G20 की अध्यक्षता 140 करोड़ भारतीयों की ताकत दिखाती है’
UN: ‘G20 की अध्यक्षता 140 करोड़ भारतीयों की ताकत दिखाती है’, संयुक्त राष्ट्र में बोलीं भारत की प्रतिनिधि
संयुक्त राष्ट्र में भारत की स्थायी प्रतिनिधि रुचिरा कंबोज ने गुरुवार को कहा कि भारत जी20 की अध्यक्षता कर रहा है और यह भारत के 140 करोड़ लोगों की ताकत को दिखाता है। रुचिरा कंबोज ने कहा कि हमने जी20 को लोगों का जी20 बना रहे हैं। संयुक्त राष्ट्र में एक अनौपचारिक बैठक के दौरान भारत की स्थायी प्रतिनिधि ने ये बातें कही।
‘भारत ने बनाया लोगों का जी20’
उन्होंने कहा कि जैसा कि हमारे प्रधानमंत्री ने कहा है कि भारत द्वारा जी20 की अध्यक्षता करना 140 करोड़ भारतीयों की ताकत को दर्शाता है। हम जी20 को देश के लोगों तक लेकर गए हैं और हम इसे लोगों का जी20 बना रहे हैं। भारतीय प्रतिनिधि ने कहा कि हमने कई महत्वपूर्ण बैठकें की हैं, जिनमें विदेश मंत्रियों की बैठक, वित्त मंत्रियों की बैठक और केंद्रीय बैंकों के गवर्नर्स की बैठकें शामिल हैं।
Comments are closed.