मरम्मत काम की वजह से ग्रीन गैस की सप्लाई बाधित
लखनऊ
मरम्मत काम की वजह से ग्रीन गैस की सप्लाई बाधित हो गई है। इसकी वजह से हजारों शहर वासियों की परेशानी बढ़ गई है। रविवार से शुरू हुई समस्या सोमवार को रही। गोमती नगर, इंदिरा नगर, वृंदावन समेत शहर के कई इलाकों में लोगों के यहां सप्लाई बाधित हो गई। इसकी वजह से लोगों की परेशानी बढ़ते जा रही है। शहर के करीब 35 सीएनजी पेट्रोप पंप में 26 की सप्लाई बाधित है। शहर में करीब 40 हजार गाड़ी वालों की परेशानी बढ़ गई है।
ग्रीन गैस से जुड़े अधिकारियों का कहना है कि सोमवार देर रात तक समस्या का समाधान हो जाएगा। इस दौरान नौ पेट्रोल पंप से सप्लाई चालू है लेकिन वहां लोगों की काफी ज्यादा भीड़ रहती है। गोमती नगर निवासी एके सिंह ने बताया कि उनको अपनी गाड़ी में सीएनजी डलवाने के लिए करीब दो घंटे तक लाइन में लगना पड़ा।
ज्यादातर इलाकों में पीएनजी सप्लाई भी बाधित
लखनऊ जन कल्याण महासमिति अध्यक्ष उमाशंकर दुबे ने बताया कि गोमती नगर विस्तार में अभी तक सप्लाई हो रही है लेकिन शहर के बाकी इलाकों में सप्लाई बाधित है। उन्होंने बताया कि गोमती नगर के ही अन्य इलाकों में सप्लाई प्रॉपर नहीं हो रही है। इसकी वजह से लोगों की परेशानी बढ़ते जा रही है।
दो नए पंप शुरू होने है, उसकी तैयारी चल रही है
दरअसल, रतनखंड और ट्रांसपोर्ट नगर में दो नए सीएनजी पंप शुरू होने है। इसकी कनेक्टिविटी के लिए काम चल रहा है। इसकी वजह से पिछले 48 घंटे से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। कनेक्टिवीटी के लिए ऑपरेशन का काम चल रहा है। इसकी वजह से यह दिक्कत आ रही है।
ओला और ऊबर कम हो गए है
प्रॉपर गैस न मिलने से ओला और ऊबर मिलने में भी परेशानी आ रही है। गोमती नगर निवासी रुहानी जैदी ने बताया कि उनको हजरतगंज स्थित अपने कार्यालय जाने के ओला – ऊबर बुक करने में 45 मिनट से ज्यादा समय लग गया। इसकी वजह से वह अपने कार्यालय के लिए देर भी हो गई। रूटीन सप्लाई ठप होने से ओला, निजी वाहन मालिक परेशान हो गए है। दूसरे जिलों से आए सीएनजी वाहन चालकों की समस्या भी बढ़ गई है।
रविवार से कई जगह नहीं मिल रही गैस
शहर में कई स्टेशन पर रविवार को ही गैस खत्म हो गए। गोमती नगर, विराज खंड स्थित कोको सीएनजी पम्प से लोग लौटने लगे। अयोध्या रोड पर बीबीडी के आगे स्थित जनता पंप पर सिलेंडर गाड़ी खड़ी थी, लेकिन गैस खत्म हो चुकी थी। विराज खंड से बैरंग लौटे ओला ड्राइवर सैफ को यहां भी निराश होना पड़ा।
पहले से दी गई थी जानकारी
इस बारे में ग्रीन गैस के एजीएम प्रवीण सिंह का कहना है कि काम चल रहा है। जल्द ही लोगों की परेशानी बंद हो जाएगी। बताया कि कंपनी की तरफ से उपभोक्ताओं को सूचना दी गई है। उम्मीद है कि सोमवार देर रात तक समस्या खत्म हो जाएगी। दो नए स्टेशन खुलने के बाद लोगों को ही राहत मिलेगी। नौ सीएनजी स्टेशन खुले थे, लेकिन अमौसी मदर स्टेशन से डीबीसी (सिलेंडर वाली गाड़ी) आने में कुछ जगह देरी हुई।
Comments are closed.