Publisher Theme
I’m a gamer, always have been.
Rajni

गुरुग्राम, सोनीपत हिसार व फतेहाबाद की लड़कियों की टीम पहुंची सेमीफाइनल में

16

राज्य स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता दूसरा दिन                                                                                                          गुरुग्राम, सोनीपत हिसार व फतेहाबाद की लड़कियों की टीम पहुंची सेमीफाइनल में

खेलों से मिलती है जीवन मे आने वाली चुनौतियों का सामना करने की प्रेरणा: विनोद वर्मा

फतह सिंह उजाला                                                               

गुरुग्राम। तीन दिवसीय राज्य स्तरीय खो प्रतियोगिता के दूसरे दिन टीमों में कड़ा मुकाबला हुआ। लड़कियो की टीम में हिसार, सोनीपत, गुरुग्राम व फतेहाबाद के सेमिफाइनल में पहुंची। इस मौके पर ड्रगैन बोट फेडरेशन ऑफ इंडिया के महासचिव विनोद वर्मा मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे। उन्होंने खिलाड़ियों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए सभी खिलाड़ियों से बातचीत की। बता दें कि खो-खो की तीन दिवसीय राज्य स्तरीय ये प्रतियोगिताएं फतेहाबाद के समैण गांव स्थित सीनियर सेकेंडरी स्कूल में हो रही हैं। 29 मार्च को शुरू हुई ये प्रतियोगिताएं 31 मार्च को संपन्न हो जाएंगी।
मुख्य अतिथि विनोद वर्मा ने कहा कि खेलों में हार और जीत होती रहती है, यह एक सिक्के के दो पहलू की तरह है। हार से कभी भी घबराना नहीं चाहिए और खेल को खेल की भावना से खेलना चाहिए। उन्होंने कहा कि जीवन मे आने वाली चुनौतियों का सामना करने की प्रेरणा खेलों से ही मिलती है। हमें खेलों को अपने जीवन में आवश्यक रूप से शामिल करना चाहिए। खेल से शारीरिक व मानसिक विकास होता है। खेल खिलाड़ी को शारीरिक व मानसिक रूप से मजबूत करते हैं।
गौरतलब है कि इस स्कूल में समय-समय पर इस तरह की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाता रहता है। राज्य स्तरीय इस खो-खो प्रतियोगिता में प्रदेश के सभी जिलों की टीमें भाग ले रही हैं। यहां आने वाले सभी खिलाड़ियों के रहने और खाने-पीने की व्यवस्था प्रबंधन द्वारा की जा रही है।
सीनियर सेकेंडरी विद्यालय के डायरेक्टर अशोक गिल, एमडी रमेश चंद्र, प्रिंसिपल खुशी अहमद, विद्यालय कमेटी ने प्रतियोगिता में आने और बच्चों का उत्साहवर्धन करने पर मुख्य अतिथि विनोद वर्मा का धन्यवाद किया। इस अवसर पर कमेटी के सदस्य उपकार सिंह, सह सचिव खो-खो फेडरेशन ऑफ इंडिया रमनदीप, हरियाणा ओलंपिक, मुन्नी जून नेशनल कोच, वाइस प्रेजीडेंट महेंद्र कंबोज, हरियाणा ओलंपिक एसोसिएशन, कोच बलवान आदि उपस्थित थे।

Comments are closed.

Discover more from Theliveindia.co.in

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading