण क्षेत्रों के लिए 200 करोड़
सीएम ने हरियाणा एग्रीकल्चर मार्केटिंग बोर्ड को ग्रामीण क्षेत्रों में सड़कों के निर्माण के लिए 200 करोड़ रुपये प्रदान किए जा रहे हैं।
भिवानी में क्षेत्रीय अनुसंधान केंद्र
बाजरे की मांग काे पूरा करने के लिए 50 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। बाजरे और अन्य फसलों में अनुसंधान के लिए भिवानी में क्षेत्रीय अनुसंधान केंद्र स्थापित किया जा रहा है।
सर्मपण मुहिम में स्वयंसेवकों को जेब खर्च
कोविड में सर्मपण मुहिम शुरू की थी। तीन हजार स्वयंसेवकों ने भाग लिया। सर्मपण की भावना आगे लेकर जाएगी। वरिष्ठ नागरिकों के लिए अपील करता हूं। जेब खर्च के लिए उचित पारिश्रामिक देने की घोषणा करता हूं।
फाइनेंसिशल सर्विस लिमिटेड की स्थापना
सीएम ने घोषणा किया कि मैट्रो परियोजना के लिए हरियाणा फाइनेंसिशयल सर्विस लिमिटेड की स्थापना की गई है। जो कि मैट्रो जैसी परियोजना के लिए लोन देगी। ये ग्रीन लोन और बांड लोन की सुविधा भी देगी। बजट की 8 बैठकों में 550 सुझाव आए है। वित्त वर्ष 2021-22 में 1,55,645 करोड़ रुपए का बजट सरकार ने पेश किया था। इस बार बजट बढ़कर 1.65 लाख करोड़ रुपये के पार पहुंचने का अनुमान है।
पेंशन भोगियों के लिए
व्यापक कैशलेस प्रणाली स्थापित होगी
सरकारी कर्मचारियों और हरियाणा में रहने वाले पेंशन भोगियों के लिए चिकित्सा उपचार के लिए एक व्यापक कैशलेस प्रणाली स्थापित की जाएगी। छह माह में योजना लागू हो जाएगी। प्रदेश के सभी बोर्ड निगमों व अन्य संवैधानिक अधिकारों की नियमित कर्मचारियों को इस योजना में शामिल किया जाएगा
Comments are closed.