Publisher Theme
I’m a gamer, always have been.
Rajni

एनएच-48 ड्रेन में मिट्टी डाल बाधित करने वाले पंप व ढाबा संचालकों पर होगी एफआईआर : डीसी        

16

एनएच-48 ड्रेन में मिट्टी डाल बाधित करने वाले पंप व ढाबा संचालकों पर होगी एफआईआर : डीसी        

डीसी ने सडक़ सुरक्षा एवं सुरक्षित स्कूल वाहन पॉलिसी कमेटी की बैठक में दिए निर्देश

                                                                    फतह सिंह उजाला                                        गुरुग्राम, 19 जुलाई। डीसी निशांत कुमार यादव ने राष्ट्रीय राजमार्ग 48 पर रामपुरा फ्लाईओवर के समीप ड्रेनेज सिस्टम को बाधित करने वाले पेट्रोल पंप व ढाबा संचालकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए है। राष्ट्रीय राजमार्ग पर जलनिकासी के लिए बनाए गए ड्रेनेज सिस्टम को कई स्थानों पर पेट्रोल पंप व ढाबा संचालकों द्वारा मिट्टी आदि डालकर बाधित करने का मामला बुधवार को लघु सचिवालय स्थित कांफ्रेंस हॉल में सडक़ सुरक्षा एवं सुरक्षित स्कूल वाहन पॉलिसी की मासिक बैठक के दौरान डीसी के समक्ष आया था। जिस पर संज्ञान लेते हुए उन्होंने एसएचओ मानेसर को इस मामले में मौके पर जाकर जहां भी ड्रेनेज सिस्टम बाधित मिले तो संबंधित के खिलाफ तुरंत मामला दर्ज करने के निर्देश दिए।

                                                                                                                                          छात्रों की सुरक्षा से खिलवाड़ तो स्कूल होंगे सील        

वहीं सुरक्षित स्कूल वाहन पॉलिसी से जुड़े मामलों की समीक्षा करते हुए डीसी ने उन स्कूलों को सील करने के निर्देश दिए जहां पर बार-बार नियमों का उल्लंघन हो रहा है और नियमों के उल्लंघन को लेकर जिला प्रशासन के नोटिस का जवाब देने में भी लापरवाही बरती जा रही हो। उन्होंने कहा कि ऐसे शिक्षण संस्थान विद्यार्थियों की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं, विद्यार्थियों की सुरक्षा को देखते हुए ऐसे स्कूलों को तुरंत सील करें। उन्होंने कहा कि सुरक्षित स्कूल वाहन पॉलिसी के तहत जिला प्रशासन की ओर से जल्द ही एक सेमिनार भी आयोजित करवाया जाए जिसमें स्कूलों की प्राचार्य व ट्रांसपोर्ट इंचार्ज को बुलाया जाएगा और सडक़ सुरक्षा के नियमों से अवगत कराया जाएगा। उन्होंने बैठक में पुलिस विभाग के अधिकारियों को भी नियमों का उल्लंघन करने वाली स्कूल बसों के चालान की प्रक्रिया तेज करने के निर्देश दिए।

                                                                  सरहौल बॉर्डर से खेडक़ी दौला तक एनएच-48 होगा नो होंकिंग जोन                                                     

सडक़ सुरक्षा एवं सुरक्षित स्कूल वाहन पॉलिसी की मासिक बैठक के दौरान गुरुग्राम में हॉर्न निषेध क्षेत्र (नो होंकिंग जोन) घोषित करने करने का भी परामर्श आया। डीसी निशांत कुमार यादव ने इस परामर्श को क्रियांवित करने करते हुए एनएच-48 पर सरहौल बॉर्डर से खेडक़ी दौला टोल तक करीब 20 किलोमीटर क्षेत्र को नो होंकिंग जोन घोषित करने का निर्णय लिया। उन्होंने एनएचएआई के अधिकारियों को इस क्षेत्र नो होंकिंग जोन के लिए 200 संकेत चिन्ह लगाने के निर्देश दिए। साथ ही गुरुग्राम में 10 अस्पतालों के आस-पास भी नो होंकिंग जोन बनाए जाएंगे। जीएमडीए इन अस्पतालों के आस-पास 10-10 संकेत चिन्ह भी लगाएगा।

                                                                यातायात प्रबंधन को लेकर कमेटी गठित                               

जिला परिवहन अधिकारी एवं सचिव, क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण जितेंद्र सिंह गहलावत ने सडक़ सुरक्षा एवं सुरक्षित स्कूल वाहन पॉलिसी को लेकर गठित जिला स्तरीय कमेटी के समक्ष एजेंडे में शामिल 26 बिंदुओं को प्रस्तुत किया। जिनमें मिलेनियम सिटी गुरुग्राम मेट्रो स्टेशन के बाहर मुख्य सडक़ पर खड़े होने वाले ऑटो, कैब व अन्य वाहनों के खड़े होने से यातायात प्रबंधन प्रभावित होने का मामला भी आया। डीसी निशांत कुमार यादव ने इस मामले में एडीसी, सचिव क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण व एसीपी ट्रैफिक को मौके का मुआयना कर नए विकल्पों पर काम करने के निर्देश दिए। उन्होंने राजीव चौक, ओल्ड सिटी में महाबीर चौक से होते हुए एक मॉडल सडक़ विकसित करने तथा जेल रोड रेडलाइट से भूतेश्वर मंदिर वाली साइड स्लिप रोड बनाने आदि मामलों को लेकर भी आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

                                                                    यह गणमान्य व्यक्ति व अधिकारी रहें मौजूद                     

इस अवसर पर एडीसी हितेश कुमार मीणा, डीसीपी ट्रैफिक वीरेंद्र विज, सोहना के एसडीएम प्रदीप सिंह, बादशाहपुर के एसडीएम सतीश यादव, गुरुग्राम के एसडीएम रविंद्र यादव, सीटीएम दर्शन यादव, सीएसआर ट्रस्ट के उपाध्यक्ष बोधराज सिकरी सहित सडक़ सुरक्षा कमेटी के सदस्य अधिकारीगण व राहगीरी फाउंडेशन आदि संस्थाओं के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहें।

Comments are closed.

Discover more from Theliveindia.co.in

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading