Publisher Theme
I’m a gamer, always have been.
Rajni

पूर्व CM हुड्‌डा का भाजपा पर निशाना:बोले- कर्ज लेकर घी पी रही सरकार, प्रदेश पर 4 लाख करोड़ का कर्ज

18

रोहतक / पूर्व CM हुड्‌डा का भाजपा पर निशाना:बोले- कर्ज लेकर घी पी रही सरकार, प्रदेश पर 4 लाख करोड़ का कर्ज

रोहतक में पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्‌डा ने भाजपा पर निशाना साधा है। उन्होंने बजट पर बोलते हुए कहा कि वर्तमान सरकार ने कम समय में ही प्रदेश को कर्जवान बना दिया। प्रदेश पर 4 लाख करोड़ रुपए का कर्ज कर दिया है। यह तो वही बात हो गई की कर्ज लेकर घी पिएं।

पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्‌डा
भूपेंद्र सिंह हुड्‌डा बुधवार को दिल्ली रोड स्थित स्वतंत्रता सेनानी चौधरी रणबीर सिंह के समाधि स्थल पर पहुंचे थे। उनकी पुण्यतिथि पर उन्हें पुष्पांजलि दी। इस दौरान दीपेंद्र सिंह हुड्‌डा के साथ कांग्रेसी नेता व कार्यकर्ता भी समाधि स्थल पर पहुंचे।

भाजपा खुदवाए SYL नहर
पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्‌डा ने कहा कि चौधरी रणबीर सिंह जब पंजाब और हरियाणा बंटवारा हुआ तो उस समय जो हरियाणा को पानी देने वाला समझौता हुआ था उसके चेयरमैन भी थे। हरियाणा को सप्लाई होने वाले पानी की नहर की क्षमता कम थी। इसलिए SYL से पानी दिया जाना था, लेकिन आज तक पानी नहीं मिला। जबकि सुप्रीम कोर्ट का फैसला हरियाणा के हक में आ चुका है। केंद्र और प्रदेश में बीजेपी की सरकार है, इनकी जिम्मेवारी है कि SYL नहर को खुदवाए।

ई-टेंडरिंग एक घोटाला
उन्होंने ई-टेंडरिंग का विरोध कर रहे सरपंचों के पक्ष में कहा कि यह गलत नीति है। हुड्‌डा ने सरपंचों के ई-टेंडरिंग के विरोध को लेकर कहा कि जैसे गांवों के विकास के लिए पहले काम होता था, वैसे ही होना चाहिए। ई-टेंडरिंग एक बड़ा भ्रष्टाचार घोटाला साबित होने वाला है। इसलिए सरपंचों की मांग जायज है।

गोहाना महत्वपूर्ण जगह
भूपेंद्र सिंह हुड्‌डा भाजपा की गोहाना रैली को लेकर ज्यादा कुछ कहने से बचते नजर आए। उन्होंने सिर्फ इतना ही कहा कि गोहाना एक महत्वपूर्ण जगह है और केंद्र भी। अगर गोहाना की राजनीति की बात करें तो यह एरिया हुड्‌डा का ग

Comments are closed.

Discover more from Theliveindia.co.in

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading