मुंबई से आ रही Indigo की फ्लाइट में फायर अलार्म बजने से मचा हड़कं पटॉयलेट में छिपकर सिगरेट पी रहा था शख्स
मुंबई से आ रही Indigo की फ्लाइट में फायर अलार्म बजने से मचा हड़कंप…टॉयलेट में छिपकर सिगरेट पी रहा था शख्स
इंडिगो एयलाइन (IndiGo Airlines) की फ्लाइट में उस समय हड़कंप मच गया जब इमरजेंसी अलार्म बज गया। फ्लाइट में मौजूद सारे लोग डर गए। जब क्रू मैंबर्स ने इसकी जांच की तो मामला सामने आया। मुंबई से गोरखपुर आ रही इंडिगो की फ्लाइट में एक यात्री टॉयलेट में छिपकर सिगरेट पी रहा था। उसी दौरान फायर अलार्म बजने लगा तो फ्लाइट में हड़कंप मच गया।
क्रू मेंबर्स ने चेक किया तो देखा कि यात्री सिगरेट पी रहा था, इसके बाद क्रू ने शख्स को सिगरेट बुझाने को कहा। फ्लाइट गोरखपुर में लैंड होने के बाद यात्री के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई की गई। अचानक फायर अलार्म बजने लगा तो क्रू मेंबर और सभी यात्री अलर्ट हो गए। ऑल इंडिया न्यूज़ पेपर, फ्लाइट में ग्रुप मेंबर ने जब चेकिंग की तो देखा कि यात्री टॉयलेट में सिगरेट पी रहा था।
Comments are closed.