छात्राओं को किया गया अपने अधिकारों के प्रति जागरूक
छात्राओं को किया गया अपने अधिकारों के प्रति जागरूक
महिलाओं अधिकार’ एवं सुरक्षा’ विषय पर विशेष व्याख्यान
डॉ रणधीर बोले महिलाओं का सम्मान सबसे अधिक जरूरी
महिलाओं के अधिकारों के लिए अनेक कानून बनाए गए
फतह सिंह उजाला
गुरुग्राम । राजकीय महाविद्यालय सैक्टर 9 में महिला प्रकोष्ठ द्वारा ‘भारत में महिलाओं के अधिकार’ एवं ‘कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न से महिलाओं की सुरक्षा’ विषय पर विशेष व्याख्यान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में डॉ स्नेहा डागर मुख्या वक्ता के तौर पर मौजूद रही।
महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ रणधीर सिंह ने कहा कि नारी समाज की शक्ति होती है। हमारे धर्मग्रथों में कहा गया है कि जहां नारियों की पूजा होती है वहां देवता निवास करते हैं। नारी शक्ति के बिना किसी भी देश की प्रगति नहीं हो सकती। अतः हम सभी को महिलाओं का आदर करना चाहिए। कार्यस्थल पर किसी भी महिला के साथ छेड़छाड़ की घटना बर्दाश्त नहीं की जा सकती। उन्होंने सभी कर्मचारियों एवं अधिकारियों को महिलाओं के साथ अच्छा व्यवहार करने के लिए प्रोत्साहित किया।
इस अवसर पर डॉ स्नेहा डागर ने कहा कि भारत में महिलाओं को अपने अधिकारों के बारे में पूरी तरह जानकारी नहीं है। महिलाओं के अधिकारों के लिए अनेक कानून बनाए गए हैं। यदि उन कानूनों का सही तरीके से उपयोग किया जाए तो किसी भी महिला का शोषण नहीं हो सकता। उन्होंने छात्राओं को कानूनों की जानकारी दी तथा समय आने पर उनका उपयोग करने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष पूजा सिंह ने कहा कि महिलाओं को स्वयं को कभी भी कमजोर नहीं समझना चाहिए। वह एक पुरूष के समान सभी कार्य कर सकती है। किसी भी लक्ष्य को प्राप्त कर सकती है। उन्होंने छात्राओं को अपनी शक्ति पहचानने और जीवन पर आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया। इस अवसर डॉ कृष्णा मल्हान, मोनिका सहरावत, निशा यादव, वंदना यादव, पूजा रानी सहित महाविद्यालय की सभी प्राध्यापिकाएं उपस्थित रही।
Comments are closed.