Publisher Theme
I’m a gamer, always have been.
Rajni

रिकॉर्ड 31 मेडल जीत कर हरियाणा बना  ओवरऑल चैम्पियन 

23

रिकॉर्ड 31 मेडल जीत कर हरियाणा बना  ओवरऑल चैम्पियन                                                                                                              स्केटिंग चैंपियंस को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ओपी धनखड़ ने किया सम्मानित                                                                                                      खेलों में हरियाणा का किसी से कोई मुकाबला नहीं रह गया

                                                                                                                                                फतह सिंह उजाला                                        गुरुग्राम। हरियाणा को 18वीं नेशनल आइस स्केटिंग चैम्पियनशीप का खिताब दिलवाने वाले 22 आइस स्केटर्स को सेक्टर-99 में आयोजित सम्मान समारोह में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने बतौर मुख्यअतिथि प्रमाण पत्र एवं केश अवार्ड प्रदान करके सम्मानित किया। इस दौरान पूर्व मंत्री रामबिलास शर्मा बतौर अति विशिष्ठ अतिथि के तौर पर मौजूद रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता इस दौरान हरियाणा आइस स्केटिंग एसोसिएशन के प्रदेशाध्यक्ष बिजेन्द्र सिंह लोहान एवं प्रदेश महासचिव नरेश सेलपाड़ ने संयुक्त रुप से की। इस अवसर पर प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने कहा कि 18वीं नेशनल आइस स्केटिंग चैम्पियनशीप में रिकार्ड 31 मैडल जीत कर जो प्रदेश के खिलाडिय़ों ने प्रदेश का गौरव बढ़ाया है, उससे दूसरे खिलाडिय़ों को भी प्ररेणा लेनी चाहिए। उन्होंने कहा कि आइस स्केटिंग खेल एवं इससे जुड़े खिलाडिय़ों की मदद के लिए वे सदैव तैयार हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश के आइस स्केटर्स ने दिखा दिया है कि खेलों में हरियाणा का किसी से मुकाबला नही हैं। इससे पहले हरियाणा आइस स्केटिंग एसोसिएशन के प्रदेशाध्यक्ष बिजेन्द्र सिंह लोहान एवं प्रदेश महासचिव नरेश सेलपाड़ एवं कोषाध्यक्ष मुकेश बत्रा ने प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ एवं पूर्व मंत्री रामबिलास शर्मा को गुलदस्तें भेंट करके उनका स्वागत किया। इस दौरान प्रदेशाध्यक्ष श्री धनखड़ ने कहा कि इससे भी अधिक गौरव की बात यह है कि इस खेल में बेटों के साथ-साथ बेटियों की संख्या अधिक रही। उन्होंने कहा कि बर्फीले क्षेत्रों के इस खेल में हरियाणा की चैम्पियन बनाने में जो मेहनत एवं प्रयास हरियाणा आइस स्केटिंग एसोसिएशन एवं कोच, खिलाडिय़ों एवं अभिभावकों ने किए हैं, उसके लिए हरियाणा सदैव इनका ऋणी रहेगा। इससे पहले उन्होंने हरियाणा आइस स्केटिंग एसोसिएशन की तरफ से स्वर्ण पदक विजेता आइस स्केटर्स को 11000-11000 रुपये, रजत पदक पदक विजेताओं को 5100-5100 एवं (कांस्य पदक विजेताओं को 3100-3100 रुपये के कैश रिवार्ड भी विजेताओं को प्रदान किए गए। इस दौरान आइस स्केटर्स को 1,52,500 रुपये के कैश अवार्ड भी प्रदान किए गए। इस सम्मान समारोह में इस दौरान 18वीं नेशनल आइस स्केटिंग चैम्पियनशिप के अलावा  विंटर गेम के खेलों इंडिया,       नाको स्पीड नेशनल चैम्पियनशिप एवं सी-ट्राफी सिंगापुर में अलग-अलग आयु वर्ग में हरियाणा एवं देश का प्रतिनिधित्व करने वाले प्रदेश आइस स्केटर्स को विशेष रुप से सम्मानित किया गया।

इस दौरान आइस स्केटिंग एसोसिएशन के उपाध्यक्ष आदित्य धनखड़, रश्मी राय, कोषाध्यक्ष मुकेश बत्रा, हिसार आइस स्केटिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष रामअवतार वर्मा, सोनीपत की महासचिव सुमन, फरीदाबाद की अध्यक्षा ममता सिंह, फरीदाबाद की सचिव सोनू सहरावत सहित कई जिलों के पदाधिकारी एवं कोच मौजूद रहे।

इन खिलाडिय़ों को मिला सम्मान

सेक्टर-99 में आयोजित इस सम्मान समारोह में फरीदाबाद से जतिन सहरावत, जिया सिंह, चैल्सी सिंह, गुरु ग्राम से शुभांग मुजांल, विक्रांत धनखड़, अनुष्का मर्चेट, सौम्या सक्सेना, उत्कर्ष सक्सेना, प्रेरणा सिक्का, सार्थक कपूर, अंकुश मण्डल, शिवांक शर्मा, रुही शर्मा, जिया महत्ता, तवेशा यादव, स्तुति धारणनिया, समीर अग्रवाल, गोरी राय, हिया अदालका, कशीश शर्मा, खुशी शर्मा, नविका सिंगल, कबीर हीरा, सारा नरुला एवं सोनीपत से रैना कुकरेजा, भविष्य, तन्मय को हरियाणा आइस स्केटिंग एसोसिएशन की तरफ से केश अवार्ड एवं प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।

Comments are closed.

Discover more from Theliveindia.co.in

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading