ऐतिहासिक होगा भारत तिब्बत सहयोग मंच का स्थापना दिवस समारोह: अमित गोयल
ऐतिहासिक होगा भारत तिब्बत सहयोग मंच का स्थापना दिवस समारोह: अमित गोयल
-पांच मई 2023 को धर्मशाला में मनाया जाएगा स्थापना दिवस
प्रधान संपादक योगेश
गुरुग्राम। भारत तिब्बत सहयोग मंच राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक-2023 के तहत दो दिवसीय कार्यक्रम में मार्गदर्शक इंद्रेश कुमार द्वारा मिले संदेश को लेकर हरियाणा प्रांत अध्यक्ष अमित गोयल पिछले कुछ दिनों से रेवाड़ी, पलवल, गुरुग्राम, पटौदी और फरुखनगर के प्रवास पर हैं। इसी कड़ी में वे कैथल प्रवास पर पहुंचे और सदस्यों व पदाधिकारियों के साथ बैठक की।
प्रांत अध्यक्ष अमित गोयल द्वारा 5 मई 2023 से 5 मई 2024 के बीच भारत तिब्बत सहयोग मंच के रजत जयंती वर्ष समारोह को सफल बनाने के लिए सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ विचार-विमर्श किया। 5 मई 2023 को ज्यादा से ज्यादा संख्या में धर्मशाला हिमाचल प्रदेश पहुंचने का आह्वान किया।
प्रांत अध्यक्ष अमित गोयल, प्रांत महामंत्री प्रवीण प्रजापति और कैथल जिला अध्यक्ष दिनेश कुमार की अध्यक्षता में जिले की कार्यकारिणी, कार्यकर्ताओं की बैठक का आयोजन किया गया। अमित गोयल ने कैथल टीम के साथ पौधारोपण किया। जरूरतमंद लोगों को फल और स्टेशनरी वितरण किये।
उन्होंने बैठक में मौजूद पदाधिकारियों और सदस्यों को राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक में राष्ट्रीय महामंत्री पंकज गोयल और राष्ट्रीय मंत्री प्रमोद गोयल जी द्वारा प्रवास का संदेश बतलाया और पदाधिकारियों द्वारा कार्यकर्ताओं से निरंतर संपर्क में रहने का महत्व भी समझाया। अमित गोयल ने बताया के संगठन को सशक्त करने के लिए हम सभी को मौजूदा टीम से मिलकर उनको नई ऊर्जा भरते रहने का कार्य करने के साथ साथ नए लोगों से मिलकर हमारे मंच के उद्देश्य का प्रचार प्रसार भी करते रहना होगा। बहुत ही सौभाग्य की बात है कि बैठक में विश्व हिंदू परिषद के प्रांत अध्यक्ष हरियाणा चंद्रभान मित्तल का सानिध्य प्राप्त हुआ।
बैठक में मंच को मजबूत करने के लिए संगठनात्मक चर्चा हुई। भविष्य में नई टीम के गठन पर भी महिला मोर्चा हरियाणा प्रांत अध्यक्ष समीक्षा सहित अन्य पदाधिकारियों से विचार-विमर्श किया गया। बैठक में कैथल जिला अध्यक्ष दिनेश कुमार ने मंच की मौजूदा टीम के बारे में बताया। साथ ही महिला मोर्चा और मुख्य टीम की गठन के बारे में चर्चा की। इस दौरान मुकेश सिंगला को जींद जिला अध्यक्ष और राज रानी जी को महिला मोर्चा कैथल जिला अध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया गया। अन्य जिलों में भी टीम गठन की प्रक्रिया निरंतर चल रही है। जल्द ही सभी 22 जिलों में मुख्य, महिला और युवा मोर्चा की टीमों का गठन कर लिया जाएगा।
बैठक में मंच के प्रचार प्रसार प्रमुख दुर्गेश अग्रवाल, पांचजन्य प्रमुख कैथल अनिल आहुजा, विश्व हिंदू परिषद के राजेश गोयल, महिला विभाग महामंत्री उषा ठाकुर, सम्मानित सदस्य सुरेन्द्र मित्तल, रामगोपाल, जसवीर, नरेश, तरसेम शर्मा, नरेश कुमार, गिरिजा गुप्ता, स्वाति गुलाटी, राखी गोयल, मनोज शर्मा, मुकेश कुमार सिंगला और निशान्त अहलावत सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। सभी ने एक स्वर में मंच के उद्देश्यों और टीम को निरंतर बढ़ाते रहने का प्रण लिया। सभी नव नियुक्त पदाधिकारियों और सम्मिलित सदस्यों को हार्दिक शुभकामनाएं और बहुत बहुत बधाई।
भारत तिब्बत सहयोग मंच के मार्गदर्शक डा. इंद्रेश कुमार के जन्मदिन पर हरियाणा प्रांत अध्यक्ष अमित गोयल उनके निवास पर भी पहुंचे। प्रदेश के कार्यकर्ताओं की ओर से उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं देकर उनका आशीर्वाद लिया।
Comments are closed.