Publisher Theme
I’m a gamer, always have been.
Rajni

मुकेश अग्रवाल ने भारतीय रेडक्रास सोसायटी हरियाणा के महासचिव का पदभार किया ग्रहण

80

मुकेश अग्रवाल अग्रवाल ने भारतीय रेडक्रास सोसायटी हरियाणा के महासचिव का पदभार किया ग्रहण

प्रधान संपादक योगेश

गुरुग्राम। राज्यपाल हरियाणा एवं अध्यक्ष के आदेशानुसार शुक्रवार को भारतीय रेडक्रास सोसायटी हरियाणा राज्य शाखा, चण्डीगढ़ राज्य मुख्यालय में मुकेश अग्रवाल ने महासचिव के पद पर ज्वाईन किया। इस पद को ग्रहण करने के उपरान्त उन्होंने कार्यालय के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों की एक बैठक ली, जिसमें सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों से कार्यालय के कार्यों की समीक्षा की।
उन्होंने आगामी 8 मई, 2022 को सर जीन हैनरी डयूनांट के जन्मोत्सव पर विश्व रेडकास दिवस के रूप में राज्य स्तरीय कार्यक्रम महर्षि दयानन्द विश्वविद्यालय रोहतक में मनाए जाने पर भी विस्तार से चर्चा की। इस कार्यक्रम में माननीय राज्यपाल एवं अध्यक्ष भारतीय रेडक्रास सोसायटी हरियाणा राज्य शाखा चण्डीगढ़ शिरकत करेंगे। हरियाणा की सभी जिला रेडकास शाखाएं भी भाग लेंगी। इस अवसर पर हरियाणा राज्य मुख्यालय चण्डीगढ के अधिकारियों एवं कर्मचारियों में सुषमा गुप्ता वाईस चेयरपर्सन, अनिल जोशी संयुक्त सचिव, रविन्द्र कुमार वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी, रामाशीष मंडल कार्यक्रम अधिकारी, रोहित शर्मा कार्यक्रम अधिकारी, दीपक नासा अधीक्षक, विजय कुमार प्रचार अधिकारी, सर्वजीत सिंह रिलिफ अधिकारी, अनुपम मैसॉन व नरेश कुमार उप-अधीक्षक और कार्यालय के समस्त कर्मचारी उपस्थित थे।

Comments are closed.

Discover more from Theliveindia.co.in

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading