पंजाब में पहली जन राजस्व लोक अदालत 20 मार्च को जालन्धर में
पंजाब में पहली जन राजस्व लोक अदालत 20 मार्च को जालन्धर में
🟠 पंजाब में अपनी तरह की पहली जन राजस्व लोक अदालत की शुरुआत जालंधर से की जा रही है। राजस्व मंत्री ब्रम शंकर जिम्पा ने बताया कि CM भगवंत मान द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार राजस्व विभाग से संबंधित लोगों की मुश्किलों का मौके पर निपटारा करने के प्रयास किए जाएंगे। इस दौरान राजस्व विभाग की अलग-अलग योजनाओं और दफ्तरों का निरीक्षण भी किया जाएगा।
उल्लेखनीय है कि इससे पहले जिम्पा ने जलापूर्ति एवं स्वच्छता विभाग का जनता दरबार लगाकर नवीन पहल की शुरुआत की थी। जिम्पा ने बताया कि जन राजस्व लोक अदालत 20 मार्च को लगाई जाएगी। इसमें लोगों की समस्याएं और मुश्किलें सुनकर मौके पर ही निपटारा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली सरकार राजस्व विभाग के कामकाज को आसान और लोक हितैषी बनाने के लिए भरपूर कोशिशें कर रही हैं। राजस्व विभाग के काम को और अधिक सुचारू बनाने के लिए बहुत सारा काम ऑनलाइन किया गया है और भविष्य में इस तरफ़ और पुख़्ता कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि जन राजस्व लोक अदालतें पंजाब के अन्य हिस्सों में भी लगाई जाएंगी
Comments are closed.