Publisher Theme
I’m a gamer, always have been.
Loading...
Loading...
Loading...
Rajni

ऑक्सीजन सिलेंडरों के जरिये गगन गोयल की सेवा सराहनीय

20
Loading...

ऑक्सीजन सिलेंडरों के जरिये गगन गोयल की सेवा सराहनीय
-पिछले 20 दिनों से दिन-रात सिलेंडरों की सेवा दे रहे
प्रधान संपादक योगेश

Loading...

गुरुग्राम। कोरोना महामारी काल में हर कोई समाजसेवा अपने तरीके से कर रही है। अपनी रुचि से कर रहा है। इन्हीं समाजसेवियों की फौज से एक सैनिक गगन गोयल भी हैं, जो कि ऑक्सीजन की सेवाएं दे रहे हैं। गगन गोयल के मुताबिक अगर उनके पास कोई गरीब आता है तो उसे बिना किसी शुल्क के सिलेंडर उपलब्ध करवाते हैं।
गगन गोयल का कहना है कि उन्हें ऑक्सीजन सिलेंडर के काम का अनुभव था और कोरोना महामारी काल में एकाएक ऑक्सीजन को लेकर मारामारी हो गई। ऐसे में उन्होंने अपने अनुभव को लोगों की सेवा में लगाने का मन बनाया। पिछले 20 दिनों से दिन-रात वे ऑक्सीजन सिलेंडर लोगों को उपलब्ध करवा रहे हैं। पहले तो मानेसर व कादीपुर से सिलेंडर मंगवाते थे, लेकिन अब सिलेंडर हरिद्वार प्लांट से मंगवाने शुरू कर दिए हैं। उनका कहना है कि अधिक से अधिक लोगों की जरूरत पूरी हो जाए, यही उनका ध्येय है। रोजाना करीब 90-95 सिलेंडर वे आवंटित करते हैं। आपात स्थिति में लोगों को घरों पर भी सिलेंडर पहुंचाए हैं। गगन गोयल का कहना है कि जल्द ही वे रसोई गैस की तरह ऑक्सीजन की सेवा शुरू कर रहे हैं। खाली सिलेंडर लेकर आएं और भरा ले जाएं। इससे लोगों को सहूलियत होगी।
गगन गोयल कहते हैं कि ऐसे समय में ही समाजसेवियों की परीक्षा है। हर किसी को इस समय में आगे आकर जरूरतमंदों की सेवा करनी चाहिए। यह समय विपदा का है और इस समय में किया गया कार्य पुण्य कहलाएगा। उन्होंने कहा कि वे लगातार सेवा के इस कार्य में लगे रहेंगे।

Loading...
Loading...
Loading...

Comments are closed.

Discover more from Theliveindia.co.in

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading